बलात्कार कर जिंदा जलाई महिला, 17 घर भी फूंके; मणिपुर में हथियारबंद घुसपैठियों का आतंक Manipur Violence Latest Update: मणिपुर में एक महिला को बलात्कार के बाद जिंदा जलाकर मार दिया गया है।
उसके पति ने पुलिस को शिकायत दी है।
पिछले 2 महीने से जिरीबाम जिले में घुसपैठियों ने आतंक मचा रखा है और हालात दिन-ब-दिन खराब होते जा रहे हैं।
Woman Killed After Misdeed in Manipur: मणिपुर में एक बार फिर हालात खराब होने लगे हैं।
जिरीबाम जिले में हथियारबंद घुसपैठियों ने गोलीबारी, लूटपाट और आगजनी करके आतंक मचाया हुआ है।
ताजा मामले में जैरावन गांव में एक महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई।
उसे जिंदा जला दिया गया।
वहीं इस दौरान लगाई गई आग में करीब 17 घर भी जलकर राख हो गए।
मृतका 3 बच्चों की मां थी और उसके पति ने पुलिस को शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।
उसने आरोप लगाया कि हथियारबंद लोग जबरन घर में घुस आए और उसकी पत्नी को एक कमरे में बंद कर दिया।
उसे और बच्चों को दूसरे कमरे में बंद कर दिया।
उन्होंने पत्नी का यौन उत्पीड़न करके उसकी हत्या कर दी।
कमरे को आग लगा दी।
असम में होगा पोस्टमार्टम-फोरेंसिक टेस्ट मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस महिला के जले हुए शव को फोरेंसिक जांच के लिए पड़ोसी राज्य असम के सिलचर में भेजेगी।
जिरीबाम के SP ने जिला मजिस्ट्रेट को ऐसा करने के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि राजधानी में पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के लिए सुविधाएं नहीं हैं।
मणिपुर में गहराए जातीय संकट के बीच नेशनल हाईवे-37 के जरिए शव को जिरीबाम से इंफाल लेकर जाना भी संभव नहीं होगा, इसलिए शव को एयरलिफ्ट करके असम भेजा जाएगा।
बता दें कि जिरीबाम में पिछले 2 महीने से हिंसा का दौर जारी है।
बलात्कार, हत्या, लूटपाट, आगजनी की घटनाएं हो रही हैं।
गत 7 सितंबर को भी जिले में 6 लोगों की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।
एक बार फिर मैतेई, कुकी और नागा समुदायों का विवाद सुलझाने के लिए बैठकों को दौर शुरू हो गया है।
महिला टीचर को पहले गोली मारी, फिर आग में झोंका बता दें कि 2 दिन पहले भी मणिपुर के जिरीबाम इलाके में ही महिला टीचर को गोली मार गई थी।
फिर उसे घायल अवस्था में ही आग के हवाले कर दिया गया था।
इस दौरान महिला की मौत हो गई थी।
घुसपैठियों ने उस दिन कई घरों को आग लगा दी थी।
यह घटना भी जैरावन गांव में ही हुई थी।
यह गांव जिला मुख्यालय में जिरीबाम पुलिस स्टेशन से सिर्फ 7 किलोमीटर दूर है।
इस गांव के पास CRPF कैंप भी है।
मृतका की शिनाख्त 31 वर्षीय जोसांगकिम के रूप में हुई थी, जो पेशे से टीचर थी और अपने 3 बच्चों-पति के साथ गांव में रहती थी।
रात के करीब 9 बजे घर में घुसकर वारदात अंजाम दी गई थी।
Article Advertisement
Crime
बलात्कार कर जिंदा जलाई महिला, 17 घर भी फूंके; मणिपुर में हथियारबंद घुसपैठियों का आतंक
बलात्कार कर जिंदा जलाई महिला, 17 घर भी फूंके; मणिपुर में हथियारबंद घुसपैठियों का आतंक Manipur Violence Latest Update: मणिपुर में एक महिला को बलात्कार के बाद जिंदा जलाकर मार दिया गया है। उसके पति ने पुलिस को शिकायत दी है। पिछले 2 महीने से जिरीबाम जिले में घुसपैठियों ने आतंक मचा रखा है और हालात दिन-ब-

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
