अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार मौसमः आज संभलकर निकलें बाहर, पटना-गया समेत सभी 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, ठनका से सावधान!भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अपराध नियंत्रण पर मंथनभारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ाने पर जोरटेढ़ागाछ में 360 बोतल नेपाली शराब जब्त: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस की कार्रवाई, तस्कर फरारनेपाल सीमा पर 4.62 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तारबिहार और बंगाल में फिर से चुनाव कराने की मांग! तेजस्वी यादव ने फर्जी इलेक्शन का आरोप लगाते हुए रखी बड़ी डिमांडएग्जाम सेंटर पर बार-बार कटी बिजली, जैमर बंद होने का शक, बिहार दारोगा भर्ती में EOU की जांच में कई खुलासेपटना में जन सुराज के नेता अनिल यादव पर बदमाशों ने गोलियां बरसाईं, प्रशांत किशोर सरकार पर उखड़ेबिहार की घटना के विरोध में निकाला प्रतिरोध मार्चभारत-नेपाल सीमा: तस्करी रोकने को अफसरों की बैठकपटना में जन सुराज नेता के पति को मारी पांच गोलियां, अस्पताल पहुंचे प्रशांत किशोरबिहार मौसमः आज संभलकर निकलें बाहर, पटना-गया समेत सभी 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, ठनका से सावधान!भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अपराध नियंत्रण पर मंथनभारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ाने पर जोरटेढ़ागाछ में 360 बोतल नेपाली शराब जब्त: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस की कार्रवाई, तस्कर फरारनेपाल सीमा पर 4.62 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तारबिहार और बंगाल में फिर से चुनाव कराने की मांग! तेजस्वी यादव ने फर्जी इलेक्शन का आरोप लगाते हुए रखी बड़ी डिमांडएग्जाम सेंटर पर बार-बार कटी बिजली, जैमर बंद होने का शक, बिहार दारोगा भर्ती में EOU की जांच में कई खुलासेपटना में जन सुराज के नेता अनिल यादव पर बदमाशों ने गोलियां बरसाईं, प्रशांत किशोर सरकार पर उखड़ेबिहार की घटना के विरोध में निकाला प्रतिरोध मार्चभारत-नेपाल सीमा: तस्करी रोकने को अफसरों की बैठकपटना में जन सुराज नेता के पति को मारी पांच गोलियां, अस्पताल पहुंचे प्रशांत किशोर

Article Advertisement

Sports

भारतीय फुटबॉल खिलाड़ियों को कतर में ‘कूलिंग’ तकनीक से राहत मिलने की उम्मीद

भारतीय फुटबॉल खिलाड़ियों को कतर में ‘कूलिंग’ तकनीक से राहत मिलने की उम्मीद नयी दिल्ली, 30 मई (भाषा) भारतीय फुटबॉल टीम के मध्यपंक्ति के खिलाड़ियों रॉलिन बोर्गेस और ब्रैंडन फर्नांडीस को उम्मीद है कि दोहा में खेले जाने वाले आगामी विश्व कप 2022 एवं एशियाई कप 2023 क्वालीफायर मैचों के दौरान भीषण गर्मी के

भारतीय फुटबॉल खिलाड़ियों को कतर में ‘कूलिंग’ तकनीक से राहत मिलने की उम्मीद

Article Advertisement

भारतीय फुटबॉल खिलाड़ियों को कतर में ‘कूलिंग’ तकनीक से राहत मिलने की उम्मीद नयी दिल्ली, 30 मई (भाषा) भारतीय फुटबॉल टीम के मध्यपंक्ति के खिलाड़ियों रॉलिन बोर्गेस और ब्रैंडन फर्नांडीस को उम्मीद है कि दोहा में खेले जाने वाले आगामी विश्व कप 2022 एवं एशियाई कप 2023 क्वालीफायर मैचों के दौरान भीषण गर्मी के मौसम में कतर की स्टेडियम ‘कूलिंग’ तकनीक (स्टेडियम को वातानुकूलित रखने वाली तकनीक) से टीम को काफी मदद मिलेगी। भारतीय टीम फीफा विश्व कप की दौड़ से बाहर हो गयी है लेकिन चीन में खेले जाने वाले एएफसी एशियाई कप के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ में बनी हुई है। भारत को दोहा का जस्सीम बिन हमद स्टेडियम में कतर के खिलाफ तीन जून को पहला मुकाबला खेलना है। इसके बाद सात जून को बांग्लादेश और 15 जून का अफगानिस्तान से भिड़ना है। बोर्गेस ने कहा, ‘‘स्टेडियम में कूलिंग तकनीक अद्भुत है। आप जानते हैं कि कतर में बहुत गर्मी है, लेकिन आपको स्टेडियम में शीतलता का अहसास होगा। यह आपको तरोताजा रखता है। ’’ बोर्गेस उस टीम का हिस्सा थे जिसने विश्व कप क्वालीफायर्स में 2019 में कतर को गोलरहित बराबरी पर रोका था। उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने पहली बार किसी स्टेडियम में ऐसा कुछ देखा था। यहां तक कि 85वें मिनट में भी हवा चलने के कारण आप तरोताजा रहेंगे। आपको लगता है कि आप दौड़ते रह सकते हैं।’’ उस मैच में उनके मिडफील्डर साथी ब्रैंडन फर्नांडिज बदलाव के रूप में मैदान पर उतरे थे। एफसी गोवा का यह खिलाड़ी भी वातानुकूलित स्टेडियम से प्रभावित दिखा। फर्नांडिज ने कहा, ‘‘पिछली बार जब हम कतर में थे, तो स्टेडियम बहुत अच्छा था। कोई नमी नहीं थी। यह बहुत अच्छी तरह से वातानुकूलित था। वहां फुटबॉल खेलने के लिए अद्भुत परिस्थितियां थीं। वास्तव में कतर के पास फ़ुटबॉल का शानदार बुनियादी ढांचा और विश्व स्तरीय सुविधाएं हैं। अल साद के घरेलू मैदान पर खेलना एक शानदार अहसास होगा। वहां खेलने से अच्छे अनुभव की उम्मीद है।’’

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read