BPSC अभ्यर्थियों को लालू यादव का साथ, बोले- 'लाठीचार्ज करना गलत बात' - LALU PRASAD YADAV अनशन पर बैठे बीपीएससी अभ्यर्थियों को अब लालू यादव का समर्थन भी मिल गया है. अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज को उन्होंने गलत करार दिया. पटना: बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा र द्द करने की मांग कर रहे छात्रों पर पुलिस के लाठीचार्ज करने को लेकर राजनीति गरमा गई है. विपक्ष के नेता इसको लेकर नीतीश सरकार पर हमलावर है. इस बीच आरजेडी अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज पर प्रतिक्रिया दी है. BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज पर क्या बोले लालू?: लालू यादव ने अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज को गलत ठहराते हुए नीतीश सरकार पर पलटवार किया है. गुरुवार को पत्रकारों ने आरजेडी अध्यक्ष से लाठीचार्ज को लेकर सवाल किया तो लालू ने कहा कि, "छात्रों पर लाठीचार्ज नहीं करना चाहिए, गलत बात है." बुधवार को हुआ था लाठीचार्ज: बुधवार शाम को बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थी बीपीएससी कार्यालय का घेराव करने पहुंचे थे, जहां पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की. अभ्यर्थियों के नहीं रुकने पर पुलिस ने सभी पर लाठियां चला दी. इस कथित तौर पर लाठीचार्ज की घटना में कई अभ्यर्थी बुरी तरह से जख्मी हो गए थे. पप्पू यादव ने बिहार बंद की दी चेतावनी: बता दें कि पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने भी सरकार से छात्रों की मांग को मानने की अपील की है. इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर अभ्यर्थियों की मांग नहीं मानी गई तो एक जनवरी 2025 को बिहार बंद किया जाएगा. बापू भवन परीक्षा केंद्र में हुआ था हंगामा: दरअसल 13 दिसंबर को आयोजित परीक्षा में पटना के बापू भवन परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र लीक होने की अफवाह फैली थी. इसके बाद सैकड़ों अभ्यर्थियों ने हंगामा करते हुए परीक्षा का बहिष्कार कर दिया. हालांकि बाद में अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्न पत्र देर से दिया गया और सील भी खुला था, इस कारण विरोध किया गया था. बीपीएससी अभ्यर्थियों का धरना: वहीं बीपीएससी ने बापू परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए फिर से परीक्षा कराने का फैसला लिया है, लेकिन अभ्यर्थी पूरी की पूरी परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं. अपनी मांगों को लेकर अभ्यर्थी पटना के गर्दनीबाग में धरना कर रहे हैं.
Article Advertisement
Education
BPSC अभ्यर्थियों को लालू यादव का साथ, बोले- 'लाठीचार्ज करना गलत बात' - LALU PRASAD YADAV
BPSC अभ्यर्थियों को लालू यादव का साथ, बोले- 'लाठीचार्ज करना गलत बात' - LALU PRASAD YADAV अनशन पर बैठे बीपीएससी अभ्यर्थियों को अब लालू यादव का समर्थन भी मिल गया है. अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज को उन्होंने गलत करार दिया. पटना: बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा र द्द करने की मांग कर

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

Education
10 दिन की भूख हड़ताल के बाद झुकी बिहार सरकार: TRE-4 अब एक ही चरण में, ‘One Candidate-One Result’ पर भी मुहर

Education
UGC-NET 2026 का रिजल्ट जारी, लेकिन हजारों छात्रों का इंतजार अभी बाकी: English, Commerce और Sociology की दोबारा होगी परीक्षा

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15120 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5999 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15120 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5999 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
