बड़े प्लान के साथ दिल्ली आ रहीं ममता, बजट सत्र में ही होगा खेला!
चार दिनों में सब निपटाने की तैयारी ममता बनर्जी का दिल्ली में चार दिनों का कार्यक्रम है।
इस दौरान वह नीति आयोग की मीटिंग में भी शामिल हो सकती हैं।
और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकती हैं।
Mamata Banerjee Delhi Tour (मनोज पांडे) तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी बड़े प्लान के साथ दिल्ली आ रही हैं।
बंगाल की मुख्यमंत्री का दिल्ली आने का कार्यक्रम तय हो गया है।
ममता बनर्जी 25 जुलाई को दिल्ली के लिए रवाना होंगी।
उनका दिल्ली दौरा चार दिनों का होगा।
इन चार दिनों में ममता बनर्जी, इंडिया गठबंधन के बड़े नेताओं के साथ मीटिंग करेंगी।
साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकती हैं।
बजट सत्र के दौरान इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ ममता बनर्जी की ये मुलाकात कई मायनों में महत्वपूर्ण है।
‘इंडिया गठबंधन की स्ट्रैटजी बनाएंगी ममता’ सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ममता बनर्जी कांग्रेस की संसदीय दल की नेता और पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके घर जाकर मुलाकात कर सकती हैं।
साथ ही लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ इंडिया गठबंधन की रणनीति को लेकर भी बातचीत कर सकती हैं।
ममता बनर्जी के साथ तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी भी मौजूद रहेंगे।
अभिषेक बनर्जी 21 जुलाई को शहीद रैली खत्म करने के बाद 22 जुलाई को दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
प्रधानमंत्री मोदी से भी मिलेंगी ममता पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री अपने चार दिनों के दिल्ली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिल सकती हैं।
प्रधानमंत्री के साथ ममता बनर्जी की मुलाकात 27 जुलाई को हो सकती है।
ममता के दिल्ली दौरे के दौरान ही नीति आयोग की भी बैठक होगी।
इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
ऐसे में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नीति आयोग की बैठक में शामिल होने की संभावना बढ़ गई है।
तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की यह पहली मुलाकात होगी।
तृणमूल सांसदों को टिप्स देंगी CM ममता 18वीं लोकसभा की शुरुआत के बाद से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का यह पहला दिल्ली दौरा होगा।
बजट सत्र की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को लोकसभा में बजट पेश करेंगी।
बजट के बाद टीएमसी की तरफ से किस प्रकार चर्चा की जाए इसको लेकर भी ममता बनर्जी तृणमूल सांसदों के साथ बैठक करेंगी।
बता दें कि लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद ममता बनर्जी की टीएमसी के सांसदों के साथ मीटिंग नहीं हुई है।
ममता बनर्जी ने स्वयं कहा था कि वह दिल्ली जाकर सांसदों को संसदीय प्रक्रिया में भाग लेने की टिप्स देंगी।
28 जुलाई की शाम को दिल्ली लौटेंगी ममता ममता बनर्जी आने वाले दिनों में काफी व्यस्त हैं।
बंगाल की मुख्यमंत्री 21 जुलाई को शहीद दिवस रैली को संबोधित करेंगी।
इसके बाद 23 जुलाई को दुर्गा पूजा कमेटियों के साथ बैठक करेंगी और उसके बाद दिल्ली रवाना होंगी।
ममता बनर्जी के 28 तारीख की शाम को दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है।
Article Advertisement
Politics
बड़े प्लान के साथ दिल्ली आ रहीं ममता, बजट सत्र में ही होगा खेला! चार दिनों में सब निपटाने की तैयारी
बड़े प्लान के साथ दिल्ली आ रहीं ममता, बजट सत्र में ही होगा खेला! चार दिनों में सब निपटाने की तैयारी ममता बनर्जी का दिल्ली में चार दिनों का कार्यक्रम है। इस दौरान वह नीति आयोग की मीटिंग में भी शामिल हो सकती हैं। और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकती हैं। Mamata Banerjee Delhi Tour

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
