अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल सीमा पर खाद 2070 किलो यूरिया जब्त, तस्कर गिरफ्तार: नेपाल भेजी जा रही थी खेप, गश्ती के दौरान एसएस...SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर 52 किलो गांजा पकड़ा: तस्कर खेप छोड़कर नेपाल भागे, मधुबनी पुलिस को सौंपा जाएगाCM सम्राट चौधरी का उमड़ा लिटरेचर प्रेम! बिहार में आयोजित होगा हिंदी साहित्य समागम, जुटेंगे देश भर के विद्वानUCC पर बिहार NDA में सियासी शीत युद्ध शुरू! अमित शाह से मिलेंगे संजय झा, इधर श्याम रजक ने खोला मोर्चाबिहार में यूसीसी लागू नहीं होगा : जदयूबिहार: बाढ़ के पानी में स्नान करना पड़ा भारी, दो सगे भाइयों की डूबने से मौत; गांव में पसरा मातममेरा व्यक्तिगत क्या लाभ होगा? नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार में बाढ़ को लेकर क्यों करने लगे ऐसी बात!'मैन-मेड और नेता-मेड डिजास्टर', गुस्से में पप्पू यादव किस बात को लेकर जा रहे हैं सुप्रीम कोर्ट?हरलाखी में 52 किलो गांजा बरामद: भारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, तस्कर नेपाल की ओर भागेबिहार की आज की 10 बड़ी खबरें, 14 सितंबर 2026: CM सम्राट का ऐलान, बाढ़ से स्थायी समाधान का प्रयास, शिवराज के नेतृत्व में बनेगी टीमहिंदी दिवस पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम; जुटेंगे साहित्यकारभारत-नेपाल सीमा पर खाद 2070 किलो यूरिया जब्त, तस्कर गिरफ्तार: नेपाल भेजी जा रही थी खेप, गश्ती के दौरान एसएस...SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर 52 किलो गांजा पकड़ा: तस्कर खेप छोड़कर नेपाल भागे, मधुबनी पुलिस को सौंपा जाएगाCM सम्राट चौधरी का उमड़ा लिटरेचर प्रेम! बिहार में आयोजित होगा हिंदी साहित्य समागम, जुटेंगे देश भर के विद्वानUCC पर बिहार NDA में सियासी शीत युद्ध शुरू! अमित शाह से मिलेंगे संजय झा, इधर श्याम रजक ने खोला मोर्चाबिहार में यूसीसी लागू नहीं होगा : जदयूबिहार: बाढ़ के पानी में स्नान करना पड़ा भारी, दो सगे भाइयों की डूबने से मौत; गांव में पसरा मातममेरा व्यक्तिगत क्या लाभ होगा? नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार में बाढ़ को लेकर क्यों करने लगे ऐसी बात!'मैन-मेड और नेता-मेड डिजास्टर', गुस्से में पप्पू यादव किस बात को लेकर जा रहे हैं सुप्रीम कोर्ट?हरलाखी में 52 किलो गांजा बरामद: भारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, तस्कर नेपाल की ओर भागेबिहार की आज की 10 बड़ी खबरें, 14 सितंबर 2026: CM सम्राट का ऐलान, बाढ़ से स्थायी समाधान का प्रयास, शिवराज के नेतृत्व में बनेगी टीमहिंदी दिवस पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम; जुटेंगे साहित्यकार

Article Advertisement

Politics

लुधियाना गैस लीक: गया के 5 लोगों की मौत, CM नीतीश ने किया मुआवजे का ऐलान

पंजाब प्रांत के लुधियाना के ग्यासपुरा में जहरीली गैस लीक होने से बिहार के गया जिले के पांच लोगों की भी मौत हुई है. मृतक सभी एक ही परिवार के हैं. बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का एलान किया है और मौतों पर दुख जताया है. सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट किया, पंजाब के लुधियाना के

लुधियाना गैस लीक: गया के 5 लोगों की मौत, CM नीतीश ने किया मुआवजे का ऐलान

Article Advertisement

पंजाब प्रांत के लुधियाना के ग्यासपुरा में जहरीली गैस लीक होने से बिहार के गया जिले के पांच लोगों की भी मौत हुई है. मृतक सभी एक ही परिवार के हैं. बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का एलान किया है और मौतों पर दुख जताया है. सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट किया, पंजाब के लुधियाना के ग्यासपुरा में जहरीली गैस लीक से हुई मौत की घटना अत्यंत दुःखद. घटना में बिहार के गया जिले के रहने वाले एक ही परिवार के 5 लोगों की मृत्यु हुई है. बिहार के मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रू. अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा. स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को पंजाब सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित कर मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके घर तक लाने की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है.' कैसे लीक हुई थी जहरीली गैस? पंजाब के लुधियाना में रविवार को जहरीली गैस लीक होने का मामला सामने आया है. इस जहरीली गैस ने 11 लोगों की जिंदगी निगल ली है. दिमाग में जगह पहुंचने की वजह से 2 बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई है. इसको लेकर पंजाब पुलिस के एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बताया कि आखिर ये जहरीली गैस कैसे लीक हुई है. (Ludhiana Gas Leak Case)   पंजाब पुलिस के एडीजीपी अर्पित शुक्ला ने कहा कि लुधियाना जहरीली गैस लीक मामले में आईपीसी की धारा 304 के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. इसके साथ ही पूरी घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि सीवरेज से ही गैस लीक हुई थी, लेकिन यह गैस किसी केमिकल के चलते पैदा हुई है. हम इसकी जांच कर रहे हैं. (Ludhiana Gas Leak Case) उन्होंने आगे बताया कि यह केमिकल कहां से आया, किसने डाला, क्या यह इंडस्ट्रियल केमिकल है या कुछ और, अभी इसकी जांच की जा रही है. मेनहोल में जहरीली गैस को समाप्त करने के लिए वहां केमिकल डाला जा रहा है. जब तक गैस का प्रभाव खत्म नहीं हो जाता है तब तक इस इलाके को कॉर्डन ऑफ रखा जाएगा. (Ludhiana Gas Leak Case) लुधियाना में हुए गैस रिसाव पर उपायुक्त सुरभि मलिक का कहना है कि जहरीली गैस मामले में अभी तक 11 लोगों की मौतों की पुष्टि हुई है. संभावना जताई जा रही है कि कुछ गैस का दूषितकरण हुआ है. यह काफी संभावना है कि मेनहोल में मीथेन के साथ कुछ रासायनिक प्रतिक्रिया हो सकती है. इस मामले की जांच की जा रही है. (Ludhiana Gas Leak Case)

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read