अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार की संस्कृति में कोई खराबी नहीं है, क्योंकि वह है ही नहींबिहार मौसमः आज संभलकर निकलें बाहर, पटना-गया समेत सभी 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, ठनका से सावधान!भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अपराध नियंत्रण पर मंथनभारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ाने पर जोरटेढ़ागाछ में 360 बोतल नेपाली शराब जब्त: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस की कार्रवाई, तस्कर फरारबिहार में 'डायन' पकड़ने जुटी भीड़, चंदा कर झारखंड से बुलाईं 3 भगतन; पुलिस उठा ले गईनेपाल सीमा पर 4.62 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तारबिहार और बंगाल में फिर से चुनाव कराने की मांग! तेजस्वी यादव ने फर्जी इलेक्शन का आरोप लगाते हुए रखी बड़ी डिमांडएग्जाम सेंटर पर बार-बार कटी बिजली, जैमर बंद होने का शक, बिहार दारोगा भर्ती में EOU की जांच में कई खुलासेपटना में जन सुराज के नेता अनिल यादव पर बदमाशों ने गोलियां बरसाईं, प्रशांत किशोर सरकार पर उखड़ेबिहार की घटना के विरोध में निकाला प्रतिरोध मार्चबिहार की संस्कृति में कोई खराबी नहीं है, क्योंकि वह है ही नहींबिहार मौसमः आज संभलकर निकलें बाहर, पटना-गया समेत सभी 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, ठनका से सावधान!भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अपराध नियंत्रण पर मंथनभारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ाने पर जोरटेढ़ागाछ में 360 बोतल नेपाली शराब जब्त: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस की कार्रवाई, तस्कर फरारबिहार में 'डायन' पकड़ने जुटी भीड़, चंदा कर झारखंड से बुलाईं 3 भगतन; पुलिस उठा ले गईनेपाल सीमा पर 4.62 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तारबिहार और बंगाल में फिर से चुनाव कराने की मांग! तेजस्वी यादव ने फर्जी इलेक्शन का आरोप लगाते हुए रखी बड़ी डिमांडएग्जाम सेंटर पर बार-बार कटी बिजली, जैमर बंद होने का शक, बिहार दारोगा भर्ती में EOU की जांच में कई खुलासेपटना में जन सुराज के नेता अनिल यादव पर बदमाशों ने गोलियां बरसाईं, प्रशांत किशोर सरकार पर उखड़ेबिहार की घटना के विरोध में निकाला प्रतिरोध मार्च

Article Advertisement

Sports

अंपायर मेनन आईपीएल से हटे, यात्रा प्रतिबंधों के कारण स्वदेश नहीं लौट पाए रीफेल

अंपायर मेनन आईपीएल से हटे, यात्रा प्रतिबंधों के कारण स्वदेश नहीं लौट पाए रीफेल नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (भाषा) भारत के चोटी के अंपायर नितिन मेनन अपने परिवार में कोविड-19 के दो मामले आने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से हट गये हैं जबकि आस्ट्रेलिया के पॉल रीफेल के स्वदेश लौटने के प्रयास असफल रहे क्

अंपायर मेनन आईपीएल से हटे, यात्रा प्रतिबंधों के कारण स्वदेश नहीं लौट पाए रीफेल

Article Advertisement

अंपायर मेनन आईपीएल से हटे, यात्रा प्रतिबंधों के कारण स्वदेश नहीं लौट पाए रीफेल नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (भाषा) भारत के चोटी के अंपायर नितिन मेनन अपने परिवार में कोविड-19 के दो मामले आने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से हट गये हैं जबकि आस्ट्रेलिया के पॉल रीफेल के स्वदेश लौटने के प्रयास असफल रहे क्योंकि उनके देश ने भारत के साथ हवाई यात्रा निलंबित कर रखी है। पता चला है कि इंदौर के रहने वाले मेनन की पत्नी और मां कोविड-19 के लिये पॉजिटिव पाये गये हैं और इसलिए उन्होंने आईपीएल के जैव सुरक्षित वातावरण (बायो बबल) से बाहर निकलने का फैसला किया। मेनन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अंपायरों के एलीट पैनल में शामिल एकमात्र भारतीय हैं। उनकी भारत और इंग्लैंड के बीच हाल में समाप्त हुई श्रृंखला के दौरान अच्छी अंपायरिंग के लिये काफी सराहना हुई थी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हां, नितिन आईपीएल से हट गये हैं क्योंकि उनके परिवार के सदस्य कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं। वह अभी मैचों का संचालन करने की स्थिति में नहीं हैं।’’ रीफेल के मामले में आस्ट्रेलिया के भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए लगाये गये यात्रा प्रतिबंध आड़े आये जिससे वह जैव सुरक्षित वातावरण से बाहर नहीं निकल सके। शुरुआती रिपोर्टों में कहा गया था कि वह बायो बबल से बाहर निकल गये हैं। रीफेल ने अहमदाबाद में अपने होटल से ‘हेरल्ड’ और ‘द ऐज’ समाचार पत्रों से कहा, ‘‘मैंने कोशिश की लेकिन मैं एक आस्ट्रेलियाई के रूप में दोहा के रास्ते नहीं जा पाया। ’’ आस्ट्रेलियाई अंपायर ने कहा, ‘‘उन्होंने वह रास्ता बंद कर दिया। मैं जानता हूं कि कुछ लोग उस रास्ते स्वदेश लौटे थे लेकिन इसे बंद कर दिया गया है और इसलिए मुझे यहां रुकना पड़ रहा है। मैंने भी कल बाहर निकलने का फैसला किया था, लेकिन मुझे इसे रद्द करना पड़ा। ’’ रीफेल अब 30 मई को टूर्नामेंट समाप्त होने के बाद ही स्वदेश लौट पाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं 10 मिनट के अंदर बायो बबल से बाहर निकलने वाला था, इसलिए मैं भाग्यशाली रहा। ’’ मेनन टूर्नामेंट से हटने वाले दूसरे भारतीय हैं। उनसे पहले ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने परिवार के सदस्यों के संक्रमित होने के बाद घर लौटने का फैसला किया था। आस्ट्रेलिया के एंड्रयू टाइ, केन रिचर्डसन और एडम जंपा भारत में स्वास्थ्य संकट को देखते हुए आईपीएल बीच में छोड़कर स्वदेश लौट गये थे। बीसीसीआई ने हालांकि आश्वासन दिया है कि खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ जैव सुरक्षित वातावरण में सुरक्षित हैं। बीसीसीआई मेनन और रीफेल की जगह अपने अंपायर पूल से नये अंपायरों की नियुक्ति कर सकता है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read