Kolkata Rape Case पर भड़का बॉलीवुड, जानें ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा और कृति सेनन ने क्या कहा?
कोलकाता डॉक्टर रेप और मर्डर केस पर इस वक्त पूरे देश में आक्रोश है।
इस बीच बॉलीवुड स्टार्स भी अपना गुस्सा जाहिर करते हुए न्याय की मां कर रहे हैं।
Bollywood Stars On Kolkata Rape Case: इस वक्त पूरे देश में कोलकाता डॉक्टर रेप केस को लेकर मामला गर्माया हुआ है।
आम पब्लिक से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक इस बर्बरता के साथ हुए क्राइम पर अपना आक्रोश जाहिर कर रहे हैं और इंसाफ की मांग कर रहे हैं।
इस अपराध ने एक बार फिर निर्भया कांड की याद दिला दी है और महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है।
इस बीच बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा और कृति सेनन ने भी अपनी आवाज उठाई है और सजा की मांग की है।
बता दें कि इससे पहले आयुष्मान खुराना, करीना कपूर, आलिया भट्ट समेत कई स्टार्स भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुखर हो चुके हैं।
आइए जानते हैं इन सेलेब्स ने क्या कहा?
ऋतिक रोशन ने जाहिर किया गुस्सा कोलकाता डॉक्टर रेप केस पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने लिखा, ‘हां, हम ऐसे समाज के अंदर रह रहे हैं, जहां सभी लोगों को समान रूप से सुरक्षित महसूस हो सके।
इसमें अभी वक्त लगेगा।
उम्मीद करते हैं कि यह हमारे देश के बेटे और बेटियों को सशक्त बनाने के साथ संभव हो सके।
अगली पीढ़ियां बेहतर होंगी।
हम वहां पहुंच सकेंगे लेकिन इसके बीच क्या होगा?’ इसे रोकने के लिए सजा देनी होगी जिसका अंजाम ऐसा होना चाहिए जिससे अपराधियों के अंदर डर पैदा हो सके।
हमें शायद यही करना चाहिए।
शायद?
मैं अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग करता हूं और पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हुआ हूं।
मैं उन सभी डॉक्टरों के साथ भी खड़ा हूं जिन पर कल रात हमला किया गया।
प्रीति जिंटा ने की चेहरा दिखाने की मां बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने लिखा, ‘हम दुनियाभर की 5वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी है।
इस चुनाव में पुरुषों और महिलाओं के मिलाकर 66 परसेंट वोटिंग हुई थी।
खबर यह भी आई थी कि अगले चुनाव में महिलाएं वोटिंग के मामले में पुरुषों को पीछे छोड़ देंगी।
अब समय आ गया है कि सरकार को महिलाओं की सुरक्षा के बारे में सोचते हुए उनकी सुरक्षा को आगे रखना चाहिए।’ एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘ये बहुत दिल दुखाने वाला है कि रेपिस्ट का चेहरा छिपा दिया जाता है।
इसके बाद उसे अरेस्ट किया जाता है।
मुझे ऐसा लगता है कि अगर किसी ने रेप किया है तो उसके नाम और चेहरे को छुपाना चाहिए।’ कृति सेनन ने कही दिल की बात कृति सेनन ने पोस्ट में अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, ‘भारी दिल और गुस्सा, मुझे स्वतंत्रता दिवस की बधाई देने का मन नहीं है।’ उन्होंने आगे लिखा कि ‘हम अपनी आजादी के 78वें साल का जश्न मना रहे हैं और गर्व कर रहे हैं कि विश्व स्तर पर हम एक देश के रूप में आगे आ गए हैं।
ऐसी भयानक वास्तविकता को देखती हूं तो मेरा दिल टूट जाता है।’ यहां देखें बाकी स्टार्स के रिएक्शन
Article Advertisement
Entertainment
Kolkata Rape Case पर भड़का बॉलीवुड, जानें ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा और कृति सेनन ने क्या कहा?
Kolkata Rape Case पर भड़का बॉलीवुड, जानें ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा और कृति सेनन ने क्या कहा? कोलकाता डॉक्टर रेप और मर्डर केस पर इस वक्त पूरे देश में आक्रोश है। इस बीच बॉलीवुड स्टार्स भी अपना गुस्सा जाहिर करते हुए न्याय की मां कर रहे हैं। Bollywood Stars On Kolkata Rape Case: इस वक्त पूरे देश में कोलक

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Entertainment
Haiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्ट

Entertainment
Mirzapur The Movie का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल! 7 दिन में ₹146 करोड़, क्या बनेगी 2026 की सबसे बड़ी हिट?

Entertainment
5 साल बाद ‘Captain India’ ने भरी उड़ान: Pilot बने Kartik Aaryan, London में शुरू हुई Shooting

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
