अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
100 साल पुरानी विरासत: 900000 चांदी के सिक्कों से बना था बिहार का ये महल, नक्काशी देख रह जाएंगे दंगबिहार में अब नहीं कटेगी बिजली! बक्सर में 1320 मेगावाट उत्पादन शुरू, राज्य में ही 85% खपतSiwan News मौनिया बाबा महोत्सव में दिखी बिहार की लोक संस्कृति की रंगीन छटाबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 14 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार मौसम: चंपारण समेत 17 जिलों में बारिश का अलर्ट, पटना में उमस भरी गर्मी, 44 लाख आबादी झेल रही बाढ़ का द...पूर्ण स्टूडियो के रूप में विकसित हो भारत-नेपाल सीमा पर बथनाहा आकाशवाणी रिले केंद्र : विजयफर्जी आधार से भारतीय पहचान का खेल, सीमा पर बढ़ी चौकसीPurnia News: सिरसी की मिट्टी से बिहार सरकार के मंत्री तक पहुंचा सियासी सफरबिहार में NH-31 पर फिर महंगा हुआ सफर, साल में दूसरी बार बढ़ा टोल टैक्स, जानें कार से ट्रक तक का रेटसीमांचल एक्सप्रेस में मां की गोद से छूटा 9 माह का मासूम, खिड़की से गिरने पर चली गई जानबिहार के युवाओं को मुफ्त मिलती है 15 हजार तक की टूल किट, जानें कौन ले पाएगा लाभ100 साल पुरानी विरासत: 900000 चांदी के सिक्कों से बना था बिहार का ये महल, नक्काशी देख रह जाएंगे दंगबिहार में अब नहीं कटेगी बिजली! बक्सर में 1320 मेगावाट उत्पादन शुरू, राज्य में ही 85% खपतSiwan News मौनिया बाबा महोत्सव में दिखी बिहार की लोक संस्कृति की रंगीन छटाबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 14 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार मौसम: चंपारण समेत 17 जिलों में बारिश का अलर्ट, पटना में उमस भरी गर्मी, 44 लाख आबादी झेल रही बाढ़ का द...पूर्ण स्टूडियो के रूप में विकसित हो भारत-नेपाल सीमा पर बथनाहा आकाशवाणी रिले केंद्र : विजयफर्जी आधार से भारतीय पहचान का खेल, सीमा पर बढ़ी चौकसीPurnia News: सिरसी की मिट्टी से बिहार सरकार के मंत्री तक पहुंचा सियासी सफरबिहार में NH-31 पर फिर महंगा हुआ सफर, साल में दूसरी बार बढ़ा टोल टैक्स, जानें कार से ट्रक तक का रेटसीमांचल एक्सप्रेस में मां की गोद से छूटा 9 माह का मासूम, खिड़की से गिरने पर चली गई जानबिहार के युवाओं को मुफ्त मिलती है 15 हजार तक की टूल किट, जानें कौन ले पाएगा लाभ

Article Advertisement

Education

जेडीयू विधायक की पत्रकारों को दी धमकी, कहा-पिस्टल रखते हैं मेरा मन होगा तो लहराएंगे

जेडीयू विधायक की पत्रकारों को दी धमकी, कहा-पिस्टल रखते हैं मेरा मन होगा तो लहराएंगे जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल ने एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने पत्रकारों के साथ गाली गलौच की है. जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल ने एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने पत्रकारों के साथ गाली गलौच की है. दर

जेडीयू विधायक की पत्रकारों को दी धमकी, कहा-पिस्टल रखते हैं मेरा मन होगा तो लहराएंगे

Article Advertisement

जेडीयू विधायक की पत्रकारों को दी धमकी, कहा-पिस्टल रखते हैं मेरा मन होगा तो लहराएंगे जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल ने एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने पत्रकारों के साथ गाली गलौच की है. जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल ने एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने पत्रकारों के साथ गाली गलौच की है. दरअसल पत्रकारों ने अस्पताल में हथियार हाथ में ले जाने को लेकर उनसे सवाल किया था. जिस पर वो भड़क गए और कहने लगे जो हमारे मन में आएगा वो करेंगे. इतना ही नहीं मंडल ने पिस्टल रखने पर पत्रकारों को दी धमकी. उन्होंने कहा कि पिस्टल रखते हैं मेरा मन होगा तो लहराएंगे. तुम लोग हमारा बाप हो भाग साला. बता दें कि 4 अक्टूबर को विधायक गोपाल मंडल ने न्यूज स्टेट के मुद्दा डिबेट शो में धमकी देते हुए कहा हम अगली बार सासंद बनकर आ रहे हैं. बीजेपी ने JDU पर साधा निशाना वहीं, जदयू के प्रदेश कार्यालय में आज पार्टी के विधायक गोपाल मंडल में पत्रकारों के साथ गाली गलौच और बदतमीजी की. जदयू विधायक गोपाल मंडल की इस करतूत पर भाजपा के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि पति पत्नी के राज में जंगलराज था, लेकिन चाचा भतीजा के राज में जुल्मी राज आ गया है. कभी पत्रकारों की हत्या होती है. वहीं, INDIA गठबंधन में पत्रकारों पर प्रतिबंध लगाया जाता है. इस सरकार को एक पल भी सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है. JDU-RJD ने दी नसीहत वहीं, इस मामले पर गोपाल मंडल को मंत्री संजय झा ने नसीहत दी है. उन्होंने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि को अपने आचरण का ख्याल रखने की जरूरत है. जदयू अपने अनुशासन के लिए ही जानी जाती है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अनुशासनहीनता कभी बर्दाश्त नहीं करते. गोपाल मंडल के मामले में भी पार्टी उचित फैसला लगी. वहीं, जदयू विधायक गोपाल मंडल को RJD ने भी नसीहत दी है. आरजेडी मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि राजनीतिक व्यक्ति को अपने आचरण का रखना ख्याल चाहिए. किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे इसका ख्याल जनप्रतिनिधि को होना चाहिए. अपने नेता के आचरण को लेकर जदयू सही फैसला लेगी. पिस्टल रखने पर पत्रकारों को दी धमकी आपको बता दें कि हाल ही में जदयू विधायक गोपाल मंडल हाथ में लाइसेंसी हथियार लेकर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंच गए थे. अस्पताल में उनकी पोती का ईलाज चल रहा था, जिसका हाल जानने वो वहां कार्यकर्ता और अंगरक्षक के साथ पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने हाथ में हथियार ले रखा था. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read