भारत में कोविड-19 के 37,875 नए मामले, 369 मरीजों की मौत नयी दिल्ली, आठ सितंबर (भाषा) देश में एक दिन में कोविड-19 के 37,875 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,30,96,718 हो गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,91,256 रह गयी।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 369 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,41,411 पर पहुंच गयी।
उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 1.18 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.48 प्रतिशत है।
मंत्रालय ने बताया कि 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,608 की कमी दर्ज की गयी।
मंगलवार को कोविड-19 का पता लगाने के लिए 17,53,745 नमूनों की जांच की गयी और इसी के साथ, अब तक इस महामारी का पता लगाने के लिए जांचे गए नमूनों की संख्या 53,49,43,093 पर पहुंच गयी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 2.16 प्रतिशत दर्ज की गयी।
पिछले नौ दिनों से यह तीन प्रतिशत से कम है।
साप्ताहिक संक्रमण दर 2.49 प्रतिशत दर्ज की गयी।
यह पिछले 75 दिनों से तीन प्रतिशत से कम है।
इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,22,64,051 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है।
देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीके की 70.75 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए।
देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।
आंकड़ों के मुताबिक, देश में जिन 369 और मरीजों की मौत हुई है उनमें से 189 की केरल और 86 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई।
अभी तक इस महामारी से 4,41,411 लोग दम तोड़ चुके हैं।
इनमें से 1,37,897 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 37,441 की कर्नाटक, 35,055 की तमिलनाडु, 25,083 की दिल्ली, 22,863 की उत्तर प्रदेश, 21,820 की केरल और 18,522 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में हुई।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।
मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।
Article Advertisement
India
भारत में कोविड-19 के 37,875 नए मामले, 369 मरीजों की मौत
भारत में कोविड-19 के 37,875 नए मामले, 369 मरीजों की मौत नयी दिल्ली, आठ सितंबर (भाषा) देश में एक दिन में कोविड-19 के 37,875 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,30,96,718 हो गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,91,256 रह गयी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक अ

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
आधी रात को रिकवरी एजेंटों ने ट्रक उठाया, सुप्रीम कोर्ट ने फाइनेंस कंपनी को 15 लाख रुपये देने का आदेश दिया

India
केरल में भारी बारिश का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन से बढ़ी चिंता

India
मिलावट और खराब भोजन के खिलाफ देशव्यापी अभियान तेज, हजारों खाद्य लाइसेंस पर हुई कार्रवाई

Bihar
जमुई मामले में बड़ा अपडेट: राष्ट्रीय महिला आयोग ने DGP से मांगी रिपोर्ट, वीडियो वायरल करने वालों पर भी कार्रवाई के निर्देश

Seemanchal
किशनगंज में स्कूल-कॉलेज के आसपास मनचलों पर पुलिस की नजर, छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15142 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8210 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15142 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8210 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6752 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6006 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5650 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5237 views
