‘लालू ने आपके बच्चों को पढ़ाया होता तो…’ बिहार में मुस्लिमों के बीच जाकर ऐसा क्यों बोले प्रशांत किशोर?
प्रशांत किशोर बिहार में जन सुराज यात्रा निकाल रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने करीमगंज में कहा कि बीजेपी को चुनावों में जीत आरएसएस जैसे मजबूत संगठन के कारण मिल रही है।
बिहार की राजनीति में बयान और नेता एक दूसरे के पूरक है।
यहां से निकला बयान पटना से लेकर दिल्ली तक हलचल जरूर पैदा करता है।
ताजा बयान बिहार मे जन सुराज यात्रा निकाल रहे प्रशांत किशोर ने दिया है।
उन्होंने बहादुरगंज में जन सुराज यात्रा के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आरएसएस जैसे मजबूत संगठन के कारण भाजपा की जीत होती है।
इस दौरान उन्होंने राजद की राजनीति पर निशाना साधते हुए कहा कि राजद ने मुस्लिमों के बच्चों को पढ़ाया होता तो आज प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं बनती।
प्रशांत किशोर ने बहादुरगंज के काॅलेज मैदान में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सच्चर कमेटी की रिपोर्ट में मुस्लिमों की स्थिति दलितों से भी ज्यादा खराब बताई गई थी।
उस समय भाजपा या मोदी की सरकार नहीं थी बल्कि लालू यादव और कांग्रेस की सरकार थी जिसे मुस्लिमों ने पूरा सपोर्ट किया था।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और लालू यादव आपके बच्चों को पढ़ाया होता तो कोई मोदी या भाजपा की सरकार नहीं बनती।
प्रशांत किशोर ने कहा कि आपने अपने रहनुमाओं को चुनने में गलती कि इसी कारण आज भी पिछड़े हुए हैं।
40 प्रतिशत मुस्लिम विधायक होने चाहिए प्रशांत किशोर ने कहा बिहार में मुसलमानो की 18% आबादी है और इसके हिसाब से 40 विधायक होने चाहिए, लेकिन सिर्फ 19 विधायक है।
उन्होंने कहा कि मुसलमानो को टिकट नहीं दिया गया इस वजह से मात्र 19 विधायक है।
लोग कहते है कि कांग्रेस और राजद के अलावा कोई विकल्प नहीं है इसी लिए वो विकल्प देने पहुंचे है।
जब दो अक्टूबर को पार्टी का गठन होगा तब प्रशांत किशोर नेता नही बनेगा बल्कि जिसे सब लोग पसंद करेंगे उन्हे पार्टी का नेता बनाया जायेगा।
वहीं उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी इसलिए चुनाव जीतते है क्योंकि उनके पीछे आरएसएस जैसे मजबूत संगठन का हाथ है।
इस मौके पर यात्रा को समर्थन करने वाले कई मुस्लिम नेता भी कार्यक्रम में मौजूद थे।
बिहार में पदयात्रा निकाल रहे हैं प्रशांत किशोर बता दें कि पाॅलिटिकल रणनीतिकार प्रशांत किशोर पिछले काफी समय से बिहार की राजनीति में सक्रिय है।
वे बिहार में पिछले एक साल से भी अधिक समय जन सुराज यात्रा निकाल रहे हैं।
उन्होंने 30 मई 2022 बिहार के हाजीपुर से इस यात्रा की शुरुआत की थी।
उस वक्त उन्होंने कहा था कि मैं अगले 10-15 महीने तक पदयात्रा करूंगा।
इसी क्रम में वे सोमवार को करीमगंज पहुंचे थे।
ऐसे में मुस्लिमों के बीच जाकर ऐसे बयान देना उनकी रणनीतिक सोच को उजागर करता है कि कैसे वे कांग्रेस और लालू कोर वोटर्स को अपनी ओर करने में जुटे हैं।
Article Advertisement
Politics
‘लालू ने आपके बच्चों को पढ़ाया होता तो…’ बिहार में मुस्लिमों के बीच जाकर ऐसा क्यों बोले प्रशांत किशोर?
‘लालू ने आपके बच्चों को पढ़ाया होता तो…’ बिहार में मुस्लिमों के बीच जाकर ऐसा क्यों बोले प्रशांत किशोर? प्रशांत किशोर बिहार में जन सुराज यात्रा निकाल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने करीमगंज में कहा कि बीजेपी को चुनावों में जीत आरएसएस जैसे मजबूत संगठन के कारण मिल रही है। बिहार की राजनीति में बयान और

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
