अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
फर्जी आधार से भारतीय पहचान का खेल, सीमा पर बढ़ी चौकसीPurnia News: सिरसी की मिट्टी से बिहार सरकार के मंत्री तक पहुंचा सियासी सफरबिहार में NH-31 पर फिर महंगा हुआ सफर, साल में दूसरी बार बढ़ा टोल टैक्स, जानें कार से ट्रक तक का रेटसीमांचल एक्सप्रेस में मां की गोद से छूटा 9 माह का मासूम, खिड़की से गिरने पर चली गई जानबिहार के युवाओं को मुफ्त मिलती है 15 हजार तक की टूल किट, जानें कौन ले पाएगा लाभKatihar News: बिहार के विकास में संदेश वाहक बने व्यवसायी ः भाजपा प्रदेश अध्यक्षबिहार: असम से 50 लाख की हेरोइन की खेप लेकर पहुंचे थे तस्कर, पटना की युवती सहित पांच गिरफ्तार; लाखों रुपये जब्तथाना परिसर में पंखे से लटक कर दे दी जान! पटना से सटे पालीगंज में सनसनीखेज घटना से पुलिस महकमे में हड़कंपChapra News: बिहार नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष अजय सिंह व पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागतबिहार: मुजफ्फरपुर में स्कूल गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुए दो शूटरOPINION: नेहा झा के चरित्र हनन का दोषी कौन? बिहार पुलिस आखिर कब सीखेगी कायदा-कानून, कैसे कर दी इतनी बड़ी भू...फर्जी आधार से भारतीय पहचान का खेल, सीमा पर बढ़ी चौकसीPurnia News: सिरसी की मिट्टी से बिहार सरकार के मंत्री तक पहुंचा सियासी सफरबिहार में NH-31 पर फिर महंगा हुआ सफर, साल में दूसरी बार बढ़ा टोल टैक्स, जानें कार से ट्रक तक का रेटसीमांचल एक्सप्रेस में मां की गोद से छूटा 9 माह का मासूम, खिड़की से गिरने पर चली गई जानबिहार के युवाओं को मुफ्त मिलती है 15 हजार तक की टूल किट, जानें कौन ले पाएगा लाभKatihar News: बिहार के विकास में संदेश वाहक बने व्यवसायी ः भाजपा प्रदेश अध्यक्षबिहार: असम से 50 लाख की हेरोइन की खेप लेकर पहुंचे थे तस्कर, पटना की युवती सहित पांच गिरफ्तार; लाखों रुपये जब्तथाना परिसर में पंखे से लटक कर दे दी जान! पटना से सटे पालीगंज में सनसनीखेज घटना से पुलिस महकमे में हड़कंपChapra News: बिहार नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष अजय सिंह व पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागतबिहार: मुजफ्फरपुर में स्कूल गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुए दो शूटरOPINION: नेहा झा के चरित्र हनन का दोषी कौन? बिहार पुलिस आखिर कब सीखेगी कायदा-कानून, कैसे कर दी इतनी बड़ी भू...

Article Advertisement

Sports

IPL 2024: विराट कोहली को नहीं पसंद ‘किंग’ सुनना, फैंस से की खास अपील

IPL 2024: विराट कोहली को नहीं पसंद ‘किंग’ सुनना, फैंस से की खास अपील आरसीबी अनबॉक्स 2024' कार्यक्रम के दौरान विराट कोहली ने फैंस से एक खास अपील करते हुए कहा कि प्लीज आप मुझे किंग बुलाना बंद कर दें। आप मुझे विराट बुला सकते हैं। आईपीएल 2024 से पहले ‘आरसीबी अनबॉक्स 2024’ कार्यक्रम का आगाज बेंगलुरु के ए

IPL 2024: विराट कोहली को नहीं पसंद ‘किंग’ सुनना, फैंस से की खास अपील

Article Advertisement

IPL 2024: विराट कोहली को नहीं पसंद ‘किंग’ सुनना, फैंस से की खास अपील आरसीबी अनबॉक्स 2024' कार्यक्रम के दौरान विराट कोहली ने फैंस से एक खास अपील करते हुए कहा कि प्लीज आप मुझे किंग बुलाना बंद कर दें। आप मुझे विराट बुला सकते हैं। आईपीएल 2024 से पहले ‘आरसीबी अनबॉक्स 2024’ कार्यक्रम का आगाज बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में किया गया। इस दौरान फैंस को सिर्फ एक खिलाड़ी का इंतजार था और वो थे विराट कोहली। विराट कोहली की एंट्री से पूरा स्टेडियम किंग कोहली-किंग कोहली चिल्लाने लगा। वहीं अब फैंस के सामने विराट कोहली ने एक खास अपील की है। दरअसल विराट कोहली को किंग सुनना बिल्कुल अच्छा नहीं लगता है। आरसीबी अनबॉक्स कार्यक्रम के दौरान विराट की खास अपील 19 मार्च को ‘आरसीबी अनबॉक्स 2024’ कार्यक्रम हुआ। इस दौरान दर्शकों से स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था। फैंस अपनी पसंदीदा टीम को देखने आए थे। इस दौरान मैदान में आरसीबी की महिला और पुरुष दोनों ही टीम मौजूद थी। इस कार्यक्रम में आईपीएल 2024 के लिए आरसीबी की नई जर्सी लॉन्च हुई, इसके अलावा टीम के नए नाम का भी ऐलान किया गया। वहीं कार्यक्रम के समापन के दौरान विराट कोहली ने फैंस से अपील करते हुए कहा कि सबसे पहले आपको मुझे किंग कहना बंद करना होगा। आप लोग मुझे हर साल किंग कहकर बुलाते हो, ये बंद कर दो। आप मुझे विराट कहकर बुला सकते हैं।   वहीं जब विराट से वापस आने को लेकर पूछा गया तो कोहली ने कहा कि आईपीएल में फिर से वापस आकर काफी अच्छा लग रहा है। विराट के बोलते ही स्टेडियम में मौजूद दर्शक खुश होकर चिल्लाने लगे। जिसके बाद विराट को कुछ देर चुप रहना पड़ा और फिर विराट ने कहा मुझे बोलने दीजिए दोस्तों, हमें आज रात चेन्नई के लिए निकलना है। जिसको लेकर हमारे पास ज्यादा समय नहीं है इसलिए मुझे पूरी बात करने दें।   एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में विराट कोहली का काफी क्रेज देखने को मिला। विराट की झलक पाने के लिए स्टेडियम में बैठे दर्शक बेताब थे। क्योंकि विराट कोहली काफी समय के बाद कैमरे के सामने आए थे। वहीं दूसरी तरफ अब आरसीबी की टीम चेन्नई पहुंच चुकी है, जहां 22 मार्च को सीएसके और आरसीबी के बीच आईपीएल 2024 का पहला मैच खेला जाएगा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read