IPL 2025 Auction: गाजियाबाद के इस खिलाड़ी पर लग सकती है करोड़ों की बोली, 191 के स्ट्राइक रेट से कूटता है रन IPL 2025 Auction: आगामी आईपीएल 2025 ऑक्शन में गाजियाबाद के 19 साल के धाकड़ बल्लेबाज पर करोड़ों रुपये की बोली लग सकती है।
इस खिलाड़ी ने यूपी टी-20 लीग में गरदा उड़ाया है।
आईपीएल 2025 में कई खिलाड़ियों की किस्मत का दरवाजा खुलेगा।
माना जा रहा है कि ऑक्शन में कई नए चेहरों पर भी फ्रेंचाइजियां बोली लगाएंगी।
आगामी मेगा ऑक्शन में सभी टीमें बदलाव के मूड से भी उतरने वाली हैं।
ऐसे में यूपी के गाजियाबाद के एक लड़के पर भी आईपीएल 2025 के लिए बोली लग सकती है।
इस खिलाड़ी के पीछे कई फ्रेंचाइजियां हाथ धोकर पीछे पड़ेंगी।
इस खिलाड़ी ने यूपी टी-20 लीग में भौकाल काटा है।
आईपीएल ऑक्शन में लगेगी करोड़ों की बोली यूपी टी-20 लीग में वैसे तो कई खिलाड़ी उभर कर सामने आए।
लेकिन इन खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा प्रभावित गाजियाबाद के स्वास्तिक चिकारा ने किया है।
19 साल के इस बल्लेबाज ने अपनी प्रतिभा को बाखूबी दिखाते हुए कमाल किया है।
वो अब तक यूपी टी-20 लीग 2024 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं।
ऐसे में आईपीएल 2024 ऑक्शन में चिकारा पर करोड़ों रुपये की बोली लग सकती है।
उनके शानदार प्रदर्शन ने आईपीएल टीम मैनेजमेंट की नजरों को जरूर अपनी ओर खींचा होगा।
ऐसा रहा है प्रदर्शन गाजियाबाद के रहने वाले स्वास्तिक चिकारा यूपी टी-20 लीग में मेरठ मेविरिक्स की ओर से हिस्सा ले रहे हैं।
उन्होंने अब तक खेले गए 9 मैच में 61.57 की शानदार औसत के साथ 431 रनों को अपने नाम किया।
इस दौरान उन्होंने 191.56 के स्ट्राइक रेट के साथ रन कूटा है।
उन्होंने अब तक 1 शतक के अलावा 4 अर्धशतक भी ठोका है।
7 सितंबर को खेले गए मुकाबले में चिकारा ने गोरखपुर के खिलाफ तूफानी पारी का परिचय पेश किया था।
उन्होंने 68 गेंदों में 114 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी।
अब तक खेले गए मुकाबले में स्वास्तिक चिकारा विरोधी टीम के होश उड़ाते हुए दिखे हैं।
लगभग हर टीम के खिलाफ उन्होंने तेज गति के साथ रन बनाए हैं।
इस लिहाज से उन्हें आईपीएल 2025 ऑक्शन में करोड़ों की रकम मिल सकती है।
अब तक उनके खेल से यही समझ आया कि आईपीएल में चिकारा जिस टीम के लिए भी खेलेंगे वह कमाल कर सकते हैं।
Sports
IPL 2025 Auction: गाजियाबाद के इस खिलाड़ी पर लग सकती है करोड़ों की बोली, 191 के स्ट्राइक रेट से कूटता है रन
Published: 08/09/2024, 03:40:58 pm•91 views•Seemanchal Live
IPL 2025 Auction: गाजियाबाद के इस खिलाड़ी पर लग सकती है करोड़ों की बोली, 191 के स्ट्राइक रेट से कूटता है रन IPL 2025 Auction: आगामी आईपीएल 2025 ऑक्शन में गाजियाबाद के 19 साल के धाकड़ बल्लेबाज पर करोड़ों रुपये की बोली लग सकती है। इस खिलाड़ी ने यूपी टी-20 लीग में गरदा उड़ाया है। आईपीएल 2025 में कई खिल

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Sports
इंग्लैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया की तैयारियां तेज, युवा खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

Sports
साउथ एशियन थ्रो बॉल चैंपियनशिप में भारत का जलवा, पुरुष और महिला दोनों टीमों ने जीता गोल्ड

Sports
भारतीय लीग खेलने की सजा: पीटर सिडल पर लगा बैन, T20 ब्लास्ट से बाहर
Bihar
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर नीतीश कुमार ने मतदाताओं को बड़ा संदेश दिया

Jobs
अररिया जिला प्रशासन द्वारा भर्ती की नई अधिसूचना जारी
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15065 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8193 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6746 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5994 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5642 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15065 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8193 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6746 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5994 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5642 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


