अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Pilibhit News: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी ने की पैदल गश्तसीमा क्षेत्र में लावारिस बोरे से 18 लीटर नेपाली शराब बरामदHapur News: ट्रक से रिफाइंड तेल निकालने के मामले में बिहार पुलिस की गढ़ में दबिशछह बार विधायक अब्दुल जलील मस्तान का निधन, सीमांचल में शोकबिहार सरकार के पूर्व मंत्री और सीमांचल के कद्दावर नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाजपूर्णिया: पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस; क्षेत्र में शोक की लहरश्रावस्ती में धूमधाम से हुआ श्रीकृष्ण प्रतिमाओं का विसर्जन: भारत-नेपाल सीमा के गांवों में पुलिस की कड़ी सुर...पानी कम हो रहा, तो कटाव तेज होगा; बाढ़ के बीच बिहार सरकार ने जिलों को भेजा अलर्टखुनुवा में 6.474 किलो चांदी के आभूषण बरामद, नेपाल ले जाते समय 72 वर्षीय बुजुर्ग को SSB जवानों ने दबोचाMLC चुनाव से पहले बिहार में टूटा कांग्रेस- RJD महागठबंधन! असित नाथ तिवारी का खुल्लम- खुल्ला ऐलाननेपाल सीमा पर एसएसबी ने बुजुर्ग को 6.5 किलो चांदी: भारत से नेपाल जा रहा था, तलाशी लेते ही भागने लगा; कस्टम ...Pilibhit News: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी ने की पैदल गश्तसीमा क्षेत्र में लावारिस बोरे से 18 लीटर नेपाली शराब बरामदHapur News: ट्रक से रिफाइंड तेल निकालने के मामले में बिहार पुलिस की गढ़ में दबिशछह बार विधायक अब्दुल जलील मस्तान का निधन, सीमांचल में शोकबिहार सरकार के पूर्व मंत्री और सीमांचल के कद्दावर नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाजपूर्णिया: पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस; क्षेत्र में शोक की लहरश्रावस्ती में धूमधाम से हुआ श्रीकृष्ण प्रतिमाओं का विसर्जन: भारत-नेपाल सीमा के गांवों में पुलिस की कड़ी सुर...पानी कम हो रहा, तो कटाव तेज होगा; बाढ़ के बीच बिहार सरकार ने जिलों को भेजा अलर्टखुनुवा में 6.474 किलो चांदी के आभूषण बरामद, नेपाल ले जाते समय 72 वर्षीय बुजुर्ग को SSB जवानों ने दबोचाMLC चुनाव से पहले बिहार में टूटा कांग्रेस- RJD महागठबंधन! असित नाथ तिवारी का खुल्लम- खुल्ला ऐलाननेपाल सीमा पर एसएसबी ने बुजुर्ग को 6.5 किलो चांदी: भारत से नेपाल जा रहा था, तलाशी लेते ही भागने लगा; कस्टम ...

Article Advertisement

Crime

बिहार में ‘जंगलराज की वापसी’, पूर्व मंत्री के पिता की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर ऐसे आ रहे रिएक्शन

बिहार में ‘जंगलराज की वापसी’, पूर्व मंत्री के पिता की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर ऐसे आ रहे रिएक्शन बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश साहनी के पिता की हत्या से बिहार में सनसनी मच गई है। सोशल मीडिया पर लोग बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए बिहार में 'जंगलराज की वापसी' बता रहे हैं। वीआईपी पार्टी के चीफ मुकेश सा

बिहार में ‘जंगलराज की वापसी’, पूर्व मंत्री के पिता की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर ऐसे आ रहे रिएक्शन

Article Advertisement

बिहार में ‘जंगलराज की वापसी’, पूर्व मंत्री के पिता की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर ऐसे आ रहे रिएक्शन बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश साहनी के पिता की हत्या से बिहार में सनसनी मच गई है। सोशल मीडिया पर लोग बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए बिहार में 'जंगलराज की वापसी' बता रहे हैं। वीआईपी पार्टी के चीफ मुकेश साहनी के पिता की हत्या से बिहार में सनसनी मच गई है। हत्या इतनी बेरहमी से की गई है कि शव को देखने वालों की चीख निकल जाए। जीतन साहनी की धारदार हथियार से हत्या उनके बिरौल स्थित निजी आवास पर ही की गई। मौके पर कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा मिला। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि हत्या चोरों ने की है। हालांकि अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं हैं। वहीं इस हत्याकांड के बाद लोग बिहार में जंगलराज की वापसी बता रहे है। पुलिस ने कहा है कि पहली नजर में ऐसा लग रहा है कि चोर घर में घुसे थे, तभी जीतन साहनी की नींद खुल गई और फिर उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने कहा है कि हत्या की असली वजह पोस्टमार्टम की रिपोर्ट और जांच के बाद ही सामने आ पाएगी। इस हत्याकांड के बाद बिहार में सनसनी मची हुई है और सोशल मीडिया पर लोग बिहार सरकार पर जोरदार हमला बोल रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग बिहार सरकार पर कस रहे तंज कांग्रेस नेता श्रीनिवास ने लिखा है कि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री, VIP सुप्रीमो मुकेश साहनी के पिता जीतन साहनी की दरभंगा स्थित उनके घर में घुसकर हत्या की खबर खौफनाक है। अगर ये जंगलराज नहीं तो क्या है? एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि क्या BJP और JDU नेता यह दावे के साथ कह सकते हैं कि वो बिहार में सुरक्षित हैं। जिसकी सरकार वही सुरक्षित होने का दावा नहीं कर सकता है तो विपक्ष के नेता और आम जनता को क्या सुरक्षा देगा भला?       शरद यादव के बेटे शांतनु यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैं इस कायराना और कायरतापूर्ण कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं। ये डबल इंजन सरकार की विफलता और महाजंगलराज की निशानी है। बिहार सरकार को अविलम्ब सख्त और जरूरी कार्रवाई करनी चाहिए। सपा की तरफ से लिखा गया कि भाजपा सरकारों में चुन चुन कर दलितों पिछड़ों का नेतृत्व खत्म करने की साजिश ,उन पर और उनके परिजनों पर हमले दर्शाते हैं कि भाजपा सरकार में दलित पिछड़े असुरक्षित हैं और भाजपाई साजिशों के शिकार बन रहे। एक अन्य ने लिखा कि ये जंगलराज की निशानी है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read