अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमांचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, अररिया-किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टजमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफाबिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियमAI खुद कर सकता है साइबर हमला? Google Gemini के टेस्ट ने बढ़ाई चिंताOTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीजटेढ़ागाछ में 360 बोतल नेपाली शराब जब्त: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस की कार्रवाई, तस्कर फरारनेपाल सीमा पर 4.62 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तारबिहार और बंगाल में फिर से चुनाव कराने की मांग! तेजस्वी यादव ने फर्जी इलेक्शन का आरोप लगाते हुए रखी बड़ी डिमांडएग्जाम सेंटर पर बार-बार कटी बिजली, जैमर बंद होने का शक, बिहार दारोगा भर्ती में EOU की जांच में कई खुलासेबिहार की घटना के विरोध में निकाला प्रतिरोध मार्चभारत-नेपाल सीमा: तस्करी रोकने को अफसरों की बैठकसीमांचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, अररिया-किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टजमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफाबिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियमAI खुद कर सकता है साइबर हमला? Google Gemini के टेस्ट ने बढ़ाई चिंताOTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीजटेढ़ागाछ में 360 बोतल नेपाली शराब जब्त: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस की कार्रवाई, तस्कर फरारनेपाल सीमा पर 4.62 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तारबिहार और बंगाल में फिर से चुनाव कराने की मांग! तेजस्वी यादव ने फर्जी इलेक्शन का आरोप लगाते हुए रखी बड़ी डिमांडएग्जाम सेंटर पर बार-बार कटी बिजली, जैमर बंद होने का शक, बिहार दारोगा भर्ती में EOU की जांच में कई खुलासेबिहार की घटना के विरोध में निकाला प्रतिरोध मार्चभारत-नेपाल सीमा: तस्करी रोकने को अफसरों की बैठक

Article Advertisement

Business

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने दिया धरना

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने दिया धरना रायपुर, पांच जून (भाषा) छत्तीसगढ़ में सत्ताधारी दल कांग्रेस ने शनिवार को महंगाई के विरोध में धरना दिया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सरसों तेल की शीशी की माला पहनकर प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने शनिवार को यहां बता

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने दिया धरना

Article Advertisement

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने दिया धरना रायपुर, पांच जून (भाषा) छत्तीसगढ़ में सत्ताधारी दल कांग्रेस ने शनिवार को महंगाई के विरोध में धरना दिया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सरसों तेल की शीशी की माला पहनकर प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने शनिवार को यहां बताया कि महंगाई के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर राज्य में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज धरना दिया। ठाकुर ने बताया कि कांग्रेस नेताओं ने कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए अपने घरों के सामने बैठकर मोदी सरकार के खिलाफ धरना दिया और महंगाई कम करने की मांग की। उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सरसों तेल की सीसी की माला पहनकर अपने निवास स्थान बस्तर बाड़ा के सामने धरना दियाए। इस दौरान मरकाम ने कहा कि 100 दिनों में महंगाई कम करने का वादा कर सत्ता में आए भाजपा की सरकार ने देश की जनता का जीना दूभर कर दिया है। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस कांग्रेस शासनकाल की अपेक्षा दोगुनी कीमत पर मिल रहा है। खाद्य सामग्री के दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मरकाम ने कहा कि मनमोहन सिंह की सरकार के दौरान देश में पेट्रोल 70 रूपए लीटर और डीजल 60 रुपए लीटर में मिलता था एवं रसोई गैस की कीमत 400 रूपए थी जबकि मोदी सरकार के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत प्रति बैरल 68 डॉलर से भी कम है, इसके बावजूद देश की जनता को पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस खरीदी दर से दोगुनी कीमत में मिल रहा है। इसके पीछे मोदी सरकार की गलत नीतियां और उनके चंद पूंजीपतियों मित्रों की मुनाफाखोरी है। कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी सरकार के सात साल का कार्यकाल निराशा और असफलताओं से भरा हुआ है। ठाकुर ने बताया कि इस दौरान राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। वहीं राज्य के अलग—अलग शहरों में कांग्रेस नेताओं ने धरना दिया।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read