अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमांचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, अररिया-किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टजमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफाबिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियमAI खुद कर सकता है साइबर हमला? Google Gemini के टेस्ट ने बढ़ाई चिंताOTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीजजब रील बनेगी, तभी पुलिस जगेगी! रोहिणी आचार्य ने बताया किसके भरोसे चल रहा बिहार का प्रशासन, जानिए क्या कहाभारत-नेपाल कोआर्डिनेशन कमिटी की मीटिंग में बॉर्डर सिक्योरिटी पर स्ट्रेटेजी: तस्करी और सीमा पार अपराध रोकने ...एसएसबी आईजी ने भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा का लिया जायजा: महराजगंज के सोनौली में अधिकारियों संग की बैठक, दिए जर...बिहार में रामधारी सिंह दिनकर यूनिवर्सिटी और वारिसलीगंज चीनी मिल को मंजूरी, सम्राट कैबिनेट से 24 प्रस्ताव पासनेपाल जाने से पहले जान लें नया नियम, भंसार में बड़ा बदलाव; चूक हुई तो रोजाना देना होगा ₹1200 फाइनआयोग-बोर्ड सदस्यों की सैलरी बढ़ी, 50 हाईटेक ड्रोन खरीदेगी बिहार सरकार; कैबिनेट से 24 एजेंडे मंजूरसीमांचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, अररिया-किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टजमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफाबिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियमAI खुद कर सकता है साइबर हमला? Google Gemini के टेस्ट ने बढ़ाई चिंताOTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीजजब रील बनेगी, तभी पुलिस जगेगी! रोहिणी आचार्य ने बताया किसके भरोसे चल रहा बिहार का प्रशासन, जानिए क्या कहाभारत-नेपाल कोआर्डिनेशन कमिटी की मीटिंग में बॉर्डर सिक्योरिटी पर स्ट्रेटेजी: तस्करी और सीमा पार अपराध रोकने ...एसएसबी आईजी ने भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा का लिया जायजा: महराजगंज के सोनौली में अधिकारियों संग की बैठक, दिए जर...बिहार में रामधारी सिंह दिनकर यूनिवर्सिटी और वारिसलीगंज चीनी मिल को मंजूरी, सम्राट कैबिनेट से 24 प्रस्ताव पासनेपाल जाने से पहले जान लें नया नियम, भंसार में बड़ा बदलाव; चूक हुई तो रोजाना देना होगा ₹1200 फाइनआयोग-बोर्ड सदस्यों की सैलरी बढ़ी, 50 हाईटेक ड्रोन खरीदेगी बिहार सरकार; कैबिनेट से 24 एजेंडे मंजूर

Article Advertisement

Sports

मिल्खा सिंह के निधन पर खेल जगत के शोक संदेशों से भरा सोशल मीडिया

मिल्खा सिंह के निधन पर खेल जगत के शोक संदेशों से भरा सोशल मीडिया नयी दिल्ली, 19 जून (भाषा) भारत के महान फर्राटा धावक मिल्खा सिंह के निधन पर खेल जगत शोक में डूब गया है और सोशल मीडिया पर उन्हें श्रृद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है । मिल्खा का कोरोना महामारी से एक महीने तक जूझने के बाद चंडीगढ के एक अस्

मिल्खा सिंह के निधन पर खेल जगत के शोक संदेशों से भरा सोशल मीडिया

Article Advertisement

मिल्खा सिंह के निधन पर खेल जगत के शोक संदेशों से भरा सोशल मीडिया नयी दिल्ली, 19 जून (भाषा) भारत के महान फर्राटा धावक मिल्खा सिंह के निधन पर खेल जगत शोक में डूब गया है और सोशल मीडिया पर उन्हें श्रृद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है । मिल्खा का कोरोना महामारी से एक महीने तक जूझने के बाद चंडीगढ के एक अस्पताल में कल देर रात निधन हो गया। भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली से लेकर महान फर्राटा धाविका पी टी उषा तक सभी ने सोशल मीडिया पर उन्हें भावभीनी श्रृद्धांजलि दी । पी टी उषा : मेरे आदर्श और प्रेरक मिल्खा सिंह जी के निधन के बाद दुख के काले बादल छा गए हैं ।जुझारूपन और कड़ी मेहनत की उनकी कहानी ने लाखों को प्रेरित किया और आगे भी करती रहेगी । उषा स्कूल के छात्रों की ओर से उन्हें श्रृद्धांजलि । सौरव गांगुली : इस खबर से बहुत आहत हूं । आरआईपी, भारत के महानतम खिलाड़ियों में से एक । आपने युवा भारतीयों को एथलीट बनने के सपने दिये । आपको करीब से जानने का सौभाग्य मुझे मिला । एम सी मैरीकॉम : हमारे राष्ट्रीय नायक और लीजैंड श्री मिल्खा सिंह जी के निधन से दुखी हूं । शोक संतप्त परिवार को मेरी हार्दिक संवेदनायें । आरआईपी मिल्खा सिंह । शुभंकर शर्मा : मिल्खा अंकल नहीं रहे । विश्वास ही नहीं होता । चंडीगढ अब पहले जैसा नहीं रहेगा । अपने जीवन के विभिन्न मोड़ पर उनसे मिलने और प्रेरित होने का सौभाग्य मिला । हर बार उनसे एक नयी सीख मिली । उनका व्यक्तित्व ही ऐसा था । हिमा दास : विश्व चैम्पियनशिप अंडर 20 खिताब और एशियाई खेलों में पदक जीतने के बाद मुझे मिल्खा सर ने फोन किया था । उन्होंने कहा था कि हिमा मेहनत करती रहो, तुम्हारे पास समय है और तुम विश्व स्तर पर भारत के लिये पदक जीत सकती हो । आपका सपना पूरा करने की कोशिश करूंगी सर । जसप्रीत बुमराह : एक नायक, एक प्रेरणा, एक लीजैंड । वह आने वाली पीढियों को प्रेरित करते रहेंगे । आरआईपी मिल्खा सिंह सर । ऋषभ पंत : भारत एक महानायक और प्रेरणा के स्रोत को विदा दे रहा है ।आप आने वाली पीढी के खिलाड़ियों को प्रेरित करते रहेंगे । वीरेंद्र सहवाग : महान व्यक्ति मिल्खा सिंह जी का शरीर हमारे बीच नहीं रहा लेकिन मिल्खा नाम हमेशा हौसले और इच्छाशक्ति का परिचायक रहेगा । क्या शानदार इंसान थे । उनके परिवार को मेरी संवेदनायें । ओम शांति शिखर धवन : आरआईपी मिल्खा सिंह जी । आपने ऐसी विरासत छोड़ी है जो भारतीय खिलाड़ियों की पीढियों को प्रेरित करेगी । युवराज सिंह : मिल्खा सिंह जी के निधन की खबर से दिल टूट गया है ।उनकी जिंदगी और उपलब्धियां लाखों को प्रेरित करेंगी और इन यादों में वह अमर रहेंगे । जीव और परिवार के प्रति मेरी संवेदनायें । वीवीएस लक्ष्मण : लीजैंड मिल्खा सिंह जी के निधन से दुखी हूं ।उनकी विरासत पीढी दर पीढी अमर रहेगी । परिवार और प्रशंसकों को मेरी सांत्वना ।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read