अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्टबिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईकिशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवालDigital Arrest Scam से रहें सावधान: वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे बचेंभारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौतीHaiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्टकच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता है‘बिहार के हित में हो फरक्का जल-संधि का नवीनीकरण ’फरक्का जल संधि हित में नहीं : जदयूभारत-नेपाल की अभेद्य सुरक्षा को दोनों देशों में बनी सहमतिबिहार की कमान मुजफ्फरपुर के तैराक कुंदन के हाथसीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्टबिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईकिशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवालDigital Arrest Scam से रहें सावधान: वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे बचेंभारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौतीHaiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्टकच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता है‘बिहार के हित में हो फरक्का जल-संधि का नवीनीकरण ’फरक्का जल संधि हित में नहीं : जदयूभारत-नेपाल की अभेद्य सुरक्षा को दोनों देशों में बनी सहमतिबिहार की कमान मुजफ्फरपुर के तैराक कुंदन के हाथ

Article Advertisement

Crime

'नोट बनाने' का सामान बेचने वाला दो ठग गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने की चाह रखने वालों को ऐसे फंसाता था जाल में

'नोट बनाने' का सामान बेचने वाला दो ठग गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने की चाह रखने वालों को ऐसे फंसाता था जाल में कैमूर पुलिस ने नोट बनाने का झांसा देकर ठगी करने के आरोप में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. लोगों को कैसे फंसाता था, पढ़ें. कैमूर (भभुआ): बिहार के कैमूर में ठगी के एक मामले ने साबित कर दिया

'नोट बनाने' का सामान बेचने वाला दो ठग गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने की चाह रखने वालों को ऐसे फंसाता था जाल में

Article Advertisement

'नोट बनाने' का सामान बेचने वाला दो ठग गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने की चाह रखने वालों को ऐसे फंसाता था जाल में कैमूर पुलिस ने नोट बनाने का झांसा देकर ठगी करने के आरोप में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. लोगों को कैसे फंसाता था, पढ़ें. कैमूर (भभुआ): बिहार के कैमूर में ठगी के एक मामले ने साबित कर दिया कि लालच में लोग कितनी आसानी से ठगों के जाल में फंस जाते हैं. पुलिस ने ऐसे दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो 'नोट बनाने' का झांसा देकर लोगों को ठगते थे. जल्दी-जल्दी पैसे कमाने की लालच में लोग उनकी चालबाजी का शिकार बन जाते थे. पुलिस ने इन दोनों ठगों के पास से नकली नोट बनाने का केमिकल, नोट बनाने वाला कागज, 500 का एक असली नोट और दो बाइक बरामद किया है. क्या है मामलाः भभुआ एसडीपीओ शिव शंकर कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर इस गिरफ्तारी के बाबत विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिल रही थी कि एक गिरोह सक्रिय है जो नोट छापने का केमिकल और कागज बेचकर ठगी कर रहा है. उन्होंने कहा कि इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर रंगे हाथ पकड़ने का प्लान तैयार किया. राजेंद्र सरोवर पोखरा के पास रुपये बनाने का डेमो दे रहा था तभी इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. "नोट बनाने वाले केमीकल और कागज के साथ दो आरोपियों को एकता चौक के पास से गिरफ्तार किया गया. नोट बनाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करता था. गिरफ्तार आरोपियों में एक रोहतास जिला के करहगर थाना क्षेत्र अंतर्गत तोरणी गांव निवासी रवि रंजन कुमार एवं दूसरा कैमूर जिला के सोनहन थाना क्षेत्र के बरहुली गांव निवासी हरेंद्र कुमार है." - शिव शंकर कुमार, एसडीपीओ भभुआ कैसे लोगों को फंसाता थाः डीएसपी ने बताया कि ये लोग नोट बनाने का केमिकल और कागज बेचने के नाम पर ठगी करता था. जिनके साथ इसके लिए डील करता था उसे नोट बनाकर दिखाता था. इसके लिए पहले से 5 सौ के एक असली नोट पर काला केमिकल लगा कर रखे रहता था. उसके बाद सामने वाले को नोट बनाने की प्रक्रिया दिखाता. पहले अपने कागज पर काला केमिकल लगाता. उस पर पांच सौ का नोट रखता. फिर उसे एक पेपर के टुकड़े में लपेटकर थोड़ी देर सूखाने के लिए सामने वाले आदमी को ही दे देता. इस बीच चालाकी से नोट बनाने वाले कागज की जगह असली नोट रख देता. बाद में उस नोट को थिनर से साफ करके दिखाता की पांच सौ का नोट बन गया. पूछताछ में और क्या मिली जानकारीः एसडीपीओ ने कहा कि जब नोट बन जाता तो लोग इनके झांसे में आ जाते. तब ये लोग सौदा करते. कहा जाता है कि 50 हजार दीजिए तो हम आपको एक लाख रुपया बनाने का सामान देंगे. इसी झांसे में आकर लोग इनका शिकार हो जाते थे. एसडीपीओ ने कहा कि इनसे पूछताछ की गयी. जानने का प्रयास किया गया कि किन-किन लोगों से ठगी की है. बाद में इन अपराधियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read