भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड में एक टेस्ट, तीन एकदिवसीय और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी लंदन, 13 अप्रैल (भाषा) भारतीय महिला क्रिकेट टीम जून-जुलाई में इंग्लैंड दौरे के दौरान ब्रिस्टल में एक टेस्ट मैच खेलने के अलावा तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला खेलेगी।
टेस्ट मैच ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड में 16-19 जून तक खेला जाएगा और इसके साथ इंग्लैंड की टीम के गर्मियों के सत्र की शुरुआत होगी।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने इसी साल महिला टीम के टेस्ट मैच की पुष्टि की थी लेकिन मेजबान बोर्ड ने इसकी तारीख और स्थल की घोषणा मंगलवार को की।
भारतीय महिला टीम 2014 के बाद पहली टेस्ट क्रिकेट खेलेगी जबकि इंग्लैंड ने पिछला टेस्ट 2019 में एशेज श्रृंखला के दौरान खेला था।
एकमात्र टेस्ट के बाद तीन एकदिवसीय और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे।
दौरे का अंत 15 जुलाई को चेम्सफोर्ड में होगा।
घरेलू कार्यक्रम की घोषणा के बाद इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम हैरिसन ने कहा, ‘‘हम गर्मियों के व्यस्त सत्र को लेकर उत्सुक हैं, यह इंग्लैंड की महिला टीम के लिए महत्वपूर्ण साल होगा और हम भारत तथा न्यूजीलैंड की मेजबानी को लेकर उत्सुक हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दो अंतरराष्ट्रीय श्रृंखलाओं के बीच में द हंड्रेड टूर्नामेंट खेला जाएगा जबकि गर्मियों में राशेल हेहोई फ्लिंट ट्रॉफी और नए क्षेत्रीय टी20 टूर्नामेंट का भी आयोजन होगा।
’’ हैरिसन ने कहा, ‘‘2022 आईसीसी महिला विश्व कप के करीब होने के कारण यह बेहद महत्वपूर्ण है कि इंग्लैंड टीम इसके लिए अच्छी तैयारी कर पाए।
टीम को अक्टूबर में पाकिस्तान का दौरा भी करना है और ऐसे में हम अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में रोमांचक 12 महीनों को लेकर उत्सुक हैं।’’ भारत के खिलाफ श्रृंखलाओं के बाद द हंड्रेड टूर्नामेंट खेला जाएगा जिसके बाद इंग्लैंड की महिला टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ सितंबर में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और पांच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला खेलेगी।
Article Advertisement
Sports
भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड में एक टेस्ट, तीन एकदिवसीय और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी
भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड में एक टेस्ट, तीन एकदिवसीय और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी लंदन, 13 अप्रैल (भाषा) भारतीय महिला क्रिकेट टीम जून-जुलाई में इंग्लैंड दौरे के दौरान ब्रिस्टल में एक टेस्ट मैच खेलने के अलावा तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला ख

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Sports
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, Asian Games में MMA में भारत को मिला पहला पदक

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Bihar
बिहार में 8 MLC सीटों पर चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान; चुनाव आयोग ने SIR विवाद पर भी दिया जवाब

Bihar
जमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफा
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
