अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Pilibhit News: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी ने की पैदल गश्तसीमा क्षेत्र में लावारिस बोरे से 18 लीटर नेपाली शराब बरामदHapur News: ट्रक से रिफाइंड तेल निकालने के मामले में बिहार पुलिस की गढ़ में दबिशछह बार विधायक अब्दुल जलील मस्तान का निधन, सीमांचल में शोकबिहार सरकार के पूर्व मंत्री और सीमांचल के कद्दावर नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाजपूर्णिया: पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस; क्षेत्र में शोक की लहरश्रावस्ती में धूमधाम से हुआ श्रीकृष्ण प्रतिमाओं का विसर्जन: भारत-नेपाल सीमा के गांवों में पुलिस की कड़ी सुर...पानी कम हो रहा, तो कटाव तेज होगा; बाढ़ के बीच बिहार सरकार ने जिलों को भेजा अलर्टखुनुवा में 6.474 किलो चांदी के आभूषण बरामद, नेपाल ले जाते समय 72 वर्षीय बुजुर्ग को SSB जवानों ने दबोचाMLC चुनाव से पहले बिहार में टूटा कांग्रेस- RJD महागठबंधन! असित नाथ तिवारी का खुल्लम- खुल्ला ऐलाननेपाल सीमा पर एसएसबी ने बुजुर्ग को 6.5 किलो चांदी: भारत से नेपाल जा रहा था, तलाशी लेते ही भागने लगा; कस्टम ...Pilibhit News: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी ने की पैदल गश्तसीमा क्षेत्र में लावारिस बोरे से 18 लीटर नेपाली शराब बरामदHapur News: ट्रक से रिफाइंड तेल निकालने के मामले में बिहार पुलिस की गढ़ में दबिशछह बार विधायक अब्दुल जलील मस्तान का निधन, सीमांचल में शोकबिहार सरकार के पूर्व मंत्री और सीमांचल के कद्दावर नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाजपूर्णिया: पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस; क्षेत्र में शोक की लहरश्रावस्ती में धूमधाम से हुआ श्रीकृष्ण प्रतिमाओं का विसर्जन: भारत-नेपाल सीमा के गांवों में पुलिस की कड़ी सुर...पानी कम हो रहा, तो कटाव तेज होगा; बाढ़ के बीच बिहार सरकार ने जिलों को भेजा अलर्टखुनुवा में 6.474 किलो चांदी के आभूषण बरामद, नेपाल ले जाते समय 72 वर्षीय बुजुर्ग को SSB जवानों ने दबोचाMLC चुनाव से पहले बिहार में टूटा कांग्रेस- RJD महागठबंधन! असित नाथ तिवारी का खुल्लम- खुल्ला ऐलाननेपाल सीमा पर एसएसबी ने बुजुर्ग को 6.5 किलो चांदी: भारत से नेपाल जा रहा था, तलाशी लेते ही भागने लगा; कस्टम ...

Article Advertisement

Crime

बिहार में बढ़ते अपराध पर लालू यादव ने कसा तंज, CM नीतीश को लेकर दिया बड़ा बयान

बिहार में बढ़ते अपराध पर लालू यादव ने कसा तंज, CM नीतीश को लेकर दिया बड़ा बयान लालू प्रसाद यादव ने पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश कुमार सरकार पर निशाना साधा। वह दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे.   Lalu Prasad Yadav Reaction on Law and Order: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर राष्ट्रीय

बिहार में बढ़ते अपराध पर लालू यादव ने कसा तंज, CM नीतीश को लेकर दिया बड़ा बयान

Article Advertisement

बिहार में बढ़ते अपराध पर लालू यादव ने कसा तंज, CM नीतीश को लेकर दिया बड़ा बयान लालू प्रसाद यादव ने पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश कुमार सरकार पर निशाना साधा। वह दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे.   Lalu Prasad Yadav Reaction on Law and Order: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार पर जोरदार हमला बोला है. सोमवार, 22 जुलाई को पटना से दिल्ली रवाना होते समय लालू प्रसाद यादव ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत की और नीतीश सरकार को घेरते हुए कहा कि बिहार में अपराध नियंत्रण में सरकार पूरी तरह से नाकाम हो रही है. आपको बता दें कि लालू यादव जो उम्र संबंधित बीमारियों से जूझ रहे हैं, आज मेडिकल चेकअप के लिए दिल्ली जा रहे हैं. दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने बिहार में अपराध की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई. लालू यादव ने कहा कि बिहार में अपराध लगातार बढ़ रहा है और सरकार इसे रोकने में असफल साबित हो रही है. उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला है और प्रशासन उन्हें रोकने में पूरी तरह से विफल हो रहा है.   विपक्ष का तीखा हमला वहीं बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर विपक्ष भी नीतीश सरकार पर हमलावर है. लालू प्रसाद यादव के बेटे और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने 'क्राइम बुलेटिन' जारी कर सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में महाजंगलराज कायम हो गया है और सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में असफल हो रही है. वीआईपी सुप्रीमो के पिता की हत्या विपक्ष के हमले और तीखे हो गए जब वीआईपी पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता की हत्या हुई. इस घटना ने प्रदेश की सियासत को और गरमा दिया है. विपक्ष के नेताओं का कहना है कि जब बड़े नेताओं के परिवार सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा की उम्मीद कैसे की जा सकती है. अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही बिहार में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. आए दिन बेखौफ अपराधी विभिन्न आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. चोरी, हत्या, अपहरण, लूटपाट जैसी घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है. इसके बावजूद सरकार इन घटनाओं पर नियंत्रण पाने में नाकाम साबित हो रही है. जनता में बढ़ता असंतोष आपको बता दें कि बिहार की जनता में भी नीतीश सरकार के प्रति असंतोष बढ़ता जा रहा है. लोग सरकार से सुरक्षा की गारंटी चाहते हैं और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. लालू प्रसाद यादव और विपक्ष के अन्य नेताओं का कहना है कि सरकार को अब अपराध नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए और जनता को सुरक्षा का भरोसा देना चाहिए.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read