क्या MDH मसालों से होता है कैंसर?
कीटनाशक के आरोपों पर कंपनी ने जारी किया बयान सिंगापुर और हांगकांग में भारत की मसाला कंपनियों के उत्पाद पर रोक लगा दी गई है।
अब सवाल उठता है कि क्या मसालों से कैंसर होता है?
इसे लेकर MDH ने बयान जारी कर सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।
विदेश में भारत की मसाला कंपनी एवरेस्ट और एमडीएच की मुश्किलें बढ़ जा रही हैं।
सिंगापुर और हांगकांग ने दोनों कंपनियों के उत्पादों पर प्रतिबंध लगा दिया।
आरोप है कि एवरेस्ट और एमडीएच मसालों में कीटनाशक ‘एथिलीन ऑक्साइड’ तय मात्रा से अधिक पाई गई, जिससे कैंसर होने की संभावना रहती है।
हालांकि, एमडीएच ने अपने मसालों में कैंसर पैदा करने वाले कीटनाशक के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।
भारतीय मसाला ब्रांड एमडीएच ने शनिवार को अपने मसालों में कैंसर पैदा करने वाले कीटनाशक होने के आरोपों को निराधार और असत्य बताया।
उन्होंने कहा कि इन आरोपों को लेकर कोई ठोस सबूत नहीं है।
एमडीएच ने ग्राहकों को अपने सभी उत्पादों की सुरक्षा और गुणवत्ता के बारे में आश्वासन दिया।
स्वास्थ्य और सुरक्षा मानकों का करते हैं पालन : एमडीएम एमडीएच ने कहा कि हम अपने ग्राहकों को आश्वस्त करते हैं कि हम अपने मसालों के भंडारण, प्रसंस्करण या पैकिंग के किसी भी चरण में एथिलीन ऑक्साइड (ईटीओ) का इस्तेमाल नहीं करते हैं।
हम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य और सुरक्षा मानकों का पूरा पालन करते हैं।
आरोप- मसालों से हो सकता है कैंसर पिछले दिनों जहां हांगकांग ने एमडीएच और एवरेस्ट के फिश करी मसाले की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था तो वहीं सिंगापुर ने एवरेस्ट मसाला को वापस लेने के लिए कहा है।
सिंगापुर ने कहा कि इस मासले में एथिलीन ऑक्साइड की मात्रा काफी ज्यादा है।
अगर लोग इस मसाले का ज्यादा दिनों तक इस्तेमाल करेंगे तो उन्हें कैंसर भी हो सकता है।
Article Advertisement
World
क्या MDH मसालों से होता है कैंसर? कीटनाशक के आरोपों पर कंपनी ने जारी किया बयान
क्या MDH मसालों से होता है कैंसर? कीटनाशक के आरोपों पर कंपनी ने जारी किया बयान सिंगापुर और हांगकांग में भारत की मसाला कंपनियों के उत्पाद पर रोक लगा दी गई है। अब सवाल उठता है कि क्या मसालों से कैंसर होता है? इसे लेकर MDH ने बयान जारी कर सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। विदेश में भारत की मसाला कंप

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

World
कच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता है

World
Hormuz पर ईरान का बड़ा कदम: बनेगा नया Restricted Zone, बिना अनुमति घुसे जहाजों को चेतावनी; दुनिया की Oil Supply पर खतरा

World
दुनिया में बन रहा नया Power Center? SCO में साथ दिखे Modi-Xi-Putin, Pakistan के सामने PM मोदी का आतंकवाद पर कड़ा संदेश

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
