IPhone यूजर्स के लिए बढ़ी मुसीबतें, अब आ रही है ये समस्या अगर आप भी आईफोन यूजर हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है।
iOS 17.4 अपडेट के बाद कुछ यूजर्स को फोन में टाइपिंग के दौरान समस्या आ रही है।
फोन का एक खास फीचर सही से काम नहीं कर रहा है।
चलिए इसके बारे में जानते हैं... एप्पल ने हाल ही में iOS 17.4 का बड़ा अपडेट रोल आउट किया था, जिसके साथ कंपनी ने बेहतर यूजर एक्सपीरियंस और कई नए फीचर्स को पेश किया था।
फीचर्स और कैपेबिलिटीज के मामले में इस अपडेट के साथ कंपनी ने कई सुधार भी किए हैं।
हालांकि कुछ यूजर्स जो iOS 17.4 में अपग्रेड कर गए हैं, उन्हें अपडेट करने के बाद ऑटोकरेक्ट फीचर के साथ परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
किसी लाइन को ठीक करने के बाद भी फोन का ऑटोकरेक्ट फीचर उसे सही नहीं कर रहा है।
कई यूजर्स कर रहे हैं रिपोर्ट अब तक कई यूजर्स इसकी शिकायत कर चुके हैं।
ऑनलाइन सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, iOS 17.4 अपडेट में अपग्रेड करने के बाद फोन का ऑटोकरेक्ट फीचर ठीक से काम नहीं कर रहा है।
हालांकि इस फीचर के पीछे के सटीक कारण की जांच जारी है, रिपोर्ट बताती है कि पुराने iPhone यूजर्स के फोन में ये समस्या ज्यादा देखने को मिल रही है।
हालांकि, कौन-कौन से मॉडल्स में ये दिक्कत आ रही है फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं है।
कब तक फिक्स होगी समस्या?
वहीं MacRumors की एक रिपोर्ट के अनुसार, टेक दिग्गज पहले से ही इस समस्या के बारे में जनता है और इसे फिक्स करने पर काम कर रहा है।
कहा जा रहा है कि कंपनी इसे iOS/iPadOS 17.4.1 वर्जन के साथ फिक्स कर सकती है।
ऐसी भी उम्मीद है कि कंपनी कुछ ही दिनों में नया अपडेट पेश कर देगी।
रिपोर्ट के अनुसार, वर्जन नंबर 21E235 वाला अपडेट ऑटोकरेक्ट की प्रॉब्लम को ठीक कर देगा और सभी यूजर्स फिर से बेहतर टाइपिंग एक्सपीरियंस ले पाएंगे।
सेटिंग से ऑफ कर सकते हैं फीचर हालांकि अगर आपको अभी ज्यादा दिक्कत हो रही है तो आप इसे सेटिंग में जाकर ऑफ भी कर सकते हैं।
ये भी हो सकता है कि आपके डिवाइस पर कोई और बग हो जिस वजह से ये दिक्कत आ रही है इसलिए एक बार अपने डिवाइस को भी रीस्टार्ट जरूर कर लें।
WWDC 2024 की तैयारी कर रहा एप्पल इसके अलावा, टेक दिग्गज इन दिनों WWDC 2024 की तैयारी कर रहा है।
जहां कंपनी iOS 18 की पहली झलक पेश कर सकती है।
वहीं सितंबर इवेंट में इसे iPhone 16 के साथ रोल आउट किया जा सकता है।
साथ ही एप्पल इस बार AirPods की 4th GEN को पेश कर सकता है मार्क गुरमन ने भी अपनी एक रिपोर्ट में इसका खुलासा किया है।
ब्लूमबर्ग के अनुसार, एयरपॉड्स पेश करने के बाद, रिकॉर्ड बिक्री हासिल करने के लिए कंपनी पुराने एयरपॉड्स को सस्ते में बेचने की तैयारी कर रही ह
Article Advertisement
Technology
IPhone यूजर्स के लिए बढ़ी मुसीबतें, अब आ रही है ये समस्या
IPhone यूजर्स के लिए बढ़ी मुसीबतें, अब आ रही है ये समस्या अगर आप भी आईफोन यूजर हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। iOS 17.4 अपडेट के बाद कुछ यूजर्स को फोन में टाइपिंग के दौरान समस्या आ रही है। फोन का एक खास फीचर सही से काम नहीं कर रहा है। चलिए इसके बारे में जानते हैं... एप्पल ने हाल ही में iOS 17.4 का बड़ा अ

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Technology
Digital Arrest Scam से रहें सावधान: वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे बचें

Technology
WhatsApp में बड़ा बदलाव: अब चैटिंग का तरीका बदलने वाला है, जानिए नए फीचर्स से क्या बदलेगा

Technology
6G तकनीक की वैश्विक तैयारी में भारत की बड़ी भागीदारी, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर करेगा काम

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
