Malaika Arora Father Funeral: फराह खान और साजिद खान भी पहुंचे, देखें श्मशान घाट से लाइव वीडियो बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे होगा।
वहीं एक्ट्रेस के घर शोक जताने के लिए सेलेब्स का आना-जाना लगा हुआ है।
एक्ट्रेस के पिता का बीते दिन निधन हुआ था।
Malaika Arora Father Funeral Updates: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे होगा।
सांताक्रूज के हिंदू श्मशान घाट घाट में उन्हें मुखाग्नि दी जाएगी।
आज सुबह उनका पार्थिव शरीर बाबा अस्पताल से घर लाया जाएगा, जहां उनकी अंतिम रस्में निभाई जाएंगी।
वहीं जैसे ही मलाइका अरोड़ा के पिता के निधन की खबर फैली, पूरा बॉलीवुड एकजुट हो गया।
अर्जुन कपूर से लेकर काजोल तक मलाइका अरोड़ा के घर उनका दुख बांटने पहुंचे।
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता के अंतिम सफर और अंतिम संस्कार से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए जुड़े रहें News24 के साथ… Live Updates Sort Latest Oldest 11:51 (IST) 12 Sep 2024 सोफिया चौधरी अंतिम संस्कार में पहुंची मलाइका अरोड़ा के पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने सोफिया चौधरी भी श्मशान घाट पहुंचीं।
सोफिया बीते दिन भी मलाइका अरोड़ के घर शोक जताने पहुंची थीं।
11:47 (IST) 12 Sep 2024 करीना कपूर श्मशान घाट पहुंचीं मलाइका अरोड़ा के पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए करीना कपूर भी श्मशान घाट पहुंचीं।
करीना से पहले उनके पति सैफ और उनकी बहन करिश्मा एक साथ एक कार आए थे।
वहीं करीना अकेले अपनी कार में श्मशान घाट आईं।
11:42 (IST) 12 Sep 2024 फरान खान भाई साजिद खान के साथ आईं मलाइका अरोड़ा के पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के आज फराह खान भी पहुंची।
उनके साथ भाई साजिद खान भी आए।
हालांकि बीते दिन दोनों के मलाइका के घर स्पॉट न होने की चर्चा मीडिया में रही, लेकिन आज दोनों अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचे।
11:39 (IST) 12 Sep 2024 बेटे के साथ आए सोहेल खान मलाइका अरोड़ा के पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सोहेल खान भी पहुंचे।
उनके साथ बेटे निर्वाण भी आए।
दोनों एक कार में श्मशान घाट के बाहर दिखे।
11:29 (IST) 12 Sep 2024 सैफ अली खान और करिश्मा कपूर आए मलाइका अरोड़ा के पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सैफ अली खान भी पहुंचे।
उनके साथ करिश्मा कपूर भी नजर आईं।
11:19 (IST) 12 Sep 2024 बेस्ट फ्रेंड शिबानी भी पहुंचीं मलाइका अरोड़ा के पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने उनकी बेस्ट फ्रेंड शिबानी दांडेकर भी पहुंचीं।
वे बीते दिन भी शोक जताने के लिए मलाइका अरोड़ा के घर पहुंची थीं।
11:18 (IST) 12 Sep 2024 अरबाज खान पत्नी शुरा खान के साथ पहुंचे मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता के अंतिम संस्कार में एक्ट्रेस के पूर्व पति अरबाज खान भी पहुंचे।
उनके साथ उनकी दूसरी पत्नी शूरा खान भी नजर आईं।
11:16 (IST) 12 Sep 2024 मलाइका अरोड़ा की मां भी रोती नजर आईं मलाइका अरोड़ा के घर से एक और वीडियो सामने आया है।
इसमें वे अपनी मां के साथ नजर आईं।
उनकी मां भी रो रही हैं और वे उन्हें पकड़कर कार की तरफ ले जाती हैं।
इस दौरान मलाइका के बेटे अरहान अपनी मां और नानी को संभालते दिखे।
11:11 (IST) 12 Sep 2024 अर्जुन कपूर भी श्मशान घाट पहुंचे मलाइका अरोड़ा के पिता के अंतिम संस्कार में अर्जुन कपूर भी नजर आए।
वे श्मशान घाट पहुंचे।
सामने आए वीडियो में अर्जुन कपूर अपनी कार से उतरकर श्मशान घाट के अंदर जाते दिखे।
उनके आगे-आगे मलाइका अरोड़ा एंटर हुईं।
11:08 (IST) 12 Sep 2024 मां को संभालते दिखे बेटे अरहान मलाइका अरोड़ा के घर से बाहर से एक और वीडियो सामने आया है।
इसमें मलाइका अरोड़ा और उनके बेटे अरहान खान खड़े हैं।
मलाइका रोती नजर आ रही हैं और अरहान उन्हें संभालते दिखे।
