अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाईDumka News: बिहार के कैमूर में एंबुलेंस हादसा, जामा के युवक समेत 3 की मौतबिहार में बनी परीक्षा सुधार कमेटी, पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार बने अध्यक्षमुख्यमंत्री अपनी जुबान पर कायम हैं तो इस्तीफा दें, जमुई कांड में तेजस्वी का सम्राट को चैलेंजSamastipur News: पीएफसी बिहार ने दूसरे क्वार्टर फाइनल में झारखंड को हरायाबहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी जवान की संदिग्ध मौत: तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, ...बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनकएनीमिया मुक्त बिहार में जहानाबाद दूसरे स्थान परसुपौल : बिहार विद्यालय अध्यापक महासंघ की सुपौल जिला इकाई गठित‘अगर रील नहीं बनाया होता तो क्या पकड़ा जाता’, जमुई कांड पर ये क्या बोले गए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीजमुई कांड पर रंग की सियासत, तेजस्वी ने भगवा से जोड़ा तो बीजेपी लेकर आई हरा गमछा!भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाईDumka News: बिहार के कैमूर में एंबुलेंस हादसा, जामा के युवक समेत 3 की मौतबिहार में बनी परीक्षा सुधार कमेटी, पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार बने अध्यक्षमुख्यमंत्री अपनी जुबान पर कायम हैं तो इस्तीफा दें, जमुई कांड में तेजस्वी का सम्राट को चैलेंजSamastipur News: पीएफसी बिहार ने दूसरे क्वार्टर फाइनल में झारखंड को हरायाबहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी जवान की संदिग्ध मौत: तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, ...बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनकएनीमिया मुक्त बिहार में जहानाबाद दूसरे स्थान परसुपौल : बिहार विद्यालय अध्यापक महासंघ की सुपौल जिला इकाई गठित‘अगर रील नहीं बनाया होता तो क्या पकड़ा जाता’, जमुई कांड पर ये क्या बोले गए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीजमुई कांड पर रंग की सियासत, तेजस्वी ने भगवा से जोड़ा तो बीजेपी लेकर आई हरा गमछा!

Article Advertisement

Politics

मेघालय-असम सीमा पर स्थिति नियंत्रण में: संगमा

मेघालय-असम सीमा पर स्थिति नियंत्रण में: संगमा शिलांग/गुवाहाटी, 27 जुलाई (भाषा) असम और मेघालय की अंतर राज्यीय सीमा पर तनाव बढ़ने के एक दिन बाद मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने मंगलवार को कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने दोनों राज्यों के जिला प्रशासकों और लोगों से किसी भी प्रकार का आक्रामक

मेघालय-असम सीमा पर स्थिति नियंत्रण में: संगमा

Article Advertisement

मेघालय-असम सीमा पर स्थिति नियंत्रण में: संगमा शिलांग/गुवाहाटी, 27 जुलाई (भाषा) असम और मेघालय की अंतर राज्यीय सीमा पर तनाव बढ़ने के एक दिन बाद मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने मंगलवार को कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने दोनों राज्यों के जिला प्रशासकों और लोगों से किसी भी प्रकार का आक्रामक रुख अख्तियार करने से बचने का आह्वान किया। संगमा ने कहा कि दोनों राज्य सीमा विवाद का मैत्रीपूर्ण समाधान निकालने के लिए काम कर रहे हैं और उन्होंने सोमवार तथा मंगलवार को असम के मुख्यमंत्री से बात की है। उन्होंने कहा कि जिरंग के विधायक सोस्थेनेस सोहतुन को घटनास्थल पर जाने और मामले की रिपोर्ट मेघालय सरकार को सौंपने का जिम्मा दिया गया है। इसके अलावा मेघालय के मुख्य सचिव एम एस राव और री भोई जिले के उपायुक्त को भी असम के अपने समकक्षों से बात करने का निर्देश दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी के विधायक सनबोर शुल्लै द्वारा मंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए आयोजित समारोह से इतर संगमा ने संवाददाताओं से कहा, “अभी स्थिति नियंत्रण में है। मैं दोनों पक्षों से शांति कायम रखने का आग्रह करता हूं क्योंकि दोनों सरकारें समस्या का मैत्रीपूर्ण समाधान निकालने के लिए काम कर रही हैं।” उन्होंने कहा, “हम स्थानीय लोगों और (दोनों तरफ के) प्रशासन से कोई भी आक्रामक रुख अख्तियार नहीं करने का आग्रह कर रहे हैं। राज्य सरकारों को मैत्रीपूर्ण समाधान निकालने का अवसर देना चाहिए।” असम और मेघालय के बीच सीमा विवाद नया नहीं है और सोमवार को उपजे तनाव के बाद मेघालय ने कथित तौर पर गुवाहाटी के खानापाड़ा इलाके में बिजली के खंबे लगाने का प्रयास किया।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read