JDU MLA गोपाल मंडल का विवादित बयान, RJD सुप्रीमो लालू यादव पर की ये टिप्पणी एक तरफ जहां I.N.D.I.A गठबंधन के नेता बैठक कर एकजुटता का प्रदर्शन कर रहे है तो वहीं बिहार में INDIA गठबंधन में शामिल पार्टी JDU के नेता एकजुटता को कमजोर कर रहे हैं. एक तरफ जहां I.N.D.I.A गठबंधन के नेता बैठक कर एकजुटता का प्रदर्शन कर रहे है तो वहीं बिहार में INDIA गठबंधन में शामिल पार्टी JDU के नेता एकजुटता को कमजोर कर रहे हैं. विवादित बयान देने वाले गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल ने अब एक बार फिर विवादित बयान दिया है. मंडल ने RJD सुप्रीमो लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू यादव किसी काम के नहीं है. अब उनका दिमाग काम नहीं करता है. इतना ही नहीं मंडल ने कहा कि देश की जनता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में कभी स्वीकार नहीं करेगी. लालू यादव किसी काम के नहीं है- गोपाल मंडल गोपाल मंडल ने कहा कि लालू यादव का दिमाग सठिया गया है. वह किसी काम के लायक नहीं. जब से उसकी किडनी बदली गई है तब से वह दिमाग से पूर्ण रूपेण सठिया गए हैं. उनका दिमाग अब काम नहीं करता. साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने की बात कही. वहीं, राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर वह काफी गुस्से में आ गए. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी. मुंबई में हुई बैठक के दौरान लालू यादव ने राहुल गांधी को बिहारी स्टाइल का मीट बनाने के टिप्स दिए यह सब लालू यादव का नाटकीय रूप है. वह मजाकिया किस्म के व्यक्ति हैं. गोपाल मंडल के बयान पर कांग्रेस का पलटवार वहीं, गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल के द्वारा लालू यादव के सठिया जाने के बयान को लेकर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जाहिर की है. कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने कहा है कि लालू यादव देश के बड़े नेता हैं और उनके बारे में इस तरह का बयान गठबंधन में रहकर विधायक को नहीं देना चाहिए. उन्होंने कहा कि क्या गोपाल मंडल को चुनाव में राजद के मतदाताओं का समर्थन नहीं लेना है क्या. वहीं, उनके खाने पर सवाल उठाने पर भी उन्होंने कहा कि कई लोग किडनी ट्रांसप्लांट करते हैं और उन्हें डॉक्टर सभी चीज खाने की सलाह देते हैं तो लालू जी अगर मीट मछली खा रहे हैं तो यह कौन बड़ी बात है.
Article Advertisement
Politics
JDU MLA गोपाल मंडल का विवादित बयान, RJD सुप्रीमो लालू यादव पर की ये टिप्पणी
JDU MLA गोपाल मंडल का विवादित बयान, RJD सुप्रीमो लालू यादव पर की ये टिप्पणी एक तरफ जहां I.N.D.I.A गठबंधन के नेता बैठक कर एकजुटता का प्रदर्शन कर रहे है तो वहीं बिहार में INDIA गठबंधन में शामिल पार्टी JDU के नेता एकजुटता को कमजोर कर रहे हैं. एक तरफ जहां I.N.D.I.A गठबंधन के नेता बैठक कर एकजुटता का प्रद

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15131 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15131 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
