अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमांचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, अररिया-किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टजमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफाबिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियमAI खुद कर सकता है साइबर हमला? Google Gemini के टेस्ट ने बढ़ाई चिंताOTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीजसम्राट सरकार के खिलाफ 'अपनों का मोर्चा', नीतीश कुमार के बाद बीजेपी में क्यों मचा बवाल? इनसाइड स्टोरीबंगाल की खाड़ी में हलचल ने बढ़ाई बिहार-झारखंड में टेंशन, इन जिलों में भारी बारिश का अनुमानइंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौतजयनगर में 47 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने की कार्रवाई, 2 बाइक और मोबाइल...यूपी चुनाव में 60 सीटों पर जदयू की तैयारी, वाराणसी से चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे निशांत कुमार, श्रवण कु...अनंत-नीरज के बीच तकरार,सीएम ने JDU MLC को किया सपोर्ट: कहा-नीरज पॉलिटिकल डॉक्टर, इलाज कर देते हैं; बाहुबली ...सीमांचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, अररिया-किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टजमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफाबिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियमAI खुद कर सकता है साइबर हमला? Google Gemini के टेस्ट ने बढ़ाई चिंताOTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीजसम्राट सरकार के खिलाफ 'अपनों का मोर्चा', नीतीश कुमार के बाद बीजेपी में क्यों मचा बवाल? इनसाइड स्टोरीबंगाल की खाड़ी में हलचल ने बढ़ाई बिहार-झारखंड में टेंशन, इन जिलों में भारी बारिश का अनुमानइंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौतजयनगर में 47 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने की कार्रवाई, 2 बाइक और मोबाइल...यूपी चुनाव में 60 सीटों पर जदयू की तैयारी, वाराणसी से चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे निशांत कुमार, श्रवण कु...अनंत-नीरज के बीच तकरार,सीएम ने JDU MLC को किया सपोर्ट: कहा-नीरज पॉलिटिकल डॉक्टर, इलाज कर देते हैं; बाहुबली ...

Article Advertisement

Sports

भारत को खेलों की महाशक्ति बनाने का सफर जारी रहेगा : निवर्तमान खेलमंत्री रीजीजू

भारत को खेलों की महाशक्ति बनाने का सफर जारी रहेगा : निवर्तमान खेलमंत्री रीजीजू नयी दिल्ली, आठ जुलाई (भाषा) निवर्तमान खेलमंत्री किरेन रीजीजू ने गुरूवार को कहा कि भारत को खेलों की महाशक्ति बनाने का सफर जारी रहेगा । तोक्यो ओलंपिक से एक पखवाड़ा पहले रीजीजू की जगह अनुराग ठाकुर को खेलमंत्री बनाया गया है ।

भारत को खेलों की महाशक्ति बनाने का सफर जारी रहेगा : निवर्तमान खेलमंत्री रीजीजू

Article Advertisement

भारत को खेलों की महाशक्ति बनाने का सफर जारी रहेगा : निवर्तमान खेलमंत्री रीजीजू नयी दिल्ली, आठ जुलाई (भाषा) निवर्तमान खेलमंत्री किरेन रीजीजू ने गुरूवार को कहा कि भारत को खेलों की महाशक्ति बनाने का सफर जारी रहेगा । तोक्यो ओलंपिक से एक पखवाड़ा पहले रीजीजू की जगह अनुराग ठाकुर को खेलमंत्री बनाया गया है । मई 2019 में खेलमंत्री बने रीजीजू कैबिनेट में फेरबदल के साथ अब कैबिनेट मंत्री के रूप में विधि मंत्रालय का जिम्मा संभालेंगे । वहीं ठाकुर को सूचना और प्रसारण के साथ खेल मंत्रालय सौंपा गया है । मणिशंकर अय्यर (2006 से 2008) के बाद खेल मंत्रालय का प्रभार संभालने वाले ठाकुर पहले कैबिनेट मंत्री होंगे । रीजीजू ने भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा गुरूवार को आयोजित विदाई समारोह में पत्रकारों से कहा ,‘‘ हमने भारत को खेलों में महाशक्ति बनाने के लिये सारे प्रयास किये । यह सफर जारी रहेगा , बस जिम्मेदारी बदल गई है ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ मेरा मंत्रालय बदल गया है लेकिन खेल मंत्रालय में ये प्रयास आगे भी जारी रहेंगे । मैं टीम को शुभकामना देता हूं ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ खेल मंत्री के तौर पर मेरा पूरा कार्यकाल आयोजनों और गतिविधियों से भरपूर रहा। मैने युवा से लेकर सीनियर खिलाड़ियों से मुलाकात की और बात की । भारत को खेलों में आगे ले जाने का सफर जारी रहेगा और पूरा होगा ।’’ रीजीजू ने खेल मंत्रालय में अपनी टीम की तारीफ करते हुए कहा कि इसने देशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नजरिये पर अमल करने की पूरी कोशिश की । रीजीजू को ओलंपिक रजत पदक विजेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की जगह स्वतंत्र प्रभार के साथ खेलमंत्री बनाया गया था। वह अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री भी रहे और कुछ समय आयुष मंत्रालय का अस्थायी प्रभार भी उनके पास रहा । भारत के 120 से अधिक खिलाड़ियों ने तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया है । खेल कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल के बीच 23 जुलाई से तोक्यो में होंगे । रीजीजू के कार्यकाल में राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की राशि में इजाफा हुआ और वित्तीय कठिनाई झेल रहे मौजूदा या पूर्व खिलाड़ियों को तुरंत मदद मिली । इसके साथ ही देश भर में साइ केंद्रों का बुनियादी ढांचा बेहतर किया गया ।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read