मणिपुर के बाद बंगाल, राजस्थान भी जाएँ विपक्षी सांसद: सुशील मोदी उन्होंने कहा कि विपक्षी सांसदों को मणिपुर के बाद पश्चिम बंगाल और राजस्थान का दौरा भी करना चाहिए और वहां के पीड़ितों से मुलाकात करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा में 100 से ज्यादा मारे गए. एक बार फिर से बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सह बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने विपक्ष पर करारा हमला बोला है. उन्होंने INDIA के उस प्रतिनिधि मंडल व सांसदों पर करारा हमला बोला है जो मणिपुर गए हैं. उन्होंने कहा कि विपक्षी सांसदों को मणिपुर के बाद पश्चिम बंगाल और राजस्थान का दौरा भी करना चाहिए और वहां के पीड़ितों से मुलाकात करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा में 100 से ज्यादा मारे गए. साथ ही सुशील मोदी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के द्वारा पूर्व सांसदों और विधायकों व मौजूदा सांसदों - विधायकों से मुलाकात को लेकर भी तंज कसा है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सिर्फ पार्टी बचाने के लिए ऐसा कर रहे हैं. राजस्थान और पश्चिम बंगाल भी जाएं विपक्षी सांसद पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि मणिपुर के राजनीतिक पर्यटन से लौटने पर विपक्षी गठबंधन के सांसदों को पश्चिम बंगाल भी जाना चाहिए, जहाँ पंचायत चुनाव के दौरान हुई व्यापक हिंसा में 100 से ज्यादा कार्यकर्ता मारे गए और महिलाओं के साथ बर्बरता हुई. वहाँ भाजपा के ही नहीं, कांग्रेस, माकपा के भी लोग हिंसा का शिकार हुए और लोकतंत्र का चीरहरण हुआ. उन्होंने कहा कि बंगाल की चुनावी हिंसा रोकने के लिए कोलकाता हाईकोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ा और केंद्र सरकार को वहाँ केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों की टुकड़ियां भेजनी पड़ीं. इसके बावजूद विपक्षी सांसदों ने केवल मणिपुर को टार्गेट किया. सुशील मोदी ने कहा कि हत्या, बलात्कार और बर्बरता घटनाएँ राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी हुईं, लेकिन विपक्षी गठबंधन ने इन राज्यों के पीड़ितों से जाकर मिलना जरूरी नहीं समझा. उन्होंने कहा कि मणिपुर के मुद्दे पर एक सप्ताह से बाधित संसद को अब विपक्षी गठबंध्न के लोग चलने दें, ताकि जनहित के विधायी कार्य पूरे हो सकें. पार्टी बचाने के लिए मुलाकात कर रहे हैं नीतीश कुमार सुशील मोदी ने कहा कि जब लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति मिल गई है, तब सदन को ठीक से चलने देना चाहिए. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पार्टी में भगदड़ टालने के लिए पूर्व विधायकों , पूर्व सांसदों से मिल रहे हैं और मंत्रियों के घर भी जा रहे हैं. सुशील मोदी ने कहा कि जिस नीतीश कुमार ने सत्ता के 17 साल में कभी अपनी पार्टी के वर्तमान सांसदों-विधायकों को भी मिलने का समय नहीं दिया, आज वही पूर्व सांसदों-विधायकों से वन-ट-वन में मिल रहे हैं. जाहिर है कि दल में सब-कुछ ठीक नहीं.
Article Advertisement
Crime
मणिपुर के बाद बंगाल, राजस्थान भी जाएँ विपक्षी सांसद: सुशील मोदी
मणिपुर के बाद बंगाल, राजस्थान भी जाएँ विपक्षी सांसद: सुशील मोदी उन्होंने कहा कि विपक्षी सांसदों को मणिपुर के बाद पश्चिम बंगाल और राजस्थान का दौरा भी करना चाहिए और वहां के पीड़ितों से मुलाकात करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा में 100 से ज्यादा मारे गए. एक

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15131 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15131 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
