लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार को राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने दी जमानत लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार को बड़ी राहत मिली है. राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू यादव, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी और राजद सांसद मीसा भारती को जमानत दे दी है. लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार को बड़ी राहत मिली है. राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू यादव, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी और राजद सांसद मीसा भारती को जमानत दे दी है. 50 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दी गई है. मामले पर अगली सुनवाई 16 अक्टूबर को होगी. आपको बता दें कि आज लालू परिवार समेत 17 आरोपियों की पेशी हुई. कल ही लालू, राबड़ी और तेजस्वी दिल्ली पहुंच गए थे. CBI ने चार्जशीट में तेजस्वी को भी आरोपी बनाया गया है. मामले में कोर्ट ने सभी 17 आरोपियों को समन भेजा था और पेश होने का निर्देश दिया था. वहीं, दिल्ली पहुंचने के बाद लालू यादव ने जाति गणना रिपोर्ट जारी होने के बाद पहली बार बड़ा बयान दिया. उन्होंने आरक्षण का दायरा और बढ़ने की बात कही. वहीं, तेजस्वी ने कहा कि हम ड़रने वाले नहीं हैं. कल ही दिल्ली पहुंच गए थे लालू, राबड़ी और तेजस्वी आपको बता दें कि RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद के रेलमंत्री (2004 से 2009) रहते हुए लैंड फॉर जॉब स्कैम हुआ था. लालू और उनके परिवार वालों पर रेलवे में नौकरी दिलाने के बदले जमीन लेने का आरोप है. आपको बता दें कि सीबीआई ने 3 जुलाई को नई चार्जशीट दायर की थी, जिसमें तेजस्वी यादव को भी आरोपी बनाया था. इससे पहले तेजस्वी का नाम इस केस में नहीं था. हालांकि, लालू यादव, राबड़ी देवी, इनकी बेटी मीसा भारती समेत अन्य का नाम पूर्व की चार्जशीट में ही आ गया था. इन्होंने अभी जमानत ले रखी है. मामले की जांच में जुटी एजेंसियां सीबीआई इस केस के आपराधिक पहलू की जांच कर रही है तो वहीं, ईडी इसके वित्तीय और मनी लॉन्ड्रिंग के पहलु को देख रही है. दोनों ही एजेंसियां बीते एक साल में लालू परिवार और उनके करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी हैं.
Article Advertisement
Politics
लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार को राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने दी जमानत
लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार को राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने दी जमानत लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार को बड़ी राहत मिली है. राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू यादव, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी और राजद सांसद मीसा भारती को जमानत दे दी है. लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार को बड़ी राहत मिली है. रा

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15131 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15131 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