11:02 (IST) 12 Sep 2024 मलाइका अरोड़ा के पिता के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू मलाइका अरोड़ा के पिता के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू हो गई है।
एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मलाइका सफेद रंग का सूट पहने नजर आ रही हैं और वे अपने माता-पिता के घर पहुंची हैं।
10:18 (IST) 12 Sep 2024 गिरने पर चोट लगने से हुई अनिल की मौत मलाइका अरोड़ा के पिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आज सुबह सामने आई।
कूपर हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम हुआ, जिसकी रिपोर्ट में अनिल की मौत की वजह मल्टीपल इंजरी बताई गई है।
बीते दिन घर की बालकनी के नीचे अनिल गिरे पड़े थे और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।
09:22 (IST) 12 Sep 2024 अर्जुन कपूर मुश्किल वक्त में साथ खड़े दिखे मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते को लेकर पिछले दिनों बॉलीवुड में काफी गॉसिप रहीं।
वे कई दिन से साथ नजर नहीं आ रहे थे, लेकिन इन सभी के बीच बीते दिन अर्जुन कपूर दुख की घड़ी में मलाइका अरोड़ा के साथ दिखे।
वे सुबह ही मलाइका अरोड़ा के घर पहुंच गए थे और देररात उनके जाने के बाद ही वे गए।
पूरा दिन वे मलाइका अरोड़ा के घर पहुंचे और हालात संभालते नजर आए।
08:55 (IST) 12 Sep 2024 सलमान खान के अलावा पूरा परिवार दिखा मलाइका अरोड़ा के पिता के निधन की खबर सुनते ही पूरा खान परिवार उनके घर पहुंचा, लेकिन सलमान खान नजर नहीं आए।
अरबाज खान जहां सबसे पहले पहुंचे, वहीं उनके पिता सलीम खान, मां सलमा और हेलेन, बहन अलविरा, अर्पिता और मलाइका के बेटे अरहान खान भी एक्ट्रेस के पिता के घर पहुंचे।
अर्पिता देररात मलाइका के घर से निकलती दिखीं।
08:37 (IST) 12 Sep 2024 करिश्मा और करीना कपूर भी दिखीं एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के घर शोक जताने एक्ट्रेस करीना कपूर और करिश्मा कपूर भी पहुंचीं।
करीना कपूर और करिश्मा कपूर दोनों ही एक्ट्रेस के घर से देररात निकलती नजर आईं।
मलाइका अरोड़ा के जाने के बाद दोनों बहनें निकलीं।
सुबह से ही दोनों बहनें अपनी दोस्त के दुख में साथ दिखीं।
08:17 (IST) 12 Sep 2024 मलाइका अरोड़ा के घर देररात पहुंचीं काजोल मलाइका अरोड़ा के पिता के निधन की खबर सुनते ही पूरा बॉलीवुड उनके माता-पिता के घर पहुंचा।
दिनभर जहां सेलेब्स का आना जाना लगा रहा।
वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल भी दिखीं।
वे देररात उनके घर से निकलती नजर आईं।
07:59 (IST) 12 Sep 2024 हादसा या सुसाइड अभी क्लीयर नहीं?
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के 62 वर्षीय पिता अनिल मेहता का बीते दिन मुंबई में बांद्रा स्थित उनके घर आयशा मैनोर में निधन हुआ था।
उनका शव जिन हालातों में मिला, देखकर पुलिस को लग रहा है कि उन्होंने सुसाइड की है, वहीं परिजनों का कहना है कि उनके साथ हादसा हुआ।
पुलिस और फोरेंसिक टीम ने सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी है।
वहीं एक्ट्रेस की मां ने भी पूरा घटनाक्रम मीडिया से शेयर किया।
Article Advertisement
Entertainment
Malaika Arora Father Funeral: फराह खान और साजिद खान भी पहुंचे, देखें श्मशान घाट से लाइव वीडियो
Malaika Arora Father Funeral: फराह खान और साजिद खान भी पहुंचे, देखें श्मशान घाट से लाइव वीडियो बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे होगा। वहीं एक्ट्रेस के घर शोक जताने के लिए सेलेब्स का आना-जाना लगा हुआ है। एक्ट्रेस के पिता का बीते दिन निधन हुआ था। Malaik

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Entertainment
Haiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्ट

Entertainment
Mirzapur The Movie का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल! 7 दिन में ₹146 करोड़, क्या बनेगी 2026 की सबसे बड़ी हिट?

Entertainment
5 साल बाद ‘Captain India’ ने भरी उड़ान: Pilot बने Kartik Aaryan, London में शुरू हुई Shooting

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
