मनीषा रानी को मिल गया सपनों का राजकुमार?
बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट ने लव लाइफ पर खोले सीक्रेट बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन से पॉपुलैरिटी बटोरने वालीं मनीषा रानी अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं।
एक बार फिर उन्होंने अपनी लव लाइफ पर बात की है।
Manisha Rani Talk About Love Life: ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ की कंटेस्टेंट रह चुकीं मनीषा रानी अपने लुक्स और बेबाक अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।
इसके अलावा अपने दोस्तों का सपोर्ट करने के लिए मनीषा हमेशा आगे रहती हैं।
कहना गलत नहीं होगा कि बिहार की मनीषा आज इंडस्ट्री में बड़ा नाम बन चुकी हैं।
वो आलीशान जिंदगी जीना पसंद करती हैं।
अब उनकी जिंदगी में अगर किसी चीज की कमी है तो वो सिर्फ और सिर्फ उनके सपनों का राजकुमार।
वैसे तो मनीषा के प्यार के चर्चे अक्सर गॉसिप गलियारों में आ जाते हैं।
उनका नाम टोनी कक्कड़ के साथ भी जुड़ चुका है।
इस बीच बिहार की बाला ने अपने सपनों के राजकुमार पर बात की है।
पॉडकास्ट में मनीषा ने बताया दिल का हाल मनीषा रानी यूट्यूबर ठगेश के पॉडकास्ट में पहुंची थीं, जहां उन्होंने अपनी लव लाइफ पर कई सारी बातें की।
इस दौरान उन्होंने अपने होने वाले सपनों के राजकुमार के बारे में भी बात की।
मनीषा ने साफ शब्दों में बताया कि उन्हें अपने सपने सच्चे प्यार की तलाश है।
वो अलग बात है कि उन्हें अपने सपनों का राजकुमार मिल नहीं रहा है।
पॉडकास्ट में जब मनीषा रानी से पूछा गया कि ‘आपके ऊपर हमेशा शादी करने का भूत सवार रहता है?’ इस पर मनीषा ने बड़ा ही दिलचस्प जवाब दिया।
शादी करने के लिए तैयार हैं मनीषा रानी मनीषा रानी ने कहा, ‘वैसे तो हमें प्यार और शादी करने में बहुत ही ज्यादा दिलचस्पी है।
हमें लगता है कि एक जिंदगी मिली है तो प्यार करना जरूरी है।
ये जरूरी है।
अगर प्यार नहीं किए तो फिर क्या ही किए?’ मनीषा रानी ने आगे कहा, ‘वैसे तो हमें अभी तक वैसा लड़का नहीं मिला है, जो हमें शिद्दत से प्यार करे।
जब तक हमें वो नहीं मिलेगा, चाहें हम 50 साल के हो जाएं, हम लड़का.. लड़का करती रहूंगी।’ विशाल सिंह के साथ हुई थी अफेयर की चर्चा बता दें कि मनीषा रानी ने जिस तरह शादी को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की है, उससे तो साफ है कि वो शादी के लिए बिल्कुल तैयार हैं।
अब देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें अपने सपनों का राजकुमार कब तक मिलेगा।
वैसे आपको बता दें कि एक समय चर्चा थी कि मनीषा रानी टीवी शो ‘बेगूसराय’ फेम विशाल सिंह को डेट कर रही हैं।
दोनों के अफेयर की काफी चर्चा भी हुई।
हालांकि इन खबरों पर दोनों में से किसी का रिएक्शन नहीं आया।
Article Advertisement
Entertainment
मनीषा रानी को मिल गया सपनों का राजकुमार? बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट ने लव लाइफ पर खोले सीक्रेट
मनीषा रानी को मिल गया सपनों का राजकुमार? बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट ने लव लाइफ पर खोले सीक्रेट बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन से पॉपुलैरिटी बटोरने वालीं मनीषा रानी अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर उन्होंने अपनी लव लाइफ पर बात की है। Manisha Rani Talk About Love Life:

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Entertainment
Haiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्ट

Entertainment
Mirzapur The Movie का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल! 7 दिन में ₹146 करोड़, क्या बनेगी 2026 की सबसे बड़ी हिट?

Entertainment
5 साल बाद ‘Captain India’ ने भरी उड़ान: Pilot बने Kartik Aaryan, London में शुरू हुई Shooting

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
