अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार मौसमः आज संभलकर निकलें बाहर, पटना-गया समेत सभी 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, ठनका से सावधान!भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अपराध नियंत्रण पर मंथनभारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ाने पर जोरटेढ़ागाछ में 360 बोतल नेपाली शराब जब्त: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस की कार्रवाई, तस्कर फरारनेपाल सीमा पर 4.62 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तारबिहार और बंगाल में फिर से चुनाव कराने की मांग! तेजस्वी यादव ने फर्जी इलेक्शन का आरोप लगाते हुए रखी बड़ी डिमांडएग्जाम सेंटर पर बार-बार कटी बिजली, जैमर बंद होने का शक, बिहार दारोगा भर्ती में EOU की जांच में कई खुलासेपटना में जन सुराज के नेता अनिल यादव पर बदमाशों ने गोलियां बरसाईं, प्रशांत किशोर सरकार पर उखड़ेबिहार की घटना के विरोध में निकाला प्रतिरोध मार्चभारत-नेपाल सीमा: तस्करी रोकने को अफसरों की बैठकपटना में जन सुराज नेता के पति को मारी पांच गोलियां, अस्पताल पहुंचे प्रशांत किशोरबिहार मौसमः आज संभलकर निकलें बाहर, पटना-गया समेत सभी 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, ठनका से सावधान!भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अपराध नियंत्रण पर मंथनभारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ाने पर जोरटेढ़ागाछ में 360 बोतल नेपाली शराब जब्त: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस की कार्रवाई, तस्कर फरारनेपाल सीमा पर 4.62 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तारबिहार और बंगाल में फिर से चुनाव कराने की मांग! तेजस्वी यादव ने फर्जी इलेक्शन का आरोप लगाते हुए रखी बड़ी डिमांडएग्जाम सेंटर पर बार-बार कटी बिजली, जैमर बंद होने का शक, बिहार दारोगा भर्ती में EOU की जांच में कई खुलासेपटना में जन सुराज के नेता अनिल यादव पर बदमाशों ने गोलियां बरसाईं, प्रशांत किशोर सरकार पर उखड़ेबिहार की घटना के विरोध में निकाला प्रतिरोध मार्चभारत-नेपाल सीमा: तस्करी रोकने को अफसरों की बैठकपटना में जन सुराज नेता के पति को मारी पांच गोलियां, अस्पताल पहुंचे प्रशांत किशोर

Article Advertisement

Crime

मेघालय में कोयला खदान में पांच खनिक फंसे

मेघालय में कोयला खदान में पांच खनिक फंसे शिलांग, 31 मई (भाषा) मेघालय के पूर्वी जैंतियां पर्वतीय जिले में डायनामाइट विस्फोट के बाद कोयले की एक खदान में पानी भर गया और उसमें असम के चार और त्रिपुरा के एक श्रमिक के कथित रूप से फंसे होने की आशंका है। असम के सिलचर के पुलिस अधीक्षक ने रविवार को हुई इस खदान

मेघालय में कोयला खदान में पांच खनिक फंसे

Article Advertisement

मेघालय में कोयला खदान में पांच खनिक फंसे शिलांग, 31 मई (भाषा) मेघालय के पूर्वी जैंतियां पर्वतीय जिले में डायनामाइट विस्फोट के बाद कोयले की एक खदान में पानी भर गया और उसमें असम के चार और त्रिपुरा के एक श्रमिक के कथित रूप से फंसे होने की आशंका है। असम के सिलचर के पुलिस अधीक्षक ने रविवार को हुई इस खदान दुर्घटना में असम के छह खनिकों के संभावित रूप से फंसे होने की सूचना भेजी थी। मेघालय पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘ यह खदान उमप्लेंग डकैती-रोधक शिविर के सुतंगा अंदरूनी क्षेत्र में है और तलाशी अभियान जारी है।’’ पूर्वी जैंतिया पर्वतीय जिले के पुलिस अधीक्षक जगपाल धनोआ ने एक बयान में कहा, ‘‘ जिला पुलिस 31 मई को सुबह करीब छह बजे घटना के संभावित स्थल का पता लगा पायी। संभावित स्थल का पता लगाने में खराब मौसम, रात में कम दृश्यता और कोई चश्मदीद न होने की वजह से देरी हुई।’’ उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों को मामले से वाकिफ करा दिया गया है और बचाव अभियान शुरू किया गया है। धनोआ ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) की निगरानी में अभियान चल रहा है, छह व्यक्तियों ने यह जानकारी दी कि रविवार को शाम पांच बजे क्या घटना घटी। उन्होंने बताया कि एक चश्मदीद ने बताया कि डायनामाइट में अचानक विस्फोट से खान में पानी भर गया और पांच व्यक्ति फंस गए। धनोआ ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया, लेकिन वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया जिसे पृथक केंद्र में रखा गया है। एक बयान के अनुसार पांच लापता लोगों में तीन की पहचान कर ली गयी है। वे असम के अब्दुल कारी और अब्दुल कलाम एवं त्रिपुरा के श्यामचरण देबवर्मा हैं। बयान में कहा गया है, ‘‘ चश्मदीदों के अनुसार मुख्य आरोपी खदान का प्रबंधक है जिसने फंसे श्रमिकों को बचाने के लिए कुछ नहीं किया और जिंदा बचे लोगों को वहां से भगा दिया। जांच चल रही है और उसे गिरफ्तार करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।’’ मेघालय में कोयला खनन पर राष्ट्रीय हरित अधिकरण के आदेश के चलते पाबंदी है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read