भारत में कोविड-19 के मामले तीन करोड़ के पार दिल्ली, 23 जून (भाषा) भारत में 50 दिनों में कोरोना वायरस के एक करोड़ मामले आने के साथ ही महामारी के मामलों की संख्या अब तीन करोड़ के आंकड़े को पार कर गयी है।
एक दिन में 50,848 नए मरीजों का पता चलने से संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3,00,28,709 पर पहुंच गयी।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 1,358 लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 3,90,660 हो गयी है।
भारत में कोविड-19 के मामले 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गए थे और उन्हें चार मई को दो करोड़ का आंकड़ा पार करने में करीब 136 दिन लगे।
सुबह सात बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में 54.24 लाख कोविड-19 रोधी टीके लगने के साथ ही अब तक टीकों की कुल 29.46 करोड़ खुराक लगायी जा चुकी है।
अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 6,43,194 पर पहुंच गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 2.14 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों की राष्ट्रीय दर 96.56 प्रतिशत पर पहुंच गयी है।
पिछले 24 घंटों में 19,327 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।
मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को कोविड-19 के लिए 19,01,056 नमूनों की जांच की गई और इसी के साथ ही देश में अब तक 39,59,73,198 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
संक्रमण की दैनिक दर 2.67 प्रतिशत दर्ज की गई है।
लगातार 16वें दिन संक्रमण दर पांच प्रतिशत से कम बनी हुई है।
साप्ताहिक संक्रमण दर गिरकर 3.12 प्रतिशत पहुंच गयी है।
देश में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या लगातार 41वें दिन संक्रमण के रोज आने वाले नए मामलों से अधिक है।
इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,89,94,855 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.30 प्रतिशत है।
भारत में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए।
देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए थे।
आंकड़ों के अनुसार, जिन 1,358 और लोगों ने इस महामारी से जान गंवा दी उनमें से 482 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 194 की तमिलनाडु, 141 की केरल और 139 लोगों की मौत कर्नाटक में हुई।
अब तक संक्रमण से 3,90,660 लोगों की मौत हो चुकी है।
इनमें से सबसे अधिक 1,18,795 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 34,164 की कर्नाटक में, 31,580 की तमिलनाडु में, 24,933 की दिल्ली में, 22,282 की उत्तर प्रदेश में, 17,437 की पश्चिम बंगाल में, 15,888 की पंजाब में और 13,402 लोगों की मौत छत्तीसगढ़ में हुई।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।
मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।
Article Advertisement
India
भारत में कोविड-19 के मामले तीन करोड़ के पार
भारत में कोविड-19 के मामले तीन करोड़ के पार दिल्ली, 23 जून (भाषा) भारत में 50 दिनों में कोरोना वायरस के एक करोड़ मामले आने के साथ ही महामारी के मामलों की संख्या अब तीन करोड़ के आंकड़े को पार कर गयी है। एक दिन में 50,848 नए मरीजों का पता चलने से संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3,00,28,709 पर पहुंच

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
आधी रात को रिकवरी एजेंटों ने ट्रक उठाया, सुप्रीम कोर्ट ने फाइनेंस कंपनी को 15 लाख रुपये देने का आदेश दिया

India
केरल में भारी बारिश का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन से बढ़ी चिंता

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Bihar
जमुई कांड पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफा

Bihar
बिहार के छात्रों की समस्याएं अब सीधे प्रशासन तक, कैंटीन से छात्रवृत्ति और सुरक्षा तक उठे सवाल
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15143 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8211 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
