अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल सीमा पर 3.9 लीटर कफ सिरप और नशीली दवा जब्तबिहार का अनोखा गांव, यहां 90% आबादी करती है सब्जियों की खेती, सालभर लहलहाते हैं खेत'बिछावन ठीक कर देना नीतीश की आदत है', बिहार के इस नेता ने बताये पूर्व रेल मंत्री के साथ बिताए अनसुने पलों की कहानीभारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाईDumka News: बिहार के कैमूर में एंबुलेंस हादसा, जामा के युवक समेत 3 की मौतबिहार में बनी परीक्षा सुधार कमेटी, पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार बने अध्यक्षमुख्यमंत्री अपनी जुबान पर कायम हैं तो इस्तीफा दें, जमुई कांड में तेजस्वी का सम्राट को चैलेंजSamastipur News: पीएफसी बिहार ने दूसरे क्वार्टर फाइनल में झारखंड को हरायाबहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी जवान की संदिग्ध मौत: तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, ...बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनकएनीमिया मुक्त बिहार में जहानाबाद दूसरे स्थान परभारत-नेपाल सीमा पर 3.9 लीटर कफ सिरप और नशीली दवा जब्तबिहार का अनोखा गांव, यहां 90% आबादी करती है सब्जियों की खेती, सालभर लहलहाते हैं खेत'बिछावन ठीक कर देना नीतीश की आदत है', बिहार के इस नेता ने बताये पूर्व रेल मंत्री के साथ बिताए अनसुने पलों की कहानीभारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाईDumka News: बिहार के कैमूर में एंबुलेंस हादसा, जामा के युवक समेत 3 की मौतबिहार में बनी परीक्षा सुधार कमेटी, पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार बने अध्यक्षमुख्यमंत्री अपनी जुबान पर कायम हैं तो इस्तीफा दें, जमुई कांड में तेजस्वी का सम्राट को चैलेंजSamastipur News: पीएफसी बिहार ने दूसरे क्वार्टर फाइनल में झारखंड को हरायाबहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी जवान की संदिग्ध मौत: तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, ...बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनकएनीमिया मुक्त बिहार में जहानाबाद दूसरे स्थान पर

Article Advertisement

Sports

आयरलैंड के तेज गेंदबाज लिटिल पर जुर्माना, एडेर और टेक्टर को फटकार

आयरलैंड के तेज गेंदबाज लिटिल पर जुर्माना, एडेर और टेक्टर को फटकार दुबई, 18 जुलाई (भाषा) आयरलैंड के तेज गेंदबाज जोश लिटिल पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग श्रृंखला के तीसरे वनडे के दौरान आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के लिये उनके मैच शुल्क का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया जबकि उनक

आयरलैंड के तेज गेंदबाज लिटिल पर जुर्माना, एडेर और टेक्टर को फटकार

Article Advertisement

आयरलैंड के तेज गेंदबाज लिटिल पर जुर्माना, एडेर और टेक्टर को फटकार दुबई, 18 जुलाई (भाषा) आयरलैंड के तेज गेंदबाज जोश लिटिल पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग श्रृंखला के तीसरे वनडे के दौरान आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के लिये उनके मैच शुल्क का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया जबकि उनके साथी मार्क एडेर और हैरी टेक्टर को फटकार लगायी गयी। इन सभी खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की आचार संहिता के नियमों के लेवल एक के उल्लंघन का दोषी पाया गया। आईसीसी ने बयान में कहा, ‘‘लिटिल को खिलाड़ियों और उनके सहयोगियों के लिये आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.12 के उल्लंघन का दोषी पाया गया जो कि किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान खिलाड़ी, खिलाड़ियों के सहयोगी स्टाफ, अंपायर, मैच रेफरी या किसी भी अन्य व्यक्ति (दर्शकों सहित) के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क से संबंधित है। ’’ लिटिल के अनुशासनात्मक रिकार्ड में एक ‘डिमैरिट’ अंक भी जोड़ा गया है। यह घटना तीसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीकी पारी के 11वें ओवर में घटी थी। लिटिल ने क्विंटन डिकॉक को गेंद की और इसके बाद वह बल्लेबाज से टकराये थे। इस बीच एडेर और टेक्टर को खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिये आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अपमानजनक भाषा का उपयोग करने से संबंधित है। इन दोनों को फटकार लगायी गयी और उनके रिकार्ड में भी एक – एक ‘डिमैरिट’ अंक जोड़ा गया।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read