अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाईDumka News: बिहार के कैमूर में एंबुलेंस हादसा, जामा के युवक समेत 3 की मौतबिहार में बनी परीक्षा सुधार कमेटी, पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार बने अध्यक्षमुख्यमंत्री अपनी जुबान पर कायम हैं तो इस्तीफा दें, जमुई कांड में तेजस्वी का सम्राट को चैलेंजSamastipur News: पीएफसी बिहार ने दूसरे क्वार्टर फाइनल में झारखंड को हरायाबहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी जवान की संदिग्ध मौत: तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, ...बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनकएनीमिया मुक्त बिहार में जहानाबाद दूसरे स्थान परसुपौल : बिहार विद्यालय अध्यापक महासंघ की सुपौल जिला इकाई गठित‘अगर रील नहीं बनाया होता तो क्या पकड़ा जाता’, जमुई कांड पर ये क्या बोले गए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीजमुई कांड पर रंग की सियासत, तेजस्वी ने भगवा से जोड़ा तो बीजेपी लेकर आई हरा गमछा!भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाईDumka News: बिहार के कैमूर में एंबुलेंस हादसा, जामा के युवक समेत 3 की मौतबिहार में बनी परीक्षा सुधार कमेटी, पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार बने अध्यक्षमुख्यमंत्री अपनी जुबान पर कायम हैं तो इस्तीफा दें, जमुई कांड में तेजस्वी का सम्राट को चैलेंजSamastipur News: पीएफसी बिहार ने दूसरे क्वार्टर फाइनल में झारखंड को हरायाबहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी जवान की संदिग्ध मौत: तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, ...बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनकएनीमिया मुक्त बिहार में जहानाबाद दूसरे स्थान परसुपौल : बिहार विद्यालय अध्यापक महासंघ की सुपौल जिला इकाई गठित‘अगर रील नहीं बनाया होता तो क्या पकड़ा जाता’, जमुई कांड पर ये क्या बोले गए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीजमुई कांड पर रंग की सियासत, तेजस्वी ने भगवा से जोड़ा तो बीजेपी लेकर आई हरा गमछा!

Article Advertisement

Sports

भारत पुरूष टीम और मिश्रित युगल रैंकिंग में नौंवे स्थान पर

भारत पुरूष टीम और मिश्रित युगल रैंकिंग में नौंवे स्थान पर तोक्यो, 23 जुलाई (भाषा) पदार्पण कर रहे प्रवीण जाधव अनुभवी तीरंदाज अतनु दास और तरूणदाप राय से आगे रहे जिससे भारत ने शुक्रवार को यहां युमेनोशिमा पार्क में ओलंपिक खेलों की तीरंदाजी स्पर्धा में पुरूष और मिश्रित टीम रैंकिंग में नौंवा स्थान हासिल क

भारत पुरूष टीम और मिश्रित युगल रैंकिंग में नौंवे स्थान पर

Article Advertisement

भारत पुरूष टीम और मिश्रित युगल रैंकिंग में नौंवे स्थान पर तोक्यो, 23 जुलाई (भाषा) पदार्पण कर रहे प्रवीण जाधव अनुभवी तीरंदाज अतनु दास और तरूणदाप राय से आगे रहे जिससे भारत ने शुक्रवार को यहां युमेनोशिमा पार्क में ओलंपिक खेलों की तीरंदाजी स्पर्धा में पुरूष और मिश्रित टीम रैंकिंग में नौंवा स्थान हासिल किया। तीरंदाजी में देश को पहला ओलंपिक पदक दिलाने की कोशिश में जुटे भारतीयों को आगे कड़ी चुनौती का सामना करना होगा जिसमें पुरूष और मिश्रित युगल जोड़ी के क्वार्टरफाइनल में कोरिया से भिड़ने की संभावना है। भारतीय मिश्रित टीम अपना अभियान आठवीं रैंकिंग की चीनी ताइपे जोड़ी के खिलाफ करेगी और अगर वे पहले दौर की बाधा पार कर लेते हैं तो अंतिम आठ में उनका सामना शीर्ष वरीय कोरिया से होगा। इसी तरह भारतीय पुरूष टीम अगर शुरूआती दौर में आठवी रैंकिंग की कजाखस्तान को हरा देती है तो वह भी शीर्ष वरीय कोरिया के सामने हो सकती है जिसे क्वार्टरफाइनल के लिये बाई मिली है। व्यक्तिगत रैंकिंग में सभी तीनों भारतीय तीरंदाज शीर्ष 30 से बाहर रहे। लेकिन जाधव इसमें दास (35वें स्थान) से आगे 31वें स्थान पर रहे। जाधव और दास का स्कोर समान 329 था, पर महाराष्ट्र का तीरंदाज अंतिम छह सेट में उनसे आगे निकल गया और उसने 720 में से 656 अंक जुटाये। एशियाई खेलों के पूर्व रजत पदक विजेता राय अपना तीसरा ओलंपिक खेल रहे हैं, वह 64 तीरंदाजों में 37वें स्थान पर रहे। जाधव के अंक और महिला स्पर्धा में दीपिका के 663 अंक को देखते हुए भारत को मिश्रित टीम स्पर्धा में नौंवी रैंकिंग मिली जिसमें देश को पदक की उम्मीद लगी हुई है। दीपिका दिन की शुरूआत में महिला रैंकिंग राउंड में नौंवे स्थान पर रहीं थीं। भारतीयों में जाधव के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बावजूद भारत दीपिका और दास के ‘पॉवर कपल’ (मजबूत जोड़ी) को ही मिश्रित युगल स्पर्धा में उतारेगा जो शनिवार को यहां ओलंपिक में पदार्पण करेगी। विश्व तीरंदाजी के अधिकारी ने कहा, ‘‘यह टीम का फैसला है और फैसला आज 45 मिनट के भीतर ही किया जाना था। ’’ पुरूष तिकड़ी का मिलाकर प्रदर्शन शीर्ष 10 में पहुंचाने के लिये ही काफी था क्योंकि उन्होंने कुल 1961 अंक बनाये जिससे वे नौंवे स्थान पर रहे। पुरूष टीम लंदन 2012 के बाद पहला ओलंपिक खेल रही है। पुरूष टीम 2016 रियो ओलंपिक में क्वालीफाई नहीं कर सकी थी और दास व्यक्तिगत वर्ग में एकमात्र पुरूष प्रतिस्पर्धी थे। वहीं कोरिया के 17 वर्षीय किम जे डियोक ने पुरूष रैंकिंग राउंड में 688 अंक बनाये और वह महज दो अंक से ओलंपिक रिकार्ड से चूक गये। वह दुनिया के नंबर एक तीरंदाज ब्रैडी एलिसन से छह अंक आगे रहे जो 2012 ओलंपिक चैम्पियन हैं। वहीं 39 वर्षीय अनुभवी ओह जिन हयेक तीसरे स्थान पर रहे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read