प्यार में युवक ने उड़ाए 9 लाख रुपए, अनबन हुई तो लड़की ने कर दिया ये काम पुलिस ने इस मामले में एक युवक को लड़की का अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. सुपौल सदर थाना इलाके में लव, सेक्स और धोखा का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में एक युवक को लड़की का अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी युवक जिले के कुनौली थाना क्षेत्र निवासी सुमन कुमार मेहता सुपौल शहर के ही एक रिहायशी मोहल्ले में किराए के मकान में रहता था और शहर के पंजाब नेशनल बैंक शाखा सहित कुल पांच जगहों पर आधार केंद्र का संचालन करता था. युवक की मानें तो इसी क्रम में उसका मकान मालिक की बेटी से ही सितंबर 2020 से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया. इसकी जानकारी लड़की की मां को भी थी. लड़की को दिए 90 हजार रुपए युवक के अनुसार दो ढाई सालों में उसने लड़की के बैंक खाते में 90 हजार रुपए का भुगतान किया. वहीं, प्रेमिका ने इसी क्रम में उसका एटीएम कार्ड भी ले लिया. प्रेमजाल में फंसा सुमन महीने का करीब डेढ़ लाख रुपए कमा लेता था. लिहाजा दो साल के दरमियान करीब 9 लाख रुपए के गहने जेवरात और अन्य सामानों की ख़रीदी प्रेमिका ने कर ली. युवक के अनुसार लड़की की मां को भी सब कुछ पता रहने की वजह से कभी कोई दिक्कत नहीं हुई और इस दौरान वह लड़की को लेकर मधेपुरा और पटना सहित कई अन्य जगहों पर भी गया. प्रेमिका ने पहले किया प्राइवेट वीडियो वायरल युवक ने बताया कि कुछ दिन पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई. जिसके बाद प्रेमिका ने युवक का कुछ प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जिसके बाद प्रेमी का गुस्सा फुट पड़ा और उसने भी लड़की की अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी. जब प्रेमिका को इसकी भनक लगी तो उसने सुपौल सदर थाने में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी. पुलिस ने लड़के को किया गिरफ्तार लड़की ने पुलिस को बताया है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सुमन कुमार मेहता द्वारा उसका फेक आईडी बना कर अश्लील फोटो और वीडियो वायरल किया जा रहा है. इधर शिकायत मिलते ही सुपौल सदर थाने की पुलिस एक्शन में आई और युवक को गिरफ्तार कर लिया. सुपौल सदर थाना अध्यक्ष प्रभाकर भारती ने बताया सुमन कुमार मेहता के खिलाफ अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है. उसे न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है.
Article Advertisement
Bihar
प्यार में युवक ने उड़ाए 9 लाख रुपए, अनबन हुई तो लड़की ने कर दिया ये काम
प्यार में युवक ने उड़ाए 9 लाख रुपए, अनबन हुई तो लड़की ने कर दिया ये काम पुलिस ने इस मामले में एक युवक को लड़की का अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. सुपौल सदर थाना इलाके में लव, सेक्स और धोखा का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में एक यु

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
बिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?

Bihar
वैशाली में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 7 मजदूर घायल: तकनीकी खराबी या सुरक्षा में चूक?

Bihar
भागलपुर में बाढ़ का कहर: करीब 6 लाख लोग प्रभावित, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15131 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15131 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
