सीने पर ऐसा टैटू बनाया, दर्ज हुई FIR; जानें इंस्टाग्राम पोस्ट ने कैसे शख्स को मुसीबत में डाला?
एक शख्स ने ऐसा टैटू बनाया, जिससे पुलिस विभाग का अपमान हो गया।
इसके लिए उसे अब कानूनी कार्रवाई झेलनी पड़ेगी।
पुलिस विभाग ने वायरल पोस्ट पर स्वत: संज्ञान लेकर केस दर्ज किया है।
Abusive Tattoo on Chest: टैटू बनाने वाले शख्स को को इंस्टाग्राम पर विवादास्पद टैटू अपलोड करना महंगा पड़ गया है।
उसे सीने पर बने टैटू के लिए कानूनी कार्रवाई झेलनी होगी, क्योंकि पोस्ट वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में स्वत: संज्ञान लिया और शख्स के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
क्योंकि टैटू में पुलिस के लिए अपमानजनक बात लिखी गई है।
मामला बेंगलुरु का है और कब्बन पार्क पुलिस ने टैटू बनाने वाले आर्टिस्ट और टैटू सूत्र नामक इंस्टाग्राम अकाउंट के CEO रितेश अघरिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सोशल मीडिया पर अपमानजनक टैटू वायरल होने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और टैटू को हटवाने के निर्देश दिए।
टैटू की तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई और एक्स पर इसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
थाना प्रभारी की शिकायत पर दर्ज हुआ केस मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी की शिनाख्त टैटू सूत्र नामक टैटू बनाने वाली कंपनी के CEO 41 वर्षीय रितेश अघरिया के खिलाफ दर्ज की गई है।
कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन के सोशल मीडिया प्रभारी सब-इंस्पेक्टर चेतन एसजी द्वारा दर्ज की गई शिकायत के अनुसार, वह रात को अपने सोशल अकाउंट पर सर्फिंग कर रहे थे कि गालीनुमा शब्दों के साथ एक टैटू दिखा, जो एक व्यक्ति के सीने पर बना था।
शख्स की छाती के दाहिनी ओर बने टैटू में पुलिस के खिलाफ अपमानजनक शब्द इस्तेमाल किए गए थे।
चेतन ने तुरंत प्रोफाइल की जांच की और पता लगाया कि यह टैटू इंस्टाग्राम अकाउंट पर किसने डाला?
अकाउंट के मालिक का पता लगने पर जब उसने बायोडाटा खंगाला तो टैटू.सूत्र नाम इंस्टाग्राम प्रोफाइल मिला।
एक्स पर @TilakSadive ने टैटू का स्क्रीनशॉट शेयर किया।
टैटू की तस्वीर के साथ सिटी पुलिस हैंडल को टैग करते हुए लिखा था- “@BlrCityPolice कृपया देखें।
मामले में कम से कम 7 साल की सजा होगी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने Tattoo.Sutra इंस्टाग्राम पेज की जांच की तो पता चला कि टैटू सोमवार रात को करीब 10.30 बजे अपलोड किया गया था।
पोस्ट के आधार पर मजिस्ट्रेट कोर्ट से परमिशन लेकर भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) के तहत केस दर्ज कर लिया गया।
पूछताछ के लिए आरोपी रितेश को हिरासत में लिया गया और उसे दोबारा बुलाए जाने पर जांच अधिकारी के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया।
पुलिस विभाग का अपमान करने के आरोप में कम से कम 7 साल की सजा का प्रावधान है।
आरोपी ने बताया कि एक विदेशी युवक उसकी दुकान पर आया था और उसने अपने सीने पर वह टैटू बनवाया था।
वह कुछ पुरानी तस्वीरें देख रहा था और गलती से वह तस्वीर अपलोड हो गई।
उसे ग्राहक के बारे में अधिक जानकारी याद नहीं है।
World
सीने पर ऐसा टैटू बनाया, दर्ज हुई FIR; जानें इंस्टाग्राम पोस्ट ने कैसे शख्स को मुसीबत में डाला?
Published: 19/07/2024, 06:06:32 pm•72 views•Seemanchal Live
सीने पर ऐसा टैटू बनाया, दर्ज हुई FIR; जानें इंस्टाग्राम पोस्ट ने कैसे शख्स को मुसीबत में डाला? एक शख्स ने ऐसा टैटू बनाया, जिससे पुलिस विभाग का अपमान हो गया। इसके लिए उसे अब कानूनी कार्रवाई झेलनी पड़ेगी। पुलिस विभाग ने वायरल पोस्ट पर स्वत: संज्ञान लेकर केस दर्ज किया है। Abusive Tattoo on Chest: टैटू

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

World
वैश्विक अर्थव्यवस्था और सुरक्षा चुनौतियां बनीं दुनिया की सबसे बड़ी चिंता

World
ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा उलटफेर: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, नए नेता के चयन तक संभालेंगे पद

World
US-ईरान शांति वार्ता पर संकट! जेडी वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद्द, इजरायल के हमलों से बढ़ा तनाव
Bihar
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर नीतीश कुमार ने मतदाताओं को बड़ा संदेश दिया

Jobs
अररिया जिला प्रशासन द्वारा भर्ती की नई अधिसूचना जारी
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15065 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8193 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6746 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5994 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5642 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15065 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8193 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6746 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5994 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5642 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


