जीतन राम मांझी ने किया बड़ा खुलासा, जल्द पढ़ें चुनाव को लेकर क्या कहा?
बिहार में बढ़ती राजनीतिक बयानबाजी के बीच 17 सितंबर से विश्व पितृ पक्ष मेला शुरू होने जा रहा है. 15 दिनों तक चलने वाले पितृ पक्ष मेले के दौरान यहां 10 से 12 लाख तीर्थयात्री आते हैं. बिहार के गया जिले को केंद्र सरकार से एक बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने इस बात का खुलासा किया है कि गया में आयोजित होने वाला विश्व पितृपक्ष मेला अब अंतरराष्ट्रीय पितृपक्ष मेला घोषित किया जा सकता है. इस साल 17 सितंबर से शुरू होने वाला यह मेला हिंदू सनातन धर्मावलंबियों के लिए विशेष महत्व रखता है, जहां वे अपने पितरों का पिंडदान, कर्मकांड और तर्पण करने आते हैं. यह मेला 15 दिनों तक चलता है और इसमें 10 से 12 लाख तीर्थयात्रियों के आने की संभावना है. केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर साझा की जानकारी आपको बता दें कि एमएसएमई मंत्री और गया सांसद जीतन राम मांझी ने इस खुशखबरी की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ''केंद्र सरकार की तरफ से गया जी की महान जनता और बिहार को एक और अच्छी खबर मिलने वाली है. जल्द ही पितृपक्ष मेला को अंतरराष्ट्रीय पितृपक्ष मेला घोषित किया जा सकता है. जय गया जी.'' जिला प्रशासन ने शुरू की तैयारी वहीं पितृपक्ष मेले की तैयारी को लेकर गया का जिला प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है. जिला प्रशासन ने मेले के सफल आयोजन के लिए विभिन्न कोषांगों का गठन किया है. तीर्थयात्रियों को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए जिला अधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया है कि 15 अगस्त से सभी होटल, गेस्ट हाउस आदि स्थानों पर खाद्य सामग्रियों की जांच की जाए. स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था साथ ही आपको बता दें कि जिला प्रशासन ने मेले के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की भी विशेष व्यवस्था की है. विभिन्न चिह्नित स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर, स्वास्थ्यकर्मी और एंबुलेंस की सुनिश्चितता के निर्देश दिए गए हैं. जिलाधिकारी ने यह भी सुनिश्चित किया है कि गया रेलवे स्टेशन से लेकर विष्णुपद मंदिर तक पूरे मेले के क्षेत्र में पुलिस शिविरों के साथ-साथ भारी संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी.
Article Advertisement
Politics
जीतन राम मांझी ने किया बड़ा खुलासा, जल्द पढ़ें चुनाव को लेकर क्या कहा?
जीतन राम मांझी ने किया बड़ा खुलासा, जल्द पढ़ें चुनाव को लेकर क्या कहा? बिहार में बढ़ती राजनीतिक बयानबाजी के बीच 17 सितंबर से विश्व पितृ पक्ष मेला शुरू होने जा रहा है. 15 दिनों तक चलने वाले पितृ पक्ष मेले के दौरान यहां 10 से 12 लाख तीर्थयात्री आते हैं. बिहार के गया जिले को केंद्र सरकार से एक बड़ी खुशख

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
