खेल रत्न के लिए मिताली और अश्विन के नाम की सिफारिश करेगा बीसीसीआई नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न के लिए महिला क्रिकेट की दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज और शीर्ष स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के नाम की सिफारिश करने का फैसला किया है।
अर्जुन पुरस्कार के लिए बोर्ड सीनियर बल्लेबाज शिखर धवन, लोकेश राहुल और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम भेजेगा।
पिछले साल धवन के नाम की अनदेखी की गई थी।
बीसीसीआई के अधिकारी ने बुधवार को पीटीआई को बताया, ‘‘अर्जुन पुरस्कार के लिए किसी महिला क्रिकेटर को नामित नहीं किया गया है।
खेल रत्न के लिए मिताली के नाम की सिफारिश की गई है।’’ यह देखना होगा कि खेल मंत्रालय द्वारा नियुक्त पैनल ओलंपिक वर्ष में मिताली को पुरस्कार के लिए चुनता है या नहीं।
मिताली ने पिछले हफ्ते अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 22 साल पूरे किए।
यह 38 वर्षीय खिलाड़ी सात हजार से अधिक रन के साथ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे सफल बल्लेबाज है।
मिताली की तरह ही अर्जुन पुरस्कार हासिल कर चुके अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।
उन्होंने 79 टेस्ट में 413 विकेट चटकाने के अलावा एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी क्रमश: 150 और 42 विकेट चटकाए।
वह हालांकि अब छोटे प्रारूप में भारत के लिए नहीं खेलते।
धवन श्रीलंका में सीमित ओवरों की आगामी श्रृंखलाओं में भारत की कप्तानी करेंगे और वह अर्जुन पुरस्कार के प्रबल दावेदार हैं।
बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने 142 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 5977 रन बनाने के अलावा टेस्ट क्रिकेट और टी20 मैचों में भारत के लिए क्रमश: 2315 और 1673 रन बनाए।
Article Advertisement
Sports
खेल रत्न के लिए मिताली और अश्विन के नाम की सिफारिश करेगा बीसीसीआई
खेल रत्न के लिए मिताली और अश्विन के नाम की सिफारिश करेगा बीसीसीआई नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न के लिए महिला क्रिकेट की दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज और शीर्ष स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के नाम की सिफारिश करने का फैसला किया है। अ

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Sports
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, Asian Games में MMA में भारत को मिला पहला पदक

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Bihar
जमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफा

Bihar
बिहार के छात्रों की समस्याएं अब सीधे प्रशासन तक, कैंटीन से छात्रवृत्ति और सुरक्षा तक उठे सवाल
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
