अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्टबिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईकिशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवालDigital Arrest Scam से रहें सावधान: वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे बचेंभारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौतीHaiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्टकच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता हैMaharajganj News: ब्रिक्स सम्मेलन के तहत नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, हो रही सघन जांचफरक्का (गंगा) जल संधि से बिहार की हकमारी, नहीं होफरक्का संधि पर समझौता बर्दाश्त नहींसुपौल : फरक्का जल संधि बिहार के हित में नहीं, पुनर्विचार करे केन्द्रसीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्टबिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईकिशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवालDigital Arrest Scam से रहें सावधान: वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे बचेंभारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौतीHaiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्टकच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता हैMaharajganj News: ब्रिक्स सम्मेलन के तहत नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, हो रही सघन जांचफरक्का (गंगा) जल संधि से बिहार की हकमारी, नहीं होफरक्का संधि पर समझौता बर्दाश्त नहींसुपौल : फरक्का जल संधि बिहार के हित में नहीं, पुनर्विचार करे केन्द्र

Article Advertisement

Politics

‘महाराष्ट्र चुनाव में MVA का साथ देगी सपा’, सीट शेयरिंग पर अबू आजमी ने दिया बड़ा बयान

‘महाराष्ट्र चुनाव में MVA का साथ देगी सपा’, सीट शेयरिंग पर अबू आजमी ने दिया बड़ा बयान Maharashtra Assembly Election 2024 : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जा रही है। इस बीच सपा नेता अबू आजमी ने सीट बंटवारे पर बड़ा बयान दि

‘महाराष्ट्र चुनाव में MVA का साथ देगी सपा’, सीट शेयरिंग पर अबू आजमी ने दिया बड़ा बयान

Article Advertisement

‘महाराष्ट्र चुनाव में MVA का साथ देगी सपा’, सीट शेयरिंग पर अबू आजमी ने दिया बड़ा बयान Maharashtra Assembly Election 2024 : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जा रही है। इस बीच सपा नेता अबू आजमी ने सीट बंटवारे पर बड़ा बयान दिया। Maharashtra Assembly Election 2024 : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरशोर चल रही है। राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। महाविकास अघाड़ी (MVA) के प्रमुख दलों के बीच सीट शेयरिंग का मामला सुलझ गया, लेकिन सपा के साथ अब भी पेंच फंसा है। इस बीच समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी (Abu Azmi) ने सीट शेयरिंग को लेकर बड़ा बयान दिया, लेकिन उन्होंने यह साफ कर दिया कि सपा चुनाव में एमवीए का साथ देगी। सपा के नेता अबू आजमी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि समाजवादी पार्टी, महाविकास अघाड़ी का अटूट अंग है। समाजवादी पार्टी ने देश के संविधान की सुरक्षा के लिए महाविकास अघाड़ी का पूरी ताकत से साथ दिया है और आगे भी साथ देगी। महाविकास अघाड़ी में सपा को इस वक्त दो सीटें मिली हैं। उसमें एक सीट मानखुर्द-शिवाजी नगर की है और दूसरी सीट भिवंडी पूर्व की है।   सपा नेता ने सीट बंटवारे पर दिया बड़ा बयान उन्होंने सीट बंटवारे पर कहा कि साथ ही दूसरी सीटों के लिए समाजवादी पार्टी और महाविकास अघाड़ी के बीच बातचीत चल रही है। जहां पर सपा की ताकत है और जहां जनता समाजवादी पार्टी का उम्मीदवारी चाहती है। वे उम्मीद करते हैं कि महाविकास अघाड़ी महाराष्ट्र में इन सीटों पर समजवादी पार्टी को मौका देगी। उन्होंने औरंगाबाद या अन्य सीटों पर जहां सपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हैं उनसे अपील की है कि वह किसी भी तरह की बात पर ध्यान ना दें। सपा ने एमवीए से मांगीं 5 सीटें इससे पहले अबू आजमी ने एमवीए के साथ सीट बंटवारे पर कहा था कि अगर समाजवादी पार्टी को 5 सीटें नहीं मिलीं तो 25 सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे। इसे लेकर उन्होंने शरद पवार से मुलाकात भी की थी। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को मतगणना होगी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read