Kolkata Rape Case को देख Twinkle Khanna बेटी के लिए डरी, बोलीं- ‘अकेले मत जाओ’ कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी देख अब ट्विंकल खन्ना अपनी बेटी के लिए डर गई हैं।
अब वो अपनी बेटी को खुद को बचाने के लिए वो बातें सिखा रही हैं जो उन्होंने बचपन में सीखी थीं।
Twinkle Khanna On Kolkata Rape Case: कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी को देख पूरा देश आक्रोश में आ गया है।
हॉस्पिटल में हुई हैवानियत ने सभी के दिलों को झकझोर कर रख दिया है।
कैसे एक डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई ये जानकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए हैं।
जनता अब उस लड़की के लिए इंसाफ की मांग कर रही है।
इसी बीच बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस दरिंदगी को देख खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।
कोई आजादी पर सवाल उठा रहा है तो कोई कानून और इंसानियत को सवालों के घेरे में रख रहा है।
ट्विंकल खन्ना का पोस्ट वायरल लड़की होना क्या होता है?
एक लड़की किन चीजों से गुजरती है?
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपने पोस्ट शेयर कर दुनिया को वो अहसास बता रहे हैं।
आयुष्मान खुराना की कविता तो आपने सुन ही ली होगी।
इसके बाद अब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की पत्नी ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने इस मामले पर अपना रिएक्शन दिया है।
ट्विंकल ने अब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जो उनकी बेटी को डेडिकेटेड है।
एक्ट्रेस एक बेटी की मां होने के कारण कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता देखने के बाद कांप गई हैं।
ट्विंकल ने बेटी को दी अपने बचपन की सीख ऐसे में अब ट्विंकल ने अपने पोस्ट में बताया है कि वो बेटी को क्या कहती हैं और उसे क्या सीख दे रही हैं।
एक्ट्रेस का ये पोस्ट देखने के बाद आप लोगों का दिल भी सहम जाएगा।
उन्होंने लिखा, ‘इस प्लेनेट पर, इस देश में पचास साल हो गए हैं और मैं अपनी बेटी को वही सब सिखा रहा हूं जो मुझे मेरे बचपन में सिखाया गया था।
पार्क में, स्कूल में, बीच पर अकेले मत जाओ।
किसी भी आदमी के साथ अकेली मत जाओ, चाहे फिर वो तुम्हारे चाचा, कजिन या दोस्त ही क्यों न हों।
सुबह अकेली मत जाओ, शाम को अकेली मत जाओ और खासकर रात में तो बिल्कुल भी नहीं।’ बेटी को लेकर घबराईं ट्विंकल खन्ना उन्होंने आगे लिखा, ‘अकेली मत जाओ क्योंकि ये अगर का नहीं है, बल्कि कब का मामला है।
अकेली मत जाओ क्योंकि शायद तुम कभी वापस नहीं आ पाओगी।’ अब उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
फैंस ट्विंकल खन्ना की बातों से सहमति जता रहे हैं और उनकी भावनाओं को समझ रहे हैं।
इस वक्त देश की हर महिला खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।
Article Advertisement
Entertainment
Kolkata Rape Case को देख Twinkle Khanna बेटी के लिए डरी, बोलीं- ‘अकेले मत जाओ’
Kolkata Rape Case को देख Twinkle Khanna बेटी के लिए डरी, बोलीं- ‘अकेले मत जाओ’ कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी देख अब ट्विंकल खन्ना अपनी बेटी के लिए डर गई हैं। अब वो अपनी बेटी को खुद को बचाने के लिए वो बातें सिखा रही हैं जो उन्होंने बचपन में सीखी थीं। Twinkle Khanna On Kolkata Rape Case: कोलका

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Entertainment
Haiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्ट

Entertainment
Mirzapur The Movie का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल! 7 दिन में ₹146 करोड़, क्या बनेगी 2026 की सबसे बड़ी हिट?

Entertainment
5 साल बाद ‘Captain India’ ने भरी उड़ान: Pilot बने Kartik Aaryan, London में शुरू हुई Shooting

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15124 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15124 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
