अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार में बाढ़ के बीच अलग अंदाज में दिखे 'अलख सर', पीड़ितों के लिए उठाया बड़ा कदमभारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा चांदी का तस्कर: 72 साल के बुजुर्ग से 6.474 किलो चांदी के गहने बरामद, कस्टम को सौंपाबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार के चर्चित आईपीएस अफसर के घर का विवाद राजस्थान में पुलिस स्टेशन पहुंचा, थाने में बैठ गईं पत्नी, जानिए ...खाकी वाले 'बाहुबली'! दिन में पुलिस की ड्यूटी, शाम को जिम में मेहनत, संयोग कुमार सिंह ने जीता 'मिस्टर बिहार'...दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर बिहार आने वालों को राहत, 1 अक्टूबर से चलेंगी 400 ट्रिप स्पेशल ट्रेनेंCA गौरव गुंजन पर 542 करोड़ रुपये विदेश भेजने का आरोप, EOU ने दर्ज की FIR, 7 कंपनियों से जुड़ा है मामला"गाड़ी में शराब मिली तो गाड़ी जला देंगे", बिहार शराबबंदी के सख्त पैरोकार थे अब्दुल जलील मस्तान, जानिए 10 चर...पटना के गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट, कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती; 5 अरेस्ट, Bihar Hindi Newsपटना के गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट, कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती; 5 अरेस्ट'मोकामा की तकदीर पर टेटन...' नीरज की बात को भूल नहीं पाए अनंत? अब फंसती दिख रही पटना MLC सीटबिहार में बाढ़ के बीच अलग अंदाज में दिखे 'अलख सर', पीड़ितों के लिए उठाया बड़ा कदमभारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा चांदी का तस्कर: 72 साल के बुजुर्ग से 6.474 किलो चांदी के गहने बरामद, कस्टम को सौंपाबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार के चर्चित आईपीएस अफसर के घर का विवाद राजस्थान में पुलिस स्टेशन पहुंचा, थाने में बैठ गईं पत्नी, जानिए ...खाकी वाले 'बाहुबली'! दिन में पुलिस की ड्यूटी, शाम को जिम में मेहनत, संयोग कुमार सिंह ने जीता 'मिस्टर बिहार'...दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर बिहार आने वालों को राहत, 1 अक्टूबर से चलेंगी 400 ट्रिप स्पेशल ट्रेनेंCA गौरव गुंजन पर 542 करोड़ रुपये विदेश भेजने का आरोप, EOU ने दर्ज की FIR, 7 कंपनियों से जुड़ा है मामला"गाड़ी में शराब मिली तो गाड़ी जला देंगे", बिहार शराबबंदी के सख्त पैरोकार थे अब्दुल जलील मस्तान, जानिए 10 चर...पटना के गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट, कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती; 5 अरेस्ट, Bihar Hindi Newsपटना के गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट, कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती; 5 अरेस्ट'मोकामा की तकदीर पर टेटन...' नीरज की बात को भूल नहीं पाए अनंत? अब फंसती दिख रही पटना MLC सीट

Article Advertisement

World

कुवैत से एयरफोर्स के विमान से लाए जाएंगे भारतीयों से शव, घायलों से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री

कुवैत से एयरफोर्स के विमान से लाए जाएंगे भारतीयों से शव, घायलों से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री कुवैत की एक इमारत में बुधवार को लगी आग में मारे गए 45 भारतीयों के शवों की पहचान कर ली गई है. इसके साथ ही फिलीपींस के भी तीन लोगों की पहचान की गई है.   कुवैत की इमारत में लगी आग में जान गंवाने वाले 45

कुवैत से एयरफोर्स के विमान से लाए जाएंगे भारतीयों से शव, घायलों से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री

Article Advertisement

कुवैत से एयरफोर्स के विमान से लाए जाएंगे भारतीयों से शव, घायलों से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री कुवैत की एक इमारत में बुधवार को लगी आग में मारे गए 45 भारतीयों के शवों की पहचान कर ली गई है. इसके साथ ही फिलीपींस के भी तीन लोगों की पहचान की गई है.   कुवैत की इमारत में लगी आग में जान गंवाने वाले 45 भारतीयों के शवों की पहचान कर ली गई है. इनके अलावा फिलीपींस के तीन लोगों के शवों को भी पहचान लिया गया गया है. इसके साथ ही घटना की जांच करने और शवों को उनके वतन भेजने का भी कुवैत ने भरोसा दिलाया है. बता दें कि कुवैत के दक्षिणी शहर मंगाफ में बुधवार (12 जून) को छह मंजिला इमारत में आग लग गई थी. जिसमें कम से कम 49 विदेशी श्रमिकों की मौत हो गई, साथ ही 50 लोग घायल भी हो गए. जानकारी के मुताबिक इस इमारत में 196 प्रवासी कामगार रहते थे.   45 भारतीयों समेत 48 शवों की हुई पहचान अरब टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कुवैत के प्रथम उप प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री शेख फहद अल-यूसुफ अल-सबा ने कहा है कि अधिकारियों ने 48 शवों की पहचान कर ली है. इनमें 45 भारतीय और तीन फिलीपींस के नागरिकों के शव शामिल हैं. जबकि अभी तक एक शव की पहचान नहीं की जा सकी है. भारतीय वायुसेना के विमान से लाए जाएंगे शव कुवैत से भारतीयों के शवों को लाने के लिए भारतीय वायुसेना का एक विमान तैयार है. रक्षा अधिकारी ने कहा कि भारतीय वायु सेना का C-130J सुपर हरक्यूलिस परिवहन विमान कुवैत के लिए रवाना हो गया है. जो आग की घटना में मारे गए भारतीयों के शवों को स्वदेश लेकर आएगा. ये विमान कल तक भारत आ सकता है. कुवैत पहुंचे विदेश राज्यमंत्री कीर्ति व‌र्द्धन सिंह इस बीच विदेश राज्यमंत्री कीर्ति व‌र्द्धन सिंह गुरुवार को कुवैत पहुंचे. जहां उन्होंने भारतीयों को दी जाने वाली सहायता का जायजा लिया और मृतकों के शवों की जल्द से जल्द भारत लाने की कवायद शुरू कर दी. इसके साथ ही विदेश राज्यमंत्री कीर्ति व‌र्द्धन सिंह ने कुवैत के विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याह्या से मुलाकात की, जिन्होंने पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया तथा त्रासदी की शीघ्र जांच करने की प्रतिबद्धता भी जताई. घायलों से की विदेश राज्यमंत्री ने मुलाकात इसके साथ ही केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने आग की घटना में घायल लोगों से भी मुलाकात की. साथ ही उन्हें भारत सरकार की ओर से हरसंभव मदद का विश्वास दिलाया. उन्होंने प्रथम उप प्रधानमंत्री शेख फहद से भी मुलाकात की, जिन्होंने अमीर की ओर से संवेदना व्यक्त की साथ ही सभी आवश्यक सहायता एवं समर्थन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. बता दें कि विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने जहरा अस्पताल का दौरा किया और वहां भर्ती छह भारतीयों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. इस दौरान उन्होंने भारतीय मरीजों को तेजी से ठीक होने के लिए प्रदान की गई अच्छी देखभाल की सराहना की.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read