अमेरिका-भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की कल बैठक, सैन्य-तकनीकी संबंधों पर होगी चर्चा सोमवार को भारत और अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच दिल्ली में बैठक होगी. जिसमें दोनों देशों के हथियार और सैन्य तकनीकी के आदान-प्रदान को लेकर चर्चा की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार पदभार संभालने के बाद, भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों को अगले स्तर पर ले जाने के लिए सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज (आईसीईटी) पहल की बहुप्रतीक्षित दूसरी बैठक के लिए एनएसए अजीत डोभाल से मुलाकात करेंगे. दोनों देशों के एनएसए की ये बैठक 17-18 जून को होगी. शीर्ष सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, आईसीईटी की मुख्य बैठक का आयोजन सोमवार और मंगलवार को किया जाएगा. जिसमें 31 जनवरी, 2023 को वाशिंगटन बैठक में विचार की गई सभी परियोजनाओं की समीक्षा पर ध्यान केंद्रित रहेगा. जिसमें तेजस मार्क II लड़ाकू विमानों के लिए GE-414 जेट इंजन की प्रौद्योगिकी का ट्रांसफर भी शामिल है. पीएम मोदी और जो बाइडेन की इटली में हुई मुलाकात हाल ही में इटली के अपुलीया में हुए जी7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच हुई मुलाकात से यह स्पष्ट हो गया कि दोनों देशों के बीच रिश्ते पहले जैसे ही गहरे हैं. जी-7 वार्ताकारों के अनुसार, इंडो-पैसिफिक में विस्तारवादी चीन के खतरे के बीच पीएम मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडेन दोनों स्पष्ट रूप से संबंधों को आगे बढ़ाने में रुचि रखते हैं. बता दें कि जी7 शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के बाद पीएम मोदी शनिवार को ही स्वदेश लौटे हैं. पेरिस जाएंगे एनएसए डोभाल बता दें कि भारत को 31 MQ9B सशस्त्र प्रीडेटर ड्रोन की बिक्री के लिए बातचीत करने के लिए एक अमेरिकी टीम पहले से ही भारत पहुंच गई है. ठीक उसी तरह जैसे आईएनएस विक्रांत के लिए 26 राफेल-मैरीटाइम फाइटर सौदे पर बातचीत करने के लिए एक फ्रांसीसी टीम भारत में है. वहीं एनएसए अजीत डोभाल सैन्य संबंधों को गहरा करने के लिए अपने समकक्ष इमैनुएल बोन और सैन्य समकक्ष के साथ बैठक के लिए 20-21 जून को पेरिस में होंगे. क्या है कल होने वाली बैठक का मकसद सोमवार को होने वाली आईसीईटी बैठक के दौरान, एनएसए डोभाल और सुलिवन रक्षा क्षेत्र में तकनीकी के आदान प्रदान पर चर्चा करेंगे. जिसमें जेट इंजन, गोला-बारूद और अन्य प्रणालियों के संयुक्त विकास और उत्पादन के लिए दोनों देशों के बीच तकनीकी सहयोग में तेजी लाई जा सके. बैठक में दोनों देशों के एनएसए एक नए द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक सहयोग रोडमैप के मसौदे पर चर्चा करेंगे.
Article Advertisement
World
अमेरिका-भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की कल बैठक, सैन्य-तकनीकी संबंधों पर होगी चर्चा
अमेरिका-भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की कल बैठक, सैन्य-तकनीकी संबंधों पर होगी चर्चा सोमवार को भारत और अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच दिल्ली में बैठक होगी. जिसमें दोनों देशों के हथियार और सैन्य तकनीकी के आदान-प्रदान को लेकर चर्चा की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

World
कच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता है

World
Hormuz पर ईरान का बड़ा कदम: बनेगा नया Restricted Zone, बिना अनुमति घुसे जहाजों को चेतावनी; दुनिया की Oil Supply पर खतरा

World
दुनिया में बन रहा नया Power Center? SCO में साथ दिखे Modi-Xi-Putin, Pakistan के सामने PM मोदी का आतंकवाद पर कड़ा संदेश

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
