'जंगलराज के चंपारण में 5 बजे के बाद शहर सुनसान', CM नीतीश की 'प्रगति यात्रा' से पहले JDU का पोस्टर वार - JDU POSTER नीतीश कुमार के चंपारण दौरे से पहले जेडीयू ने आरजेडी पर हमला बोला है. पोस्टर के माध्यम से 'जंगलराज' के दिनों की याद दिलाई है. पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज चंपारण से अपनी 15वीं यात्रा शुरू कर रहे हैं. उन्होंने अपनी यात्रा का नाम 'प्रगति यात्रा' रखा है. सीएम की यात्रा से पहले जमकर सियासत हो रही है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसे 'अलविदा यात्रा' बताया तो आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. वहीं अब जेडीयू की तरफ से पोस्टर जारी कर चंपारण में किए गए विकास कार्यों की चर्चा की गई है. साथ ही लालू-राबड़ी के शासनकाल पर भी निशाना साधा है. आरजेडी को दिलाई जंगलराज की याद: जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि गांधी के सत्याग्रह का चंपारण तेजस्वी यादव के माता-पिता के शासन में 'दस्यु का चंपारण' हो गया था. लालू-राबड़ी के शासनकाल में 'छोटा चंबल' के नाम से प्रसिद्ध चंपारण में 1093 केवल फिरौती के लिए अपहरण हुआ था. उन्होंने कहा कि 'जंगलराज' के चंपारण में शाम 5:00 बजे के बाद गांव तो छोड़िये शहर भी सुनसान हो जाते थे. बदल चुका है आज का चंपारण: नीरज कुमार ने कहा कि आज मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा में मानक स्थापित होगा कि थारू जाति को जनजाति का दर्जा दिया और बेटियों को स्वाभिमान बटालियन बनाया. थारू जनजाति की बेटियां अब जंगल की भी सुरक्षा करेंगी और लोगों को भी सुरक्षा देगी. उन्होंने कहा कि जनजाति बेटियों का स्वाभिमान बटालियन पूरे देश में उदाहरण है और एक लकीर खींच रहे हैं. उनके हाथ में एक-47 और इंसास जैसे हथियार भी दिखते हैं. "जो चंपारण कभी अपहरण के लिए जाना जाता था, आज उसे विश्व व्याघ्र परियोजना के लिए केंद्र सरकार का अवार्ड मिल रहा है. जो चंपारण कभी अपहरण टूरिज्म के लिए जाना जाता था आज इको टूरिज्म के लिए जाना जा रहा है. हमारे विरोधी जो 1093 अपहरण हुए थे, उनके घर पर भी चले तो जाएं. आज नीतीश कुमार के शासनकाल में चंपारण बदल चुका है."- नीरज कुमार, मुख्य प्रवक्ता, जनता दल यूनाइटेड
Article Advertisement
Politics
'जंगलराज के चंपारण में 5 बजे के बाद शहर सुनसान', CM नीतीश की 'प्रगति यात्रा' से पहले JDU का पोस्टर वार - JDU POSTER
'जंगलराज के चंपारण में 5 बजे के बाद शहर सुनसान', CM नीतीश की 'प्रगति यात्रा' से पहले JDU का पोस्टर वार - JDU POSTER नीतीश कुमार के चंपारण दौरे से पहले जेडीयू ने आरजेडी पर हमला बोला है. पोस्टर के माध्यम से 'जंगलराज' के दिनों की याद दिलाई है. पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज चंपारण से अपनी 15वीं यात्र
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15120 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5999 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15120 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5999 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
