'लालू यादव जोकर हैं और जोकर को जोकर की तरह ही समझाया जा सकता'- JDU का अनोखा प्रदर्शन जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने आज लालू यादव के बयान के विरोध में हास्य पूर्ण प्रदर्शन किया. भोंपू बजाकर माफी मांगने की मांग की. पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 15 दिसंबर से महिला संवाद यात्रा पर निकलने वाले हैं. उनकी इस यात्रा पर सियासत तेज है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसे अधिकारियों के लिए लूट की यात्रा बताया. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नीतीश कुमार 'आंख सेंकने जा रहे हैं.' उनकी इस टिप्पणी के बाद बिहार की राजनीति गरमा गयी. जेडीयू की ओर से लगातार विरोध किया जा रहा है. 12 दिसंबर को जनता दल शिक्षा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया. जदयू का प्रदर्शनः गुरुवार को राजधानी पटना में जदयू कार्यालय से लेकर इनकम टैक्स तक जदयू के कार्यकर्ता प्रदर्शन करते नजर आए. इस दौरान जदयू के कार्यकर्ता हाथ में पोस्टर लिए हुए थे, जिसमें लालू-राबड़ी की तस्वीर बनी हुई थी. उस पर लिखा था 'गजबे रफ्तार जोकर अवतार'. इसके साथ ही जदयू के कार्यकर्ता भोंपू बजाते नजर आए. इस दौरान जदयू के कार्यकर्ता लालू यादव की वेशभूषा में नजर आए. उन्होंने कहा कि जब भाषा की मर्यादा समाप्त हो जाती है तो नेता जोकर हो जाता है. "लालू यादव ने महिलाओं को लेकर जो बयान दिया है, वह पूरी तरह से गलत है. उनके बयान से लगता है कि उनमें भाषा की मर्यादा नहीं है. बिहार की जनता जवाब देगी. लालू यादव जोकर हैं और जोकर को जोकर की तरह ही समझाया जा सकता है, इसी लिए हमलोग ऐसा प्रदर्शन कर रहे हैं, भोंपू बजा रहे हैं." -कृष्णा श्रुति धर, जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के पूर्व सचिव माफी मांगने की मांगः प्रदर्शनकारी छात्र नेताओं का कहना था कि जब तक लालू यादव माफी नहीं मांगते हैं, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा. शिक्षा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं का यह भी कहना था कि बिहार की महिलाओं को भी राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं का विरोध करना चाहिए. जब तक लालू यादव माफी नहीं मांगे, तब तक राष्ट्रीय जनता दल का कोई भी नेता अगर क्षेत्र में जाते हैं तो उन्हें काला झंडा दिखाने का काम स्थानीय महिला करें, जिससे उन्हें पता चलेगा कि भाषाई मर्यादा तोड़ने वालों के साथ महिलाएं किस तरह की व्यवहार करती हैं.
Article Advertisement
Education
'लालू यादव जोकर हैं और जोकर को जोकर की तरह ही समझाया जा सकता'- JDU का अनोखा प्रदर्शन
'लालू यादव जोकर हैं और जोकर को जोकर की तरह ही समझाया जा सकता'- JDU का अनोखा प्रदर्शन जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने आज लालू यादव के बयान के विरोध में हास्य पूर्ण प्रदर्शन किया. भोंपू बजाकर माफी मांगने की मांग की. पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 15 दिसंबर से महिला संवाद यात्रा पर निकलने वाले ह

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

Education
10 दिन की भूख हड़ताल के बाद झुकी बिहार सरकार: TRE-4 अब एक ही चरण में, ‘One Candidate-One Result’ पर भी मुहर

Education
UGC-NET 2026 का रिजल्ट जारी, लेकिन हजारों छात्रों का इंतजार अभी बाकी: English, Commerce और Sociology की दोबारा होगी परीक्षा

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
