अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमांचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, अररिया-किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टजमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफाबिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियमAI खुद कर सकता है साइबर हमला? Google Gemini के टेस्ट ने बढ़ाई चिंताOTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीजनेपाल सीमा पर 4.62 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तारबिहार और बंगाल में फिर से चुनाव कराने की मांग! तेजस्वी यादव ने फर्जी इलेक्शन का आरोप लगाते हुए रखी बड़ी डिमांडएग्जाम सेंटर पर बार-बार कटी बिजली, जैमर बंद होने का शक, बिहार दारोगा भर्ती में EOU की जांच में कई खुलासेबिहार की घटना के विरोध में निकाला प्रतिरोध मार्चभारत-नेपाल सीमा: तस्करी रोकने को अफसरों की बैठकपटना में जन सुराज नेता के पति को मारी पांच गोलियां, अस्पताल पहुंचे प्रशांत किशोरसीमांचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, अररिया-किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टजमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफाबिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियमAI खुद कर सकता है साइबर हमला? Google Gemini के टेस्ट ने बढ़ाई चिंताOTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीजनेपाल सीमा पर 4.62 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तारबिहार और बंगाल में फिर से चुनाव कराने की मांग! तेजस्वी यादव ने फर्जी इलेक्शन का आरोप लगाते हुए रखी बड़ी डिमांडएग्जाम सेंटर पर बार-बार कटी बिजली, जैमर बंद होने का शक, बिहार दारोगा भर्ती में EOU की जांच में कई खुलासेबिहार की घटना के विरोध में निकाला प्रतिरोध मार्चभारत-नेपाल सीमा: तस्करी रोकने को अफसरों की बैठकपटना में जन सुराज नेता के पति को मारी पांच गोलियां, अस्पताल पहुंचे प्रशांत किशोर

Article Advertisement

Politics

कोविड-19 : इंदौर में 5,000 पाकिस्तानी शरणार्थियों को भी लगाया जाएगा टीका

कोविड-19 : इंदौर में 5,000 पाकिस्तानी शरणार्थियों को भी लगाया जाएगा टीका इंदौर (मध्य प्रदेश), 13 जून (भाषा) जिला प्रशासन ने इंदौर में रह रहे करीब 5,000 पाकिस्तानी शरणार्थियों को भी कोविड-19 रोधी टीका लगाने का फैसला किया है। स्वास्थ्य विभाग के एक आला अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। जिला टीकाकरण अ

कोविड-19 : इंदौर में 5,000 पाकिस्तानी शरणार्थियों को भी लगाया जाएगा टीका

Article Advertisement

कोविड-19 : इंदौर में 5,000 पाकिस्तानी शरणार्थियों को भी लगाया जाएगा टीका इंदौर (मध्य प्रदेश), 13 जून (भाषा) जिला प्रशासन ने इंदौर में रह रहे करीब 5,000 पाकिस्तानी शरणार्थियों को भी कोविड-19 रोधी टीका लगाने का फैसला किया है। स्वास्थ्य विभाग के एक आला अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर प्रवीण जड़िया ने "पीटीआई-भाषा" को बताया कि सिंधी हिन्दू समुदाय के पाकिस्तानी शरणार्थियों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से हाल ही में मांग की थी कि महामारी से बचाव के लिए उन्हें भी टीका लगाया जाए। उन्होंने बताया, "प्रदेश सरकार की मंजूरी के बाद यह मांग मान ली गई है। पाकिस्तानी शरणार्थी शहर के टीकाकरण केंद्रों पर पहचान पत्र के रूप में अपना पासपोर्ट दिखाकर कोविड-19 रोधी टीका लगवा सकेंगे।" जड़िया ने एक अनुमान के हवाले से बताया कि इंदौर में करीब 5,000 पाकिस्तानी शरणार्थी रहते हैं और इनमें से ज्यादातर लोग शहर के सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में बसे हैं। उन्होंने कहा, "हम मानवता के आधार पर सभी वयस्कों को कोविड-19 रोधी टीका लगा रहे हैं। पिछले महीने हमने किसी काम से इंदौर आए नीदरलैंड के एक नागरिक को भी टीका लगाया था।" गौरतलब है कि इंदौर, राज्य में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है। अधिकारियों ने बताया कि अब तक जिले में महामारी के कुल 1.52 लाख मरीज मिले हैं। इनमें से 1,370 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि करीब 35 लाख की आबादी वाले जिले में अब तक 13.53 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। इनमें शामिल 2.35 लाख लोगों को इस टीके की दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read