क्या पंजाब किंग्स की ओर से IPL खेलेंगे रोहित शर्मा?
टीम की ओर से मिले बड़े संकेत आईपीएल-2025 से पहले दिग्गज खिलाड़ियों व कोच को लेकर फ्रेंचाइजियों की ओर से लगातार माथापच्ची की जा रही है।
इस बीच पंजाब किंग्स के खेमे से एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है।
कहा जा रहा है की टीम इंडिया को टी20 का खिताब जिताने वाले कप्तान रोहित शर्मा अगले सीजन में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
Indian premier league 2025 Mega Auction : आईपीएल-2025 के लिए इस बार मेगा ऑक्शन कराए जाने की तैयारी है।
इस मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजियों के अंदरखाने खूब हलचल देखी जा रही है।
कोई फ्रेंचाइजी अपनी टीम के नए कोच की तलाश में जुटी हुई है तो कोई टीम के कप्तान को लेकर अपना मंथन कर रही है।
इस बीच पंजाब किंग्स के खेमे से बड़ी जानकारी निकल कर सामने आ रही है।
ऑक्शन में शामिल हो सकते हैं रोहित शर्मा टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जिताने वाले रोहित शर्मा को लेकर हर दिन कोई न कोई नई जानकारी निकलकर सामने आ रही है।
कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा को इस बार मुंबई इंडियंस की टीम रिलीज कर सकती है।
ऐसे में अगर रोहित शर्मा ऑक्शन में आते हैं तो उनपर दिग्गज टीमें अपना पैसा पानी की तरह बहाने को तैयार होंगी।
पंजाब किंग्स से जुड़ेंगे रोहित शर्मा?
टीम इंडिया के पूर्व कोच संजय बांगर पंजाब किंग्स के हेड ऑफ क्रिकेट डेवलपमेंट हैं।
उन्होंने रोहित शर्मा को लेकर कहा कि अगर वो ऑक्शन में नजर आते हैं तो उनपर बड़ी बोली लगने की संभावना होगी।
हम उन्हें खरीदेंगे या नहीं, ये इस पर निर्भर करेगा कि हमारे पास पैसा कितना होगा।
वो वाकई मानते हैं कि रोहित शर्मा पर सभी फ्रेंचाइजी की नजर होगी और उनके नाम पर बड़ी बोली लगेगी।
कप्तान की तलाश में है पंजाब पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 में अपने नए कप्तान की तलाश में है।
इसलिए माना जा रहा है कि टीम रोहित शर्मा को जोड़ने के लिए एड़ी चोंटी का जोर लगा देगी।
पंजाब किंग्स की कप्तानी पिछले संस्करण में शिखर धवन ने की थी।
शिखर धवन ने हाल ही में क्रिकेट से संन्यास लिया है।
अब वो आईपीएल खेलेंगे या नहीं, इसपर भी स्थिति साफ नहीं हो सकी है।
इस बीच अगर रोहित शर्मा पंजाब के साथ जुड़ते हैं तो उन्हें टीम का कप्तान बनाया जा सकता है।
आईपीएल में हिट रहे हैं रोहित शर्मा रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने 2011 में अपनी टीम के साथ जोड़ा था।
रोहित ने बतौर कप्तान मुंबई को 4 बार आईपीएल का चैंपियन भी बनाया है, लेकिन आईपीएल के पिछले संस्करण में रोहित शर्मा से कप्तानी छीनकर हार्दिक पांड्या को दे दी गई थी।
इसके बाद से अटकलें लगाई जा रही थी कि रोहित शर्मा को टीम अगले सीजन में रिलीज भी कर सकती है।
Sports
क्या पंजाब किंग्स की ओर से IPL खेलेंगे रोहित शर्मा? टीम की ओर से मिले बड़े संकेत
Published: 26/08/2024, 07:34:17 pm•53 views•Seemanchal Live
क्या पंजाब किंग्स की ओर से IPL खेलेंगे रोहित शर्मा? टीम की ओर से मिले बड़े संकेत आईपीएल-2025 से पहले दिग्गज खिलाड़ियों व कोच को लेकर फ्रेंचाइजियों की ओर से लगातार माथापच्ची की जा रही है। इस बीच पंजाब किंग्स के खेमे से एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। कहा जा रहा है की टीम इंडिया को टी20 का खिताब जितान

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Sports
इंग्लैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया की तैयारियां तेज, युवा खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

Sports
साउथ एशियन थ्रो बॉल चैंपियनशिप में भारत का जलवा, पुरुष और महिला दोनों टीमों ने जीता गोल्ड

Sports
भारतीय लीग खेलने की सजा: पीटर सिडल पर लगा बैन, T20 ब्लास्ट से बाहर
Bihar
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर नीतीश कुमार ने मतदाताओं को बड़ा संदेश दिया

Jobs
अररिया जिला प्रशासन द्वारा भर्ती की नई अधिसूचना जारी
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15065 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8193 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6746 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5994 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5642 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15065 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8193 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6746 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5994 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5642 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


