IPL 2024: जीत के बाद शुभमन गिल पर लगा जुर्माना, BCCI ने पूरी टीम को दी सजा आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत हासिल करने के बाद गुजरात टाइटंस को बीसीसीआई की तरफ से सजा मिली है।
जिसमें कप्तान शुभमन गिल पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
IPL 2024 Shubman Gill Fined: आईपीएल 2024 में 10 मई को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच खेला गया।
इस मैच को शुभमन गिल की टीम गुजरात ने 25 रनों से जीतकर प्लेऑफ के लिए अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।
वहीं सीएसके पर जीत हासिल करने के बाद बीसीसीआई ने कप्तान शुभमन गिल के साथ-साथ पूरी गुजरात टीम पर जुर्माना ठोका है।
स्लो ओवर रेट की दोषी पाई गई टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में गुजरात टाइटंस को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया।
जिसके चलते बीसीसीआई ने आईपीएल की आचार संहिता के तहत कप्तान शुभमन गिल पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
चूंकि इस सीजन दूसरी बार गुजरात की टीम स्लो ओवर रेट की दोषी पाई गई है तो इस बार टीम के सभी खिलाड़ियों पर भी 6-6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
जिसमें इम्पैक्ट प्लेयर भी शामिल है।
गुजरात ने हासिल की पांचवीं जीत गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इस सीजन की पांचवीं जीत हासिल की है।
अभी तक गुजरात ने इस सीजन 12 मैच खेले हैं।
जिसमें से टीम को 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
अभी भी गुजरात की टीम प्लेऑफ में जगह बना सकती है।
सीएसके के खिलाफ गुजरात के बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया।
खासकर जिस तरह से गिल और साई सुदर्शन ने शतक लगाए थे उससे टीम को जीत हासिल करने में काफी मदद मिली।
गुजरात की तरफ से इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए कप्तान शुभमन गिल ने 104 और साई सुदर्शन ने 103 रनों की पारी खेली।
गुजरात से जीत के लिए मिले 232 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 196 रन ही बना पाई थी।
सीएसके की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा 63 रनों की पारी खेली थी।
इस सीजन सीएसके की ये छठी हार है।
Article Advertisement
Sports
IPL 2024: जीत के बाद शुभमन गिल पर लगा जुर्माना, BCCI ने पूरी टीम को दी सजा
IPL 2024: जीत के बाद शुभमन गिल पर लगा जुर्माना, BCCI ने पूरी टीम को दी सजा आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत हासिल करने के बाद गुजरात टाइटंस को बीसीसीआई की तरफ से सजा मिली है। जिसमें कप्तान शुभमन गिल पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। IPL 2024 Shubman Gill Fined: आईपीएल 2024 में 10 मई को

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास

Sports
Praggnanandhaa in Grand Chess Tour Final: भारतीय ग्रैंडमास्टर का धमाका, Vincent Keymer को 19-9 से हराया; अब Caruana से खिताबी जंग

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Border News
अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
