अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
CM सम्राट चौधरी का उमड़ा लिटरेचर प्रेम! बिहार में आयोजित होगा हिंदी साहित्य समागम, जुटेंगे देश भर के विद्वानUCC पर बिहार NDA में सियासी शीत युद्ध शुरू! अमित शाह से मिलेंगे संजय झा, इधर श्याम रजक ने खोला मोर्चाबिहार में यूसीसी लागू नहीं होगा : जदयूबिहार: बाढ़ के पानी में स्नान करना पड़ा भारी, दो सगे भाइयों की डूबने से मौत; गांव में पसरा मातममेरा व्यक्तिगत क्या लाभ होगा? नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार में बाढ़ को लेकर क्यों करने लगे ऐसी बात!'मैन-मेड और नेता-मेड डिजास्टर', गुस्से में पप्पू यादव किस बात को लेकर जा रहे हैं सुप्रीम कोर्ट?हरलाखी में 52 किलो गांजा बरामद: भारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, तस्कर नेपाल की ओर भागेबिहार की आज की 10 बड़ी खबरें, 14 सितंबर 2026: CM सम्राट का ऐलान, बाढ़ से स्थायी समाधान का प्रयास, शिवराज के नेतृत्व में बनेगी टीमहिंदी दिवस पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम; जुटेंगे साहित्यकारनेपाल जेल से फरार 18 भारतीय बंदी अब भी लापता, भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ीभारत-नेपाल सीमा पर 231 लीटर नेपाली शराब बरामद: बसंतपुर में SSB ने दो मोटरसाइकिल और एक साइकिल भी जब्त की, दो...CM सम्राट चौधरी का उमड़ा लिटरेचर प्रेम! बिहार में आयोजित होगा हिंदी साहित्य समागम, जुटेंगे देश भर के विद्वानUCC पर बिहार NDA में सियासी शीत युद्ध शुरू! अमित शाह से मिलेंगे संजय झा, इधर श्याम रजक ने खोला मोर्चाबिहार में यूसीसी लागू नहीं होगा : जदयूबिहार: बाढ़ के पानी में स्नान करना पड़ा भारी, दो सगे भाइयों की डूबने से मौत; गांव में पसरा मातममेरा व्यक्तिगत क्या लाभ होगा? नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार में बाढ़ को लेकर क्यों करने लगे ऐसी बात!'मैन-मेड और नेता-मेड डिजास्टर', गुस्से में पप्पू यादव किस बात को लेकर जा रहे हैं सुप्रीम कोर्ट?हरलाखी में 52 किलो गांजा बरामद: भारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, तस्कर नेपाल की ओर भागेबिहार की आज की 10 बड़ी खबरें, 14 सितंबर 2026: CM सम्राट का ऐलान, बाढ़ से स्थायी समाधान का प्रयास, शिवराज के नेतृत्व में बनेगी टीमहिंदी दिवस पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम; जुटेंगे साहित्यकारनेपाल जेल से फरार 18 भारतीय बंदी अब भी लापता, भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ीभारत-नेपाल सीमा पर 231 लीटर नेपाली शराब बरामद: बसंतपुर में SSB ने दो मोटरसाइकिल और एक साइकिल भी जब्त की, दो...

Article Advertisement

Politics

जातीय गणना को लेकर आज आएगा फैसला, बिहार सरकार से पूछे गए कई सवाल

जातीय गणना पर पटना हाई कोर्ट में सुनवाई हो चुकी है और आज कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी. पिछले दो दिनों से दोनों ही पक्ष अपना दलील पेश कर रहे थे. बहस के दौरान ये कहा गया था कि किसी भी सरकार को अपने राज्य में गणना करने का अधिकार है. इस गणना में पिछड़े लोगों समेत जन्म और मृत्यु की भी गणना होती है और सरकरी यो

जातीय गणना को लेकर आज आएगा फैसला, बिहार सरकार से पूछे गए कई सवाल

Article Advertisement

जातीय गणना पर पटना हाई कोर्ट में सुनवाई हो चुकी है और आज कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी. पिछले दो दिनों से दोनों ही पक्ष अपना दलील पेश कर रहे थे. बहस के दौरान ये कहा गया था कि किसी भी सरकार को अपने राज्य में गणना करने का अधिकार है. इस गणना में पिछड़े लोगों समेत जन्म और मृत्यु की भी गणना होती है और सरकरी योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोग अपनी जाति बताने को तैयार रहते हैं. पटना हाई कोर्ट ने बिहार सरकार से कई सवाल भी पूछे हैं. कई सवाल बिहार सरकार से पूछे गए बिहार सरकार से पूछा गया है कि क्या आर्थिक सर्वेक्षण कराना कानूनी बाध्यता है? इसे कराने के पीछे सरकार का क्या उद्देश्य है. ऐसे कई सवाल किए गए हैं. जिसका जवाब महाधिवक्ता पीके शाही ने दिया है. दलील में ये कहा गया कि जन कल्याण की योजनाओं के लिए इसे कराया जा रहा है. राज्य में जातीय गणना कराने के लिए बिहार विधानसभा और विधान परिषद से प्रस्ताव पारित हुआ था. जिसके बाद ही इससे कराया जा रहा है. टैक्स के पैसों की हो रही है बर्बादी दूसरी तरफ याचिकाकर्ताओं द्वारा कहा गया है कि सरकार के पास जातीय गणना कराने का अधिकार नहीं है. बिहार सरकार ऐसा करके संविधान का उल्लंघन कर रही है. इस गणना में लोगों से उनकी जाति के साथ साथ उनके कामकाज की भी जानकारी ली जा रही है. जो कि उनके गोपनीयता के अधिकार का हनन है. वहीं, याचिका में ये भी कहा गया है कि जातीय गणना में खर्च हो रहे 500 करोड़ रुपए जनता के टैक्स के पैसों की बर्बादी है. पटना हाई कोर्ट सुनाएगी फैसला आज इस मामले में पटना हाई कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी. जिसका सभी को इंतजार है कि आखिर फैसला किसके पक्ष में आएगा. आपको बता दें कि जनवरी महीने में जातीय गणना की शुरुआत हुई थी. पहले चरण में मकानों की गिनती की गई थी और दूसरे चरण में अब लोगों के घर घर जाकर उनसे उनकी जाति पूछी जा रही है. दूसरे चरण की गणना को 15 मई तक खत्म कर लिया जाएगा.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read