बिना सूचना के अचानक से JDU ऑफिस पहुंचे CM नीतीश, दे डाली हिदायत रविवार की शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक से जेडीयू ऑफिस पहुंच गए. इस दौरान करीब 20 मिनट तक उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से बातचीत की और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हिदायत भी दी. सीएम के साथ विजय चौधरी और अशोक चौधरी दोनों ही मौजूद थे. रविवार की शाम बिना सूचना दिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेडीयू के ऑफिस पहुंच गए. इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं से बातचीत की और साथ ही उन्हें आगामी चुनाव की तैयारी को लेकर हिदायत भी दी. सीएम नीतीश जेडीयू कार्यालय में बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी और विजय चौधरी के साथ पहुंचे थे. जैसे ही कार्यकर्ताओं को पता चला कि मुख्यमंत्री जेडीयू कार्यालय आ रहे हैं, सभी वहां पहुंच गए और लोकसभा चुनाव में अच्छे प्रदर्शन के लिए सीएम को बधाई भी दी. सीएम करीब 20 मिनट तक ऑफिस में रहे और कार्यकर्ताओं से बातचीत की. यह पहली बार नहीं है जब बिना किसी सूचना के सीएम नीतीश जेडीयू कार्यालय पहुंचे हो, इससे पहले भी वह कई बार बिना सूचित किए जेडीयू ऑफिस पहुंचे हैं और मौके पर अनुपस्थित पदाधिकारियों की क्लास भी लगा चुके हैं. अचानक से जेडीयू ऑफिस पहुंचे सीएम नीतीश आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के नतीजे के बाद ही जैसे ही बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर घोषणा की है. सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारी में जुट चुकी है. एनडीए ने पहले ही नीतीश कुमार को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सीएम चेहरा बना चुकी है. वहीं, नीतीश सरकार भी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश में बंपर भर्तियां निकाल रही है. दरअसल, लोकसभा चुनाव के रैलियों को दौरान सीएम नीतीश ने कई बार यह कहा था कि 2025 विधानसभा चुनाव से पहले वह प्रदेश में 10 लाख लोगों को रोजगार देंगे. इसके तहत हाल ही में राज्य सरकार ने चार लाख पदों पर वैकेंसी भी जारी की है. बता दें कि लोकसभा के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लगातार राज्य सरकार और केंद्र सरकार को रोजगार और बेरोजगारी के मुद्दे पर घेरते नजर आए थे. विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी में जुटी पार्टियां वहीं, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी के सभी विधायकों को दो महीने का अल्टीमेटम दिया है और उन्हें कहा है कि दो महीने के अंदर अपने-अपने क्षेत्र में बचे हुए सारे काम करें नहीं तो विधानसभा चुनाव में उनका टिकट काट लिया जाएगा. बता दें कि तेजस्वी ने यह भी ऐलान कर दिया है कि 15 अगस्त के बाद वह बिहार यात्रा पर निकलेंगे. जहां वह लोगों के बीच जाकर जमीनी हकीकत जानेंगे.
Article Advertisement
Politics
बिना सूचना के अचानक से JDU ऑफिस पहुंचे CM नीतीश, दे डाली हिदायत
बिना सूचना के अचानक से JDU ऑफिस पहुंचे CM नीतीश, दे डाली हिदायत रविवार की शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक से जेडीयू ऑफिस पहुंच गए. इस दौरान करीब 20 मिनट तक उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से बातचीत की और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हिदायत भी दी. सीएम के साथ विजय चौधरी और अशोक चौधरी दोनों ही मौजूद

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
