अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमांचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, अररिया-किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टजमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफाबिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियमAI खुद कर सकता है साइबर हमला? Google Gemini के टेस्ट ने बढ़ाई चिंताOTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीजबिहार दारोगा मेंस परीक्षा रद्द, 27 मई को दो पालियों में हुई थी मुख्य लिखित परीक्षा, जानिए वजहसम्राट सरकार के खिलाफ 'अपनों का मोर्चा', नीतीश कुमार के बाद बीजेपी में क्यों मचा बवाल? इनसाइड स्टोरीबंगाल की खाड़ी में हलचल ने बढ़ाई बिहार-झारखंड में टेंशन, इन जिलों में भारी बारिश का अनुमानजमुई यौन हिंसा मामला: मुठभेड़ के बाद मुख्य अभियुक्त गिरफ़्तार, अब तक क्या पता हैइंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौतजयनगर में 47 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने की कार्रवाई, 2 बाइक और मोबाइल...सीमांचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, अररिया-किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टजमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफाबिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियमAI खुद कर सकता है साइबर हमला? Google Gemini के टेस्ट ने बढ़ाई चिंताOTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीजबिहार दारोगा मेंस परीक्षा रद्द, 27 मई को दो पालियों में हुई थी मुख्य लिखित परीक्षा, जानिए वजहसम्राट सरकार के खिलाफ 'अपनों का मोर्चा', नीतीश कुमार के बाद बीजेपी में क्यों मचा बवाल? इनसाइड स्टोरीबंगाल की खाड़ी में हलचल ने बढ़ाई बिहार-झारखंड में टेंशन, इन जिलों में भारी बारिश का अनुमानजमुई यौन हिंसा मामला: मुठभेड़ के बाद मुख्य अभियुक्त गिरफ़्तार, अब तक क्या पता हैइंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौतजयनगर में 47 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने की कार्रवाई, 2 बाइक और मोबाइल...

Article Advertisement

Sports

मिताली ने आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग में फिर शीर्ष स्थान हासिल किया

मिताली ने आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग में फिर शीर्ष स्थान हासिल किया दुबई, छह जुलाई (भाषा) भारतीय कप्तान मिताली राज ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन की बदौलत तीन साल से अधिक समय बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की महिला एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में एक बार फिर शीर्ष स्

मिताली ने आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग में फिर शीर्ष स्थान हासिल किया

Article Advertisement

मिताली ने आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग में फिर शीर्ष स्थान हासिल किया दुबई, छह जुलाई (भाषा) भारतीय कप्तान मिताली राज ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन की बदौलत तीन साल से अधिक समय बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की महिला एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में एक बार फिर शीर्ष स्थान हासिल किया। भारत को श्रृंखला में 1-2 से हार झेलनी पड़ी लेकिन 38 साल की मिताली ने तीनों मुकाबलों में अर्धशतक जड़े। मिताली ने पहले दो वनडे में 72 और 59 रन की पारी खेली जबकि तीसरे और अंतिम मुकाबले में उनकी नाबाद 75 रन की पारी की बदौलत भारत मैच जीतने में सफल रहा। मिताली चार स्थान के फायदे से शीर्ष पर पहुंच गई हैं। वह पिछली बार फरवरी 2018 में रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंची थी। मिताली पहली बार अप्रैल 2005 में रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंची थी। उन्होंने तब पोटचेफस्ट्रूम में विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 91 रन बनाए थे। पहली बार और आखिरी बार रैंकिंग में शीर्ष पर होने के बीच 16 साल का अंतर किसी भी महिला बल्लेबाज के लिए सबसे अधिक है। इंग्लैंड की जेनेट ब्रिटिन 1984 में पहली बार और 1995 में आखिरी बार नंबर एक बनी थी जबकि न्यूजीलैंड की डेबी हॉकले एक अन्य महिला बल्लेबाज हैं जिनके नंबर एक पर काबिज होने में 10 साल से अधिक का अंतर है। हॉकले पहली बार 1987 और आखिरी बार 1997 में रैंकिंग में शीर्ष पर थीं। आक्रामक भारतीय सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अंतिम दो वनडे में 44 और 19 रन की पारी खेली जिससे वह 49 स्थान की लंबी छलांग के साथ 71वें पायदान पर पहुंच गई हैं। अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी चार स्थान के फायदे से 53वें स्थान पर हैं। गेंदबाजों की सूची में आलराउंडर दीप्ति शर्मा एक स्थान के फायदे से 12वें स्थान पर पहुंच गई हैं। उन्होंने अंतिम मुकाबले में 47 रन देकर तीन विकेट चटकाए। इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज लॉरेन विनफील्ड हिल 14 स्थान के फायदे से 41वें स्थान पर हैं। उन्होंने 42 और 36 रन की पारियां खेली। सोफिया डंकले नाबाद 73 और 28 रन की पारियां खेलने के बाद 80 स्थान की लंबी छलांग के साथ 76वें पायदान पर हैं। बायें हाथ की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन गेंदबाजों की सूची में चार स्थान के फायदे से करियर के सर्वश्रेष्ठ छठे स्थान पर पहुंच गई हैं। उन्होंने दो मैचों में पांच विकेट चटकाए। दूसरे मैच में 34 रन देकर पांच विकेट चटकाने वाली केट क्रॉस 25वें से 18वें स्थान पर पहुंच गई हैं। नेट स्किवर और सारा ग्लेन एक-एक स्थान के फायदे के साथ क्रमश: 22वें और 43वें स्थान पर हैं। महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रैंकिंग में पाकिस्तान की स्पिनर निदा डार छह स्थान के फायदे से 15वें स्थान पर हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला में चार विकेट चटकाए। वह देश की पहली महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 100 विकेट चटकाए। वेस्टइंडीज की शामिला कोर्नेल 14 स्थान के फायदे से 27वें स्थान पर हैं। कप्तान स्टेफनी टेलर अंतिम मैच में हैट्रिक सहित चार विकेट चटकाने के बाद 10 स्थान के फायदे से 42वें पायदान पर पहुंच गई हैं। फातिमा सना 85 स्थान के फायदे से 94वें स्थान पर पहुंच गई हैं। बल्लेबाजों की सूची में चेडीन नेशन 17 स्थान आगे बढ़कर 61वें जबकि काइसिया नाइट 20 स्थान के फायदे से 71वें स्थान पर हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read