Kajol नहीं Kriti Sanon निकलीं असली ‘हुकुम का इक्का’, Netflix पर आते ही Do Patti का दिखा जलवा Kriti Sanon Outshines in Do Patti: नेटफ्लिक्स पर कृति सेनन, काजोल और शहीर शेख की फिल्म 'दो पत्ती' रिलीज हो गई है, जिसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।
कहा जा रहा है कि इस फिल्म ने कृति सेनन ने अपने करियर की सबसे बेहतरीन एक्टिंग की है।
Kriti Sanon Outshines in Do Patti: काजोल और कृति सेनन की मच अवेटिड फिल्म ‘दो पत्ती’ अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है।
फिल्म को देखने के बाद दर्शकों की तारीफें लूटने में भी फिल्म सफल हो रही है।
इस फिल्म में काजोल ने पहली बार एक पुलिस ऑफिशियल का किरदार निभाया है, वहीं कृति ने डबल रोल में अपनी अदाकारी का जादू बिखेरा है।
शहीर शेख भी इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं।
फिल्म रिलीज होने के बाद कृति सेनन की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की जा रही है।
कहा जा रहा है कि इस फिल्म में कृति सेनन ने कमाल का काम किया है।
कृति सेनन ने लूटी महफिल फिल्म में कृति सेनन ने अपने किरदारों से चार चांद लगा दिए हैं।
एक्ट्रेस ने फिल्म में सौम्या और शैली के रोल में कमाल किया है।
फिल्म को देखने के बाद सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा- ‘कृति ने अपने दोनों किरदारों को इतनी ईमानदारी से निभाया है कि वो एकदम अलग नजर आते हैं।
वहीं फिल्म में काजोल को भी सराहा जा रहा है।
एक यूजर ने काजोल को लेकर कहा कि वो बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन अदाकारा हैं।
इसके अलावा फिल्म के हीरो शहीर शेख भी किसी से कम नजर नहीं आ रहे हैं।
शहीर शेख को भी दर्शकों ने सराहा है।
एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘शहीर ने ध्रुव सूद का रोल बखूबी निभाया है।
मैं उनके किरदार के प्रति अपनी नफरत और प्यार दोनों महसूस कर रहा था।
ये एक बेहतरीन परफॉर्मेंस थी।’ कैसी है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी दो बहनों सौम्या और शैली के इर्द-गिर्द घूमती है।
कृति सेनन ने इन दोनों किरदारों को इतनी खूबसूरती से निभाया है कि दर्शकों को हेमा मालिनी की फिल्म ‘सीता और गीता’ की याद आ जाती है।
फिल्म की कहानी दो बहनों के प्यार और नफरत को बयां करती है।
काजोल का किरदार एक पुलिस अफसर के साथ-साथ वकील का भी है, जिससे वो एक मजबूत और साहसी महिला के तौर पर नजर आ रही है।
थ्रिलर-एक्शन से भरपूर है फिल्म फिल्म में काजोल और कृति के बीच का पारिवारिक ड्रामा दर्शकों को भावुक कर देता है।
फिल्म के कुछ सीन्स में घरेलू हिंसा का सामना करते हुए सौम्या की कहानी दर्शकों को गहराई से छू लेती है।
वहीं काजोल का हरियाणवी एक्सेंट और पुलिस की वर्दी में उनका रौब देखते ही बनता है।
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही फिल्म अभी से ही ट्रेंड करने लगी है।
इसकी कहानी, अभिनय और निर्देशन ने इसे बेहतरीन बनाया है।
अगर आप एक रोमांचक और भावनात्मक थ्रिलर फिल्म देखना चाहते हैं, तो ‘दो पत्ती’ आपके लिए वीकेंड पर बेहतरीन ऑपशन साबित हो सकती है।
Entertainment
Kajol नहीं Kriti Sanon निकलीं असली ‘हुकुम का इक्का’, Netflix पर आते ही Do Patti का दिखा जलवा
Published: 26/10/2024, 02:10:40 am•38 views•Seemanchal Live
Kajol नहीं Kriti Sanon निकलीं असली ‘हुकुम का इक्का’, Netflix पर आते ही Do Patti का दिखा जलवा Kriti Sanon Outshines in Do Patti: नेटफ्लिक्स पर कृति सेनन, काजोल और शहीर शेख की फिल्म 'दो पत्ती' रिलीज हो गई है, जिसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म ने कृति सेनन ने अपने करियर की सबसे

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Entertainment
OTT का बढ़ता दबदबा: दर्शकों की पहली पसंद बन रहे डिजिटल प्लेटफॉर्म

Entertainment
‘पंचायत 5’ में आएंगे बड़े ट्विस्ट! बनराकस, क्रांति देवी और बिनोद ने दिए नए सीजन के संकेत

Entertainment
‘बिल माफ करो...’ मराठी फिल्म के लिए फरिश्ता बने Shah Rukh Khan, डायरेक्टर ने सुनाया दिल छू लेने वाला किस्सा
Bihar
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर नीतीश कुमार ने मतदाताओं को बड़ा संदेश दिया

Jobs
अररिया जिला प्रशासन द्वारा भर्ती की नई अधिसूचना जारी
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15065 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8193 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6746 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5994 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5642 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15065 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8193 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6746 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5994 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5642 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


