अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमांचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, अररिया-किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टजमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफाबिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियमAI खुद कर सकता है साइबर हमला? Google Gemini के टेस्ट ने बढ़ाई चिंताOTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीजटेढ़ागाछ में 360 बोतल नेपाली शराब जब्त: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस की कार्रवाई, तस्कर फरारनेपाल सीमा पर 4.62 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तारबिहार और बंगाल में फिर से चुनाव कराने की मांग! तेजस्वी यादव ने फर्जी इलेक्शन का आरोप लगाते हुए रखी बड़ी डिमांडएग्जाम सेंटर पर बार-बार कटी बिजली, जैमर बंद होने का शक, बिहार दारोगा भर्ती में EOU की जांच में कई खुलासेबिहार की घटना के विरोध में निकाला प्रतिरोध मार्चभारत-नेपाल सीमा: तस्करी रोकने को अफसरों की बैठकसीमांचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, अररिया-किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टजमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफाबिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियमAI खुद कर सकता है साइबर हमला? Google Gemini के टेस्ट ने बढ़ाई चिंताOTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीजटेढ़ागाछ में 360 बोतल नेपाली शराब जब्त: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस की कार्रवाई, तस्कर फरारनेपाल सीमा पर 4.62 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तारबिहार और बंगाल में फिर से चुनाव कराने की मांग! तेजस्वी यादव ने फर्जी इलेक्शन का आरोप लगाते हुए रखी बड़ी डिमांडएग्जाम सेंटर पर बार-बार कटी बिजली, जैमर बंद होने का शक, बिहार दारोगा भर्ती में EOU की जांच में कई खुलासेबिहार की घटना के विरोध में निकाला प्रतिरोध मार्चभारत-नेपाल सीमा: तस्करी रोकने को अफसरों की बैठक

Article Advertisement

India

भारत में कोविड-19 के करीब 1.20 लाख नए मामले, दो महीने में सबसे कम

भारत में कोविड-19 के करीब 1.20 लाख नए मामले, दो महीने में सबसे कम नयी दिल्ली, पांच जून (भाषा) भारत में करीब दो महीनों में कोविड-19 के एक दिन में सबसे कम 1,20,529 नए मामले आए और इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले 2,86,94,879 पर पहुंच गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनु

भारत में कोविड-19 के करीब 1.20 लाख नए मामले, दो महीने में सबसे कम

Article Advertisement

भारत में कोविड-19 के करीब 1.20 लाख नए मामले, दो महीने में सबसे कम नयी दिल्ली, पांच जून (भाषा) भारत में करीब दो महीनों में कोविड-19 के एक दिन में सबसे कम 1,20,529 नए मामले आए और इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले 2,86,94,879 पर पहुंच गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, इस संक्रामक रोग से 3,380 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की कुल संख्या 3,44,082 हो गयी है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगातार पांचवें दिन 20 लाख से कम रही। मंत्रालय ने बताया कि रोज आने वाले संक्रमण के नए मामले 58 दिनों में सबसे कम हैं। मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को कोविड-19 के लिए 20,84,421 नमूनों की जांच की गई जिससे देश में अभी तक की गई कुल जांच की संख्या 36,11,74,142 हो गयी है। संक्रमण की दैनिक दर गिरकर 5.78 प्रतिशत हो गयी है जो लगातार 12वें दिन 10 प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर भी कम होकर 6.89 प्रतिशत रह गयी है। आंकड़ों के मुताबिक, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 15,55,248 रह गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 5.73 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 93.08 प्रतिशत है। स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या लगातार 23वें दिन संक्रमण के रोज आने वाले नए मामलों से अधिक है। आंकड़ों के मुताबिक, इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,67,95,549 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। जिन 3,380 और लोगों ने संक्रमण से दम तोड़ दिया उनमें से 1,377 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 364 की कर्नाटक में, 463 की तमिलनाडु में, 136 की उत्तर प्रदेश में, 135 की केरल में और 113 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में हुई। देश में इस संक्रामक रोग से अभी तक 3,44,082 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से सबसे अधिक 98,771 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। इसके बाद 30,895 लोगों की कर्नाटक, 26,128 की तमिलनाडु में, 24,497 की दिल्ली में, 21,031 की उत्तर प्रदेश में, 16,034 की पश्चिम बंगाल में, 14,927 की पंजाब में और 13,162 लोगों की मौत छत्तीसगढ़ में हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read