अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनकएनीमिया मुक्त बिहार में जहानाबाद दूसरे स्थान परसुपौल : बिहार विद्यालय अध्यापक महासंघ की सुपौल जिला इकाई गठितजमुई कांड पर रंग की सियासत, तेजस्वी ने भगवा से जोड़ा तो बीजेपी लेकर आई हरा गमछा!लालू जी का 'असली चेला' था जमुई का गुनहगार! BJP बिहार के पोस्ट से सियासी बवाल, सिंगापुर से रोहिणी ने खोला मोर्चाजो रेप करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए; जमुई कांड में एनकाउंटर पर बोले अनंत सिंहबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 22 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारजमुई यौन हिंसा मामला: मुठभेड़ के बाद मुख्य अभियुक्त गिरफ़्तार, अब तक क्या पता हैदुर्गापट्टी में 3.9 लीटर कफ सिरप और नशीली दवाएं बरामद: SSB ने तस्करी के आरोप में दो भारतीय युवकों को गिरफ्त...बिहार कल का मौसम: फिर सक्रिय हो सकता है मॉनसून, IMD ने 23 और 24 सितंबर को दी बारिश की चेतावनीबिहार से झारखंड पहुंचना होगा आसान, मुंगेर-मिर्जा चौकी फोरलेन का 87% काम पूरा, 15 नवंबर से दौड़ेंगी गाड़ियांबिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनकएनीमिया मुक्त बिहार में जहानाबाद दूसरे स्थान परसुपौल : बिहार विद्यालय अध्यापक महासंघ की सुपौल जिला इकाई गठितजमुई कांड पर रंग की सियासत, तेजस्वी ने भगवा से जोड़ा तो बीजेपी लेकर आई हरा गमछा!लालू जी का 'असली चेला' था जमुई का गुनहगार! BJP बिहार के पोस्ट से सियासी बवाल, सिंगापुर से रोहिणी ने खोला मोर्चाजो रेप करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए; जमुई कांड में एनकाउंटर पर बोले अनंत सिंहबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 22 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारजमुई यौन हिंसा मामला: मुठभेड़ के बाद मुख्य अभियुक्त गिरफ़्तार, अब तक क्या पता हैदुर्गापट्टी में 3.9 लीटर कफ सिरप और नशीली दवाएं बरामद: SSB ने तस्करी के आरोप में दो भारतीय युवकों को गिरफ्त...बिहार कल का मौसम: फिर सक्रिय हो सकता है मॉनसून, IMD ने 23 और 24 सितंबर को दी बारिश की चेतावनीबिहार से झारखंड पहुंचना होगा आसान, मुंगेर-मिर्जा चौकी फोरलेन का 87% काम पूरा, 15 नवंबर से दौड़ेंगी गाड़ियां

Article Advertisement

India

भारत में कोरोना वायरस के 40,120 नए मामले, 585 और संक्रमितों की मृत्यु

भारत में कोरोना वायरस के 40,120 नए मामले, 585 और संक्रमितों की मृत्यु नयी दिल्ली, 13 अगस्त (भाषा) भारत में एक दिन में कोविड-19 के 40,120 नए मामले आने से कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,21,17,826 हो गई, वहीं संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 97.46 फीसदी हो गई जो अब तक की सर्वाधिक है। कें

भारत में कोरोना वायरस के 40,120 नए मामले, 585 और संक्रमितों की मृत्यु

Article Advertisement

भारत में कोरोना वायरस के 40,120 नए मामले, 585 और संक्रमितों की मृत्यु नयी दिल्ली, 13 अगस्त (भाषा) भारत में एक दिन में कोविड-19 के 40,120 नए मामले आने से कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,21,17,826 हो गई, वहीं संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 97.46 फीसदी हो गई जो अब तक की सर्वाधिक है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 585 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,30,254 हो गयी। उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर 3,85,227 रह गई जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.20 फीसदी है। यह पिछले साल मार्च के बाद से सबसे कम है। मंत्रालय के अनुसार, कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.46 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,760 मामलों की गिरावट आई है। बृहस्पतिवार को कोविड-19 के संक्रमण का पता लगाने के लिए 19,70,495 नमूनों की जांच की गयी। इसी के साथ ही अब तक इस बीमारी का पता लगाने के लिए जांचे गए नमूनों की संख्या 48,94,70,779 हो गयी है। आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण की दैनिक दर 2.04 प्रतिशत दर्ज की गयी। यह पिछले 19 दिनों से तीन प्रतिशत से कम बनी हुई है। साप्ताहिक संक्रमण दर 2.13 प्रतिशत दर्ज की गयी। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,13,02,345 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। मंगलवार सुबह तक देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कोविड-19 रोधी टीके की 52.95 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read